देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन किया, जिनमें से 21,000 से अधिक छात्रों ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नामांकन कराया।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली/ बीजिंग (भाषा)। चीन में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हजारों छात्र पिछले साल की शुरुआत में छुट्टियों में स्वदेश आए थे, लेकिन वे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बीजिंग द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारत में ही फंस गए हैं और कॉलेज जाकर पढ़ाई फिर से शुरू नहीं कर पाने के कारण परेशान हैं।

कई छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं, लेकिन व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाने के कारण उनकी शिक्षा और भविष्य संकट में है।

शियान जियाओतोंग यूनिवर्सिटी में एमबीबीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा दिल्ली की ऋचा सिंह ने कहा कि मैंने ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लिया है, लेकिन हम व्यावहारिक ज्ञान देने वाली कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पा रहे।

उन्होंने कहा कि भारत में अधिकांश चीनी एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगने के कारण उनके सहित कई छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) डाउनलोड करने पड़े।

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन किया, जिनमें से 21,000 से अधिक छात्रों ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नामांकन कराया।

विदेश में एमबीबीएस करने के इच्छुक भारतीय छात्रों को परामर्श देने वाले ओमकार मेडिकॉम के शमिक मजूमदार ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को लौटने की धीरे-धीरे अनुमति दे रहा है, लेकिन भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण भारतीय छात्रों के लिए इस प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मैं उन विभिन्न विश्वविद्यालयों के डीन के संपर्क में हूं, जहां भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। कॉलेजों का कहना है कि वे चाहते हैं कि छात्र वापस आएं, लेकिन भारत में संक्रमण की स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है।

मजूमदार ने कहा कि चूंकि चीन शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, इसलिए संभावना है कि इन छात्रों को इस साल सितंबर-अक्टूबर तक लौटने की अनुमति दी जाएगी।

करीब 3,000 छात्रों ने इस बात पर विचार-विमर्श करने के लिए टेलीग्राम सॉफ्टवेयर पर इंडियन स्टूडेंट्स इन चाइना नाम से एक समूह बनाया है कि भारत और चीन की सरकारों का ध्यान उनकी समस्या की ओर कैसे आकर्षित किया जाए। ट्विटर पर हैशटैग टेक अस बैक टू चाइना (हमें चीन वापस ले चलो) के साथ एक अभियान शुरू किया गया है। इन छात्रों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

चीन की नानटोंग मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के छात्र रवि वर्मा ने कहा कि उन्होंने करीब चार-पांच महीने पहले चीन में भारतीय दूतावास से भी सहायता मांगी थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सिंह और वर्मा दोनों ने दावा किया कि उनके विश्वविद्यालयों में कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं, जिनमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के छात्रों को आने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन भारतीय छात्रों को अभी अनुमति नहीं मिली।

बीजिंग में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कई बार विदेश मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के स्तर पर चीन सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। छात्रों ने कहा कि वे अपने पाठ्यक्रम की फीस और छात्रावास का शुल्क भी दे रहे हैं।

हुबेई विश्वविद्यालय के 21 वर्षीय छात्र करीम खान ने कहा कि उन्हें हर कुछ महीनों में लाखों रुपए फीस देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस में, व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल) मुख्य होता है। सब कुछ ऑनलाइन नहीं समझा जा सकता, लेकिन विश्वविद्यालय हमारी बात नहीं समझ रहा। हर बार जब हमारी फीस का भुगतान करने का समय आता है, तो हमें बताया जाता है कि हमारे लौटने के बाद हमारे प्रैक्टिकल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हमें कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है। इसके अलावा, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को भारत के कॉलेज इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) नहीं दे रहे।

वर्मा ने कहा कि हमारे पाठ्यक्रम के तहत हमें अपने अंतिम वर्ष में किसी अस्पताल या नर्सिंग होम में इंटर्नशिप करनी होती है, लेकिन भारत में कई राज्य सरकारें कह रही हैं कि वे ऑनलाइन डिग्री स्वीकार नहीं करेंगी। इससे अब हम चिंतित हो गए हैं कि हम भविष्य में भारत में काम कर पाएंगे या नहीं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप मंत्री ली बिन ने गुरुवार को कहा था कि बीजिंग वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकता। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27772

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

हे.जा.स. July 03 2021 23674

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च मे

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 574

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

लेख विभाग December 19 2022 25504

कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों म

पूरी दुनिया में सबसे तेज़ कोरोना वैक्सिनेशन भारत में 54 लाख से ज़्यादा लोगों को लगा टीका। 

पूरी दुनिया में सबसे तेज़ कोरोना वैक्सिनेशन भारत में 54 लाख से ज़्यादा लोगों को लगा टीका। 

हे.जा.स. February 07 2021 28386

स्वास्थ्य मंत्रालाय ने एक बयान में कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन म

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

विशेष संवाददाता January 19 2023 25871

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले रोगियों की बहुत कम संख्या है।

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

सौंदर्या राय March 28 2022 25925

जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वो

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29015

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

जीतेंद्र कुमार January 09 2023 27532

अस्पताल के प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि 42 मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग को मिले 384 नये चिकित्सक

स्वास्थ्य विभाग को मिले 384 नये चिकित्सक

आरती तिवारी September 01 2023 26951

आयुष विभाग के जरिए स्वास्थ्य विभाग को 384 नये चिकित्सक और मिल गए हैं। इससे प्रदेश के प्राथमिक और सा

Login Panel