देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। टोमैटो फ्लू के प्राथमिक लक्षण बच्चों में देखे गए हैं, जोकि वायरल संक्रमणों के समान हैं। इनमें बुखार, चकते पड़ना और जोड़ों में दर्द शामिल है।

विशेष संवाददाता
September 02 2022 Updated: September 02 2022 14:46
0 31835
अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक प्रतीकात्मक चित्र

सोलन। देश में टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे है। वहीं अब सोलन में टोमैटो फ्लू के 2 संदिग्ध मरीज आए हैं। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने तक दोनों मरीजों को आइसोलेट रहना होगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सैंपल की रिपोर्ट नहीं आने तक दोनों को आइसोलेट किया गया है। 

 

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग (health Department) भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। टोमैटो फ्लू (tomato flu ) के प्राथमिक लक्षण बच्चों में देखे गए हैं, जोकि वायरल संक्रमणों (viral infections ) के समान हैं। इनमें बुखार, चकते पड़ना और जोड़ों में दर्द शामिल है। इस रोग में थकान, मितली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और आम इन्फ्लूएंजा (influenza)  जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बुखार शुरू होने के एक या दो दिनों के बाद छोटे लाल धब्बे दिखाई देते हैं, जो छाले और फिर अल्सर में बदल जाते हैं। शरीर के कई भागों में टमाटर की तरह छाले पड़ जाते हैं।

 

बता दें कि शिशुओं और छोटे बच्चों को भी नैपिज, अशुद्ध सतहों (unclean surfaces) को छूने और चीजों को सीधे मुंह में डालने से इस संक्रमण का खतरा होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 10 साल से कम उम्र के बच्चों में होती है। यह वयस्कों (adults ) में भी हो सकती है। बाहरी राज्य से काफी लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में यह बीमारी उनके साथ आ सकती है। लोगों को स्वयं इसको लेकर जागरूक रहना होगा।  इस रोग से संबंधित अगर किसी को कोई भी लक्षण (Symptoms ) नजर आते हैं तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Edidted by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

एस. के. राणा December 20 2021 25998

केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने आपातकाल

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

लेख विभाग April 12 2022 44549

ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101379

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

कोरोना संक्रमण का चरम छह फरवरी तक पहुंचने की संभावना

कोरोना संक्रमण का चरम छह फरवरी तक पहुंचने की संभावना

एस. के. राणा January 23 2022 29439

कोरोना वायरस का चरम छह फरवरी तक आगामी 14 दिन में आ जाएगा। इससे पहले पूर्वानुमान जताया गया था कि एक फ

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28212

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

रहस्यमयी बुखार

रहस्यमयी बुखार 'स्क्रब टायफ़स' की चपेट में उत्तर प्रदेश

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 53122

इस बुखार का रहस्य ये है कि सारे लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से मिलते जुलते हैं पर जब टेस्ट करा

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27858

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 567

सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावन

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23510

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

नवजात शिशुओं में बढ़ने लगे मोतियाबिंद के मामले

नवजात शिशुओं में बढ़ने लगे मोतियाबिंद के मामले

लेख विभाग November 02 2022 38303

दस साल पहले की तुलना में ग्रामीण इलाकों में प्रसव से पहले बेहतर देखभाल और माताओं में संक्रमण में गिर

Login Panel