देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही यूरोलॉजी से जुड़ी सभी किस्म की बीमारियों के इलाज के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2022 Updated: November 11 2022 13:54
0 45679
वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। वेरीकोसील पुरुष के वृषण और स्क्रोटम ( अंडकोश की थैली) की नसो की बिमारी हैं। कुछ कारणवश जब इन नासो में सूजन आ जाती है तब वेरीकोसील की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या से ग्रस्त लोगों को कभी भयानक दर्द तथा कभी संतानहीनता की दिक्कत आ जाती है।

 

वैरिकोसील (varicocele ) मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही यूरोलॉजी (urology) से जुड़ी सभी किस्म की बीमारियों के इलाज के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाए। हाल के वक्त में सर्जरी से जुड़े नए-नए उपकरण (equipment) आए हैं जिनकी मदद से वैरिकोसील से पीड़ित मरीजों (patients) का इलाज बेहतर हो गया है। लेकिन इलाज के इन तरीकों के बारे में कम जानकारी होने के कारण ज्यादा लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

इस बीमारी (disease) के इलाज के लिए अभी कोई दवा उपलब्ध नहीं है। इसका एकमात्र इलाज सिर्फ सर्जरी (surgery) के जरिए ही किया जाता है। नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (hospital) में यूरोलॉजी रीनल ट्रांसप्लांट एंड रोबोटिक्स विभाग के चेयरमैन (chairman) डॉक्टर अनंत कुमार ने इलाज के उपलब्ध मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  तकनीक की तरक्की और साइंस के नए-नए आविष्कारों ने वैरिकोसील के इलाज के भी नए तरीके दे दिए हैं।

 

वैरिकोसील क्टोमी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, परक्यूटीनियस एंबोलाइजेशन जैसे हाई टेक इलाज की व्यवस्था मैक्स अस्पताल साकेत में उपलब्ध है। ये वो प्रक्रियाएं हैं जो वैरिकोसील के इलाज में सबसे सफल साबित हुई हैं। देश के एक जिम्मेदार और लीडिंग हेल्थ केयर (health care) प्रोवाइडर होने के नाते मैक्स अस्पताल साकेत में स्टेट ऑफ आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही एडवांस ट्रीटमेंट (treatment) की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया की मदद से मरीजों की तुरंत रिकवरी हो रही है और ऑपरेशन के बाद की दिक्कतें भी नहीं होती हैं।

 

हालांकि वैरिकोसील किस कारण होता है इसकी पहचान करने के लिए अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन ये माना जाता है कि हार्मोनल असंतुलन और अनुचित ऊंचाई और वजन अनुपात के कारण ये होता है. पेल्विक एक्सरसाइज (excercise), हाइड्रेटिंग (hydrating) ड्रिंक्स पीने से इससे बचाव किया जा सकता है, साथ ही ब्लड प्रेशर लेवल लगातार चेक कराते रहें, जिससे पता चल सके कि अंडकोष में ब्लड की सप्लाई सही मात्रा में हो रही है या नहीं।

 

यूरोलॉजी के क्षेत्र में विकसित हुई तकनीक ने सर्जरी को बहुत ही आसान, सुरक्षित और कम से कम चीर-काट वाला बना दिया है। इससे मरीज की तुरंत रिकवरी होती है। साथ ही ऑपरेशन के बाद उसे कोई दिक्कत नहीं होती और वो तुरंत अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

22 अप्रैल को शाम तीन से छह बजे तक डाक्टर से सुनिए बीमारियों का हाल, पूछिये अपने सवाल 

हुज़ैफ़ा अबरार April 17 2022 36309

डाक्टर से सुनिए” कार्यक्रम 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक http://webcast.gov.in/up/heal

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

श्वेता सिंह November 15 2022 31911

यह मिश्रण स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे नमी भी देगा जिससे स्किन निखरी हुई और सॉफ्ट दिखायी

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 24995

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

रंजीव ठाकुर May 29 2022 30280

डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है।

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय April 17 2022 32005

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

श्वेता सिंह November 08 2022 22142

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

आरती तिवारी November 05 2022 34622

क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32136

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

मैक्स अस्पताल लखनऊ में ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा से पीड़ित महिला को गंभीर पथरी से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2025 81611

मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में  यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. आदित्य के शर्मा ने कहा कि ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्ट

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22571

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

Login Panel