देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में डेंगू का कहर, 285 नए मरीजों की पुष्टि, कुल मामले 9 हजार के पार।

इस वर्ष डेंगू के अब तक कुल 9260 मामलें दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की साप्ताहिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

एस. के. राणा
December 14 2021 Updated: December 14 2021 18:18
0 24536
दिल्ली में डेंगू का कहर, 285 नए मरीजों की पुष्टि, कुल मामले 9 हजार के पार। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेंगू के 285 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष डेंगू के अब तक कुल 9260 मामलें दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की साप्ताहिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि इस हफ्ते डेंगू से कोई मौत दर्ज नहीं की गई।

अब तक कुल 15 मौतें हुई हैं। यदि पिछले कुछ वर्षो की बात करें तो 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें हुई थीं। वहीं 2018, 2019 और 2020 में क्रमश: 4, 2 और 1 मौत हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष डेंगू के 9260 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 9260 में से 984 मरीज अकेले दिसंबर महीने में ही सामने आए हैं। इसके अलावा मलेरिया के 167 केस और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए हैं।

पिछले साल थे 1072 मामले

यदि पिछले वर्षो के डेंगू के आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2020 में कुल 1072 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी निगम में अब तक कुल 2493 मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तरी निगम क्षेत्र में 2587 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 1090 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 1, दिल्ली कैंट में 4 मरीज तो वहीं 93 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30744

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

श्वेता सिंह September 22 2022 34394

हर घर के किचन में बेसन आसानी से मिल जाता है और यह बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। य

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 39142

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिएAIIMS हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से मुफ्त MRI T2 star टेस्ट कैम्प का आ

पुरुषों को सबसे अधिक परेशान कर रही हैं ये बीमारियां।

पुरुषों को सबसे अधिक परेशान कर रही हैं ये बीमारियां।

लेख विभाग January 07 2021 21111

ज्यादातर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो बड़ी संख्या में ऐसे प

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 30846

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31389

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

कोरोना महामारी के ट्रेलर से ज़्यादा खतरनाक हो सकती है तस्वीर: डब्ल्यूएचओ 

कोरोना महामारी के ट्रेलर से ज़्यादा खतरनाक हो सकती है तस्वीर: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. July 16 2021 26855

'महामारी अभी खत्म नहीं होने जा रही है। इस बात की अधिक संभावना है कि वैश्विक स्तर पर और ज्यादा खतरनाक

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

आनंद सिंह February 03 2022 27996

आईएमए गोरखपुर के प्रेजिडेंट डॉक्टर एसएस शाही ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन गोलघर स्थ

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

आरती तिवारी September 26 2022 33205

यह स्टिक 4 महीने में बनकर तैयार हुई है। जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग सड़क पर बेधड़क होकर चल सकेंगे। उन्ह

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

विशेष संवाददाता January 12 2023 29043

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार के कहा कि उत्तराखंड में दवा या वैक्सीन पहुंचाने के लिए सड़क मार

Login Panel