देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के हॉस्टल में दारू पार्टी, छह इंटर्न मेडिकल छात्र निलम्बित।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के हॉस्टल में कमरा बंद करके शराब पार्टी कर रहे छह इंटर्न मेडिकल छात्रों को निलम्बित कर दिया गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 24 2021 Updated: November 25 2021 01:17
0 39462
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के हॉस्टल में दारू पार्टी, छह इंटर्न मेडिकल छात्र निलम्बित। प्रतीकात्मक

कानपुर। कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के हॉस्टल में कमरा बंद करके शराब पार्टी कर रहे छह इंटर्न मेडिकल छात्रों (Medical Student) को निलम्बित कर दिया गया है। तीन महीने के लिए फिलहाल निलम्बन रहेगा। हालांकि पूरे सत्र के लिए हास्टल से निष्कासित कर दिए गए हैं। 10 से 15 हजार रुपए जुर्माना भी लगा है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन (Medical College Administration) ने छात्रों की अनुशासनहीता पर कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल ब्वायज हास्टल 4 में एक कमरा बंद करके कुछ छात्र शराब पी रहे थे। उसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड (Proctorial Board) को मिली तो प्राचार्य (Principal) की अध्यक्षता में टीम ने छापेमारी की। उस समय एक कमरा बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला खुला तो छह छात्र मिले, सभी शराब की बोतल (wine bottles) और सिगरेट (cigarette) के साथ थे। बियर (beer) की खाली केन भी मिली। 

इस मामले को गम्भीरता से लिया गया। तत्काल उनके कमरे में ताला लगा दिया। और प्रॉक्टर प्रो. यशवंत राव (Prof. Yashwant Rao) की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने कड़ी कार्रवाई करने और निलम्बन पर अपनी संस्तुति दी। उस पर मंगलवार को प्राचार्य प्रो. संजय काला ने मोहर लगा दी। प्रो. काला का कहना है कि निलम्बन और हास्टल निष्कासन के साथ जिस छात्र के कमरे में शराब पार्टी चल रही थी उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही अन्य आरोपी छात्रों पर 10 हजार रुपए जुर्माना लिया जाएगा। उनके कमरे में पहले ही ताला लगा दिया गया था। प्रो. काला का कहना है कि हास्टल में अनुशासनहीनता (indiscipline) की जगह नहीं है। सभी छात्रों की हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23541

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी November 09 2022 30453

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 28864

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

हे.जा.स. October 28 2021 46121

फाइजर के टीके से बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भ

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29520

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28553

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

ऑनलाइन क्लासेज का बच्चों पर विपरीत असर पड़ा है: डॉ आलोक

रंजीव ठाकुर August 27 2021 34921

ऑनलाइन क्लासेज के साथ साथ होमवर्क और परीक्षाएं भी हो रही है। स्कूल जाने पर बच्चे एक-दूसरे से मिलते ह

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29328

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

हे.जा.स. January 25 2022 29448

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है,

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

कानपुर में मिले डेंगू के 65 नए मरीज

श्वेता सिंह November 20 2022 31929

एसीएमओ डा. आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख

Login Panel