देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कहीं अधिक मामले सामने आ सकते हैं।

हे.जा.स.
December 14 2021 Updated: December 14 2021 03:19
0 32544
ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन प्रतीकात्मक

लंदन। एक मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, अगर बेहतर नियंत्रण उपाय नहीं किए गए तो अगले साल अप्रैल तक इंग्लैंड में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन संस्करण 25,000 से 75,000 कोविड-19 संबंधित मौतों का कारण बन सकता है। इस अध्ययन से पता चलता है कि ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कहीं अधिक मामले सामने आ सकते हैं और अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद बहुत अधिक बढ़ सकती है। इसमें कहा गया है कि अतिरिक्त नियंत्रण उपाय नहीं अपनाने पर अप्रैल 2022 तक 74,800 मौतें हो सकती हैं। 

एलएसएचटीएम ने नए डाटा का किया उपयोग
यूके में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (एलएसएचटीएम) के शोधकर्ताओं ने ओमिक्रॉन की एंटीबॉडी-विकसित विशेषताओं पर नए प्रयोगात्मक डाटा का उपयोग किया ताकि वैरिएंट के प्रतिरक्षा से बचने के लिए सबसे बेहतर परिदृश्यों का पता लगाया जा सके। सबसे उम्मीदजनक परिदृश्य के तहत, संक्रमण की ऐसी लहर का अनुमान है जिसमें अस्पतालों में भर्ती होने के 2,000 से अधिक दैनिक मामले सामने आ सकते हैं। यदि कोई अतिरिक्त नियंत्रण उपाय लागू नहीं किया जाता है तो 1 दिसंबर 2021 से 30 अप्रैल 2022 के बीच अस्पताल में 175,000 भर्ती हो सकते हैं और 24,700 की मौत हो सकती है। 

लगाने होंगे कई प्रतिबंध
यह आशावादी परिदृश्य ओमिक्रॉन के इम्यून से कम बचने और वैक्सीन बूस्टर की उच्च प्रभावशीलता के बारे में बताता है। इस परिदृश्य में 2022 की शुरुआत में नियंत्रण उपायों को लागू करना जैसे इनडोर कार्यक्रमों, कुछ मनोरंजन स्थलों को बंद करना और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध शामिल हैं। अगर ऐसा किया जाता है तो वायरस की लहर को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। ऐसा होने पर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 53,000 की कमी और मौतों में 7,600 की कमी होगी। सबसे निराशावादी परिदृश्य में ओमिक्रॉन के इम्यून से अधिक बचने और वैक्सीन बूस्टर की कम प्रभावशीलता होगी। 

अतिरिक्त नियंत्रण उपाय नहीं अपनाने पर 74,800 मौतें
यह परिदृश्य संक्रमण की एक लहर को इंगित करता है, जो जनवरी 2021 में अस्पताल में सबसे अधिक मरीजों की भर्ती होने  संभावना को दिखाता है। अगर कोई अतिरिक्त नियंत्रण उपाय नहीं किया जाता है तो 492,000 लोग अस्पताल में भर्ती होंगे और 74,800 मौतें हो सकती हैं। एलएसएचटीएम के रोसन्ना बरनार्ड ने कहा कि ओमिक्रॉन विशेषताओं के बारे में बहुत अनिश्चितता है और कहना मुश्किल है कि क्या इंग्लैंड में ओमिक्रॉन उसी तरह फैलेगा जैसा दक्षिण अफ्रीका में इसका प्रसार हुआ था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

लेख विभाग October 23 2022 95276

अनार के छिलकों को देखकर तो कल्पना ही नहीं की जा सकती कि उन्हें कभी चेहरे पर लगाया जाए। आपको ताज्जुब

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30735

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 11 2021 38659

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गु

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

श्वेता सिंह September 12 2022 29184

जिला अस्पताल में बच्चों का वार्ड भी भरा हुआ है। इस कारण अब कोरोना के मरीजों के लिए तैयार किए गए पीआई

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

विशेष संवाददाता November 03 2022 29969

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, "एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान म

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2021 32990

अनियंत्रित ब्लड शुगर, हृदय की बीमारी, एक्यूट रेसिप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस), लिवर और किडनी

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24505

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

आरती तिवारी September 08 2023 50817

दांत के मरीजों का दर्द और स्ट्रेस दूर करने के लिए डॉक्टरों ने नई तरकीब केजीएमयू निकाली है। इसके लिए

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

आरती तिवारी January 12 2023 33361

प्रदेश के 21 जिला अस्पतालों में 32-32 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू जल्द बनकर तैयार होंगे। बलरामपुर और क

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

विशेष संवाददाता June 23 2022 34217

ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस

Login Panel