देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

डॉ. सूर्यकांत ने ऑटो चालकों को सलाह दी कि ऑटो चलाते समय मास्क (mask) का जरूर इस्तेमाल करें, यह टीबी, कोरोना समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करेगा ।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 29 2022 Updated: March 29 2022 16:13
0 50148
टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत सीफार के तत्वावधान में टीबी पर आयोजित परिचर्चा में डॉ सूर्यकान्त

लखनऊ। क्षय रोग यानि टीबी को लेकर किसी को भी डरने नहीं बल्कि बचने की जरूरत है। जरूरी सावधानी बरतकर ही टीबी, कोरोना व अन्य संक्रामक बीमारियों को मात दिया जा सकता है । यह बातें स्टेट टास्क फ़ोर्स (क्षय नियन्त्रण) उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. सूर्यकान्त ने सोमवार को स्थानीय एक होटल में सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में ‘ऑटो चालकों के साथ टीबी पर आयोजित एक टाक शो (परिचर्चा) के दौरान कहीं । 

डॉ. सूर्यकांत ने ऑटो चालकों को सलाह दी कि ऑटो चलाते समय मास्क (mask) का जरूर इस्तेमाल करें, यह टीबी, कोरोना समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करेगा । ‘टीबी हारेगा-देश जीतेगा’ पर आयोजित टाक शो के मुख्य अतिथि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत ने कहा कि मास्क लगाकर जब ऑटो चलाएंगे तो धूल और प्रदूषण से तो बचेंगे ही साथ ही संक्रामक बीमारियों से भी सुरक्षा होगी । सुबह जब ऑटो लेकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपका परिवार शाम को आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है । दिन भर सवारियाँ ऑटो में बैठती रहती हैं । ऐसे में यह पता तो ही नहीं होता है कि इनमें कौन सी सवारी किस बीमारी से संक्रमित है । ऐसे में यदि मास्क लगाए रहेंगे तो संक्रामक बीमारियों से बचे रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि टीबी (TB) मरीज खाँसता है तो वह करीब 3500 क्षय रोग के जीवाणु हवा में छोड़ता है। यदि आप उनमें से एक भी ड्रॉपलेट के संपर्क में आ जाते हैं तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं । इसके अलावा कुपोषण के शिकार, प्रत्यक्ष और परोक्ष धूम्रपान करने वाले, सीलन वाली जगह पर रहने वाले, मलिन बस्तियों में और सूर्य के प्रकाश के अभाव में रहने वालों को टीबी होने की संभावना अधिक होती है । जिन व्यक्तियों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है उनके टीबी से संक्रमण की गुंजाइश कम होती है । 

डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि दो सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी आना, भूख न लगना, वजन कम होना, सीने में दर्द रहना व खांसी में खून का आना, बुखार रहना,  रात में पसीना आना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण हैं । अगर  यह लक्षण किसी व्यक्ति में दिखाई देते हैं  तो वह पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं । क्षय रोग की जांच और इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध  है । यह ध्यान जरूर रखना है कि इलाज को बीच में छोड़ना नहीं है क्योंकि इससे टीबी गंभीर रूप ले सकती है ।  इसलिए दवा  को नियमित रूप से चिकित्सक के बताये अनुसार सेवन करना है ।  इसके साथ ही पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान  500 रूपये प्रतिमाह मरीज के बैंक खाते में दिए जाते हैं । यदि बच्चे का बैंक में खाता नहीं है तो उसके अभिभावक के खाते में धनराशि भेजी जाती है । टीबी की दवा का नियमित इलाज करना चाहिए ।  यदि व्यक्ति  एक माह तक नियमित दवा का सेवन कर लेता है तो वह टीबी फैलाने की स्थिति में नहीं होता है । इसके साथ ही टीबी होने का एक कारण तंबाकू या तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन करना भी है । इन उत्पादों के सेवन से कैंसर जैसी बीमारियां भी होती हैं । 

इस मौके पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिलशाद हुसैन ने बताया कि टीबी को रोकने के लिए जरूरी है कि इससे बचाव किया जाये । इसीलिए क्षय  उन्मूलन में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए । जनपद में 54 डेजिग्नेटिक माईक्रोस्कोपिक सेंटर (डीएमसी)  हैं, जहां टीबी की निःशुल्क जांच की जाती है ।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से प्रश्नोत्तर भी किये गए और उन्हें स्वयंसेवी संस्था जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ़ एसोसिएशन (जीएलआरए) द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन क्षय कार्यक्रम के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाईजर अभय चंद्र मित्रा, पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजी वर्मा, सौमित्र मिश्रा व अन्य सदस्य,  स्वयंसेवी संस्था जर्मन जीएलआरए से मुसफ़ जैदी और उनकी टीम , वर्ल्ड विजन से अश्विनी मिश्रा, पाथ संस्था से डा. रजनीश त्रिपाठी,  सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन (सीएचआरआई)  से सुबोध, लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री वहीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित,  महामंत्री पीयूष वर्मा और सीफार की नेशनल प्रोजेक्ट लीड रंजना द्विवेदी सहित टीम उपस्थित  रही ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बलरामपुर  में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत

बलरामपुर में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 1001

विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी महिला में स्वास्

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29301

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

रंजीव ठाकुर July 08 2022 56976

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव

फाइलेरिया प्रबंधन में अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी करेंगे मदद

फाइलेरिया प्रबंधन में अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी करेंगे मदद

रंजीव ठाकुर September 03 2022 33238

यूपी में फाइलेरिया रोगी का प्रबंधन अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ)

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

एस. के. राणा March 26 2023 27484

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 26 मार्च को दिल्ली में कोरोना के 15

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी January 08 2023 22184

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी वेयर हाउस में हफ्ते भर मे

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

हे.जा.स. February 12 2021 27731

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में शुद्ध आय एक साल पहले की समान तिमाही में 313 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.0

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

रंजीव ठाकुर May 17 2022 29679

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

आरती तिवारी September 09 2022 26228

एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप अपने शरीर को मोटापे से निजात दिला सकते हैं

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32321

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

Login Panel