देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद्यार्थियों के लिए सुविधा केंद्र तथा बुक स्टाल प्रमुख हैं। बुक स्टाल से छात्र हर प्रकार की किताबें खरीद सकेंगे। यहां विभिन्न स्मारिका भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी।

अबुज़र शेख़
November 20 2022 Updated: November 20 2022 02:51
0 31040
केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे केजीएमयू (फाइल फोटो )

लखनऊ। केजीएमयू के छात्रों के लिए ख़ुशी की खबर है। अब छात्र पढ़ाई के साथ ही कैंपस में पार्ट टाइम जॉब कर पैसे भी कमा सकेंगे। केजीएमयू प्रशासन इसके लिए नई योजना तैयार कर रहा है। विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा। इसी सत्र से यह योजना लागू होने जा रही है।

 

केजीएमयू कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी (KGMU Vice Chancellor Lt. General Dr. Bipin Puri) ने बताया कि उनके यहां हर आय वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। सरकारी संस्थान (government institute) होने की वजह से यहां की फीस बेहद कम है। इसके बावजूद कई विद्यार्थियों के लिए यहां के खर्च निकालना मुश्किल होता है। ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए पार्ट टाइम जॉब की योजना तैयार की गई है। केजीएमयू (KGMU) में रोजाना करीब 10 हजार मरीज आते हैं।

 

इसके अलावा कार्यालय से संबंधित भी काफी काम होते हैं। इनके लिए नियमित और आउटसोर्सिंग (outsourcing employees) के करीब 10 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा भी कई काम हैं जो विशिष्टता मांगते हैं। यहां दाखिला लेने वाले छात्र इन कामों को आसानी से कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ आमदनी भी कर सकें, इसलिए उन्हें पार्ट टाइम जॉब दी जाएगी। इससे वे अपनी पढ़ाई भी आसानी से कर सकेंगे तथा अपना खर्च भी निकालने की स्थिति में होंगे।

 

पार्ट टाइम जॉब (part time job) के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद्यार्थियों के लिए सुविधा केंद्र तथा बुक स्टाल प्रमुख हैं। बुक स्टाल से छात्र हर प्रकार की किताबें खरीद सकेंगे। यहां विभिन्न स्मारिका भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। सुविधा केंद्र में विद्यार्थियों की जरूरत की चीजें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ऐसा होने से उनको कैंपस के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यौन संक्रमण ओरल गोनोरिया: प्रसार, लक्षण, उपचार

यौन संक्रमण ओरल गोनोरिया: प्रसार, लक्षण, उपचार

लेख विभाग March 04 2023 49819

ओरल गोनोरिया आमतौर पर ओरल सेक्स के जरिए फैलता है। यह ऐसे व्यक्ति से फैलता है, जिसके जेनिटल्स और एनल

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38705

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

हे.जा.स. March 02 2021 34001

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

admin March 04 2022 31168

जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनमें संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है। इन

आईएमए में स्लीप एपनिया पर सीएमई का आयोजन किया गया

रंजीव ठाकुर May 16 2022 22933

स्लीप एपनिया एक संभावित गंभीर स्लीप डिसऑर्डर है जिसमें बार-बार सांस लेना बंद हो जाता है और शुरू हो ज

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

रंजीव ठाकुर August 22 2022 29277

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योग

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 28326

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

श्वेता सिंह October 11 2022 23995

किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जम

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 20229

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

सांसद ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

सांसद ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

हे.जा.स. May 25 2023 38706

बिहार के नवादा सांसद चंदन सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी या

Login Panel