देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स बढ़ा रहा है। मिले हुए आवेदनों की जाँच के बाद कुछ पीजी सीट्स बढ़ी हैं तथा कुछ और बढ़ने वाली हैं।

रंजीव ठाकुर
September 15 2022 Updated: September 15 2022 17:06
0 18589
यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स बढ़ा रहा है। मिले हुए आवेदनों की जाँच के बाद कुछ पीजी सीट्स बढ़ी हैं तथा कुछ और बढ़ने वाली हैं।

 

योगी सरकार (Yogi government) के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) ने सभी मेडिकल कॉलेजेज से पीजी सीट्स बढ़ाने के लिए आवेदन मांगे थे। कॉलेजेज को अपनी सुविधाएं बढ़ाने के सापेक्ष में एमडी (MD seats) व एमएस कोर्स (MS seats) की सीट्स बढ़ाने के लिए आवेदन करने को कहा गया था। पहले की तरह निजी मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस की सीट्स ही ज्यादा बढ़ती दिख रही हैं। 

 

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग नीट यूजी की काउंसिलिंग से पहले सभी मेडिकल कॉलेजेज (medical colleges) में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स बढ़ाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। पहले पीजी सीट्स (PG seats) 2,091 थीं जो अब बढ़ कर 2,600 हो गई हैं। आवेदन पत्रों की जाँच के बाद अभी तक 509 सीट्स बढ़ा दी गई हैं।

 

गत वर्ष की तुलना करें तो प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजेज (government medical colleges) में 1,027 सीट्स और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजेज (private medical colleges) में 1,064 सीट्स थीं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस सत्र में 173 और प्राइवेट में 336 सीट्स अभी तक बढ़ा दी हैं जिनमें विस्तार होने की पूरी सम्भावना है। प्रदेश में एमबीबीएस कोर्स (MBBS course) की 9,053 और बीडीएस कोर्स (BDS course) की 2,900 सीट्स हैं।

 

नीट (NEET) के माध्यम से पीजी कोर्सेज के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग 25 सितंबर से शुरू करने की तैयारियों के बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग प्राप्त हुए सभी आवेदनों का सत्यापन करने में जुटा है जिससे कि आगामी स्तर में सरकार के निर्देशानुसार ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर्स (doctors) प्रदेश को मिल सकें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आरती तिवारी October 11 2022 38246

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ ने आधिकारिक तौर पर नब्बे के दशक में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की स्थापना क

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

श्वेता सिंह November 03 2022 37458

मेथी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो रूसी से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। चावल और

डिमेंशिया: लक्षण, कारण और इलाज

डिमेंशिया: लक्षण, कारण और इलाज

लेख विभाग January 10 2022 32900

डिमेंशिया खुद में कोई बीमारी नहीं है। ये समस्या तब होती है जब अल्जाइमर, टेंशन, डिप्रेशन, स्ट्रेस या

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 33348

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 27876

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin February 14 2022 36208

बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर August 08 2022 32963

डॉ सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स चेचक से मेल खाता हुआ कम गंभीर लक्षण वाला एक वायरल रोग है। हालाँ

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

admin September 28 2022 26511

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। जहां गांधीनगर में 750 बिस्तरों वाले आधुनिक

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

एस. के. राणा February 16 2022 36813

वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदू

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

विशेष संवाददाता August 28 2022 29152

पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य

Login Panel