











































विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली का शुभारम्भ करते मंत्रीगण
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर निकाली जन जागरूकता रैली
लखनऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं Health Education Awareness & Learning (HEAL) Foundation of India ने रैली निकाली। रैली लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट से आरम्भ होकर जियामऊ ग्राम के अन्दर से होते हुए 1090 चौराहा से वापस कैंसर संस्थान तक गयी।
आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, कौशल किशोर एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया। रैली में अनेक सामाजिक एवं चिकित्सकीय संस्थानों के साथ KGMU के डाक्टरों ने भाग लिया।
रैली के शुभारम्भ पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा नवयुवकों में तम्बाकू की आदत को किसी मिशन की तरह फैलाया जा रहा है। उन्होंने नशा उन्मूलन समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी रखने एवं नशामुक्त परिवार के रूप में कार्य करने तथा प्रमुख रूप में युवाओं को प्रोत्साहित कर तम्बाकू की आदत से बचाने की दिशा में कार्य करने के पर बल दिया। उन्होंने कैंसर इंस्टीट्यूट के द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की।

रैली के शुभारम्भ पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तंबाकू की आदत को छोड़ने पर बल दिया तथा इसके दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किये। लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट की निदेशक निर्मला पंत द्वारा रैली के माध्यम से किये गये आयोजन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यहाँ पर हम HEAL Foundation of India एवं लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट की तरफ से इस बात का आश्वासन देते हैं कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में तम्बाकू निषेध पर कार्य करते रहेंगे जिससे कि तम्बाकू के सेवन से बचपन से ही लोगों को बचाया जा सके।
नशा एक बार लग जाता है तो छुड़ाना मुश्किल हो जाता है, इस दिशा में प्रयास करना है कि नशे की आदत न लगने दें। इसके लिये स्कूलों एवं कालेजों में भी अभियान चलायेंगे और एक दूसरे अभियान के अंतर्गतवृहद रूप से महिलाओं को जोड़ेंगें, जिससे समाज की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाव
मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इ
इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की तीसरी मंजिल पर स्थित पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चल रह
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी
कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुता
बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच
इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

COMMENTS