देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभी जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्तनपान जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।

admin
November 03 2022 Updated: November 03 2022 19:30
0 30201
नालंदा के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बनाया जायेगा स्तनपान वार्ड प्रतीकात्मक चित्र

नालंदा। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्तनपान की भूमिका अहम मानी जाती है। इसके अलावा नवजात मृत्यु दर एवं कुपोषण पर लगाम लगाने में भी स्तनपान अहम भूमिका निभाता है। स्तनपान को बढ़ावा देने एवं लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला सहित राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्तनपान के लिए अतिरिक्त वार्ड स्थापित करने की योजना बनायी है। यह वार्ड कंगारू मदर केयर वार्ड के अतिरिक्त होगा।

 

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इस संबंध में व्यापक निर्देश जारी किये गए हैं। विदित हो कि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में पहले से ही स्तनपान (breast feeding) कक्ष संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग (health department) ने निर्देश दिया है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर हर महीने की किसी एक चयनित तिथि को स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता (competition) का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित है कि स्तनपान वार्ड ओपीडी (OPD) के करीब स्थापित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त सभी जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्तनपान जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। प्रचार प्रसार के कार्य में आशा, एएनएम (ANM) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक माताओं को नवजात (newborn) के जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान प्रारंभ करने में माँ की सहायता करने तथा गर्भवती (pragnent) एवं धात्री माताओं को छह महीने तक केवल स्तनपान कराने के महत्त्व के बारे में जागरूक किया जायेगा।

 

माँ के दूध में मौजूद पोषक तत्व (nutrition) जैसे पानी, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स (minerals), वसा, कैलोरी (calory) शिशु को न सिर्फ बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। साथ ही बच्चे की पाचन क्रिया (digestion system) भी मजबूत होती है। मजबूत रोग-प्रतिरोधक क्षमता संक्रामक बीमारी से भी दूर रखता है। जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान किसी भी नवजात के लिए उसका पहला टीका होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं स्तनपान नहीं कराने वाली महिलाओं की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहती हैं। साथ ही स्तनपान एक मां के लिए अपने नवजात से शारीरिक (physically) एवं आत्मिक जुड़ाव की नीव साबित होता है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

लेख विभाग January 22 2022 35052

एंकीलॉजिंग स्‍पॉन्डिलाइटिस एक ऑटो इनफ्‍लैमेटरी रो है, जिसके वास्‍तविक कारण के बारे में पता नहीं है,

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31901

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

एस. के. राणा December 02 2021 23399

बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

विशेष संवाददाता November 12 2022 32531

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में ए

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

लेख विभाग October 18 2022 29822

इस वक्त दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में धुंआं और धूल नजर आ रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी इस तस्

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली 

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक्सरे टेक्नीशियन के 390 पद खाली 

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2022 56199

सरकारी अस्पतालों में एक्सरे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच की सुविधा है। डॉक्टर व टेक्नीशियन

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

सील किए गए अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोले जाने के मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगें

अनिल सिंह December 05 2022 28141

मामले की जांच पहले सीएमओ को दी गई थी, लेकिन इस पर शिकायतकर्ता को आप‌त्ति थी। आप‌त्ति पर संज्ञान लेते

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 25559

'मौतों की 12 वीं सबसे बड़ी वजह रहे स्ट्रोक्स के मामले बढ़ने के बाद अब ये भारत में मौतों की पांचवीं स

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1365

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहर

दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित  

दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित  

एस. के. राणा March 05 2023 26683

योग न केवल शारीरिक आसनों का नाम है बल्कि योग, शरीर का आत्मा से, आत्मा का परमात्मा और प्रकृति से भी स

Login Panel