देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया कि वे 2020 की शुरुआत में भारत लौट आए थे, लेकिन चीन द्वारा छात्र वीजा जारी नहीं करने की वजह से वे तब से वापस नहीं जा पाए।

हे.जा.स.
February 10 2022 Updated: February 11 2022 02:17
0 31099
चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को चीन में पढ़ रहे 140 से ज्यादा मेडिकल छात्रों को भारत में व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने की अनुमति देने वाली याचिका पर सुनवाई की। याचिका में प्रशिक्षण की अनुमति के लिए तर्क दिया गया है कि छात्र यात्रा प्रतिबंधों की वजह से अपने विश्वविद्यालय नहीं लौट पाए। इसलिए उन्हें भारत में ही प्रशिक्षण की इजाजत दी जाए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से जवाब मांगा।

चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर कानून और न्याय मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नोटिस जारी किया। याचिका में ऐसे छात्रों की ऑनलाइन कक्षाओं को भी मान्यता देने की अपील की गई है।

कोर्ट ने प्रतिवादी प्राधिकरणों को इस मुद्दे पर गौर करने को कहा, क्योंकि याचिकाकर्ता छात्र हैं, आतंकवादी नहीं। दरअसल, चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया कि वे 2020 की शुरुआत में भारत लौट आए थे, लेकिन चीन द्वारा छात्र वीजा जारी नहीं करने की वजह से वे तब से वापस नहीं जा पाए।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि चीन की ओर से कम से कम सितंबर तक भारतीय छात्रों को वापस बुलाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बीच भारतीय विभागों ने कुछ नियमों को अधिसूचित किया है जो विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अपने स्वयं के विदेशी चिकित्सा संस्थान से ही कोर्स, प्रशिक्षण और इंटर्नशिप पूरी करने को बाध्य करते हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च के लिए सूचीबद्ध की गई है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30929

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार आयोजित।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 45189

मच्छरों का जीवनकाल 20 से 25 दिनों का होता है, जिसमें 9-10 दिनों तक रूके हुए पानी के अन्दर रहता है, फ

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

लेख विभाग October 25 2022 34839

खसखस का बीज मसालों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले हमारे पूरे शरीर को बेहतर स्वास्थ्य

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 469

H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में

आईवीएफ तकनीक से जन्में बच्चे सामान्य बच्चे से अधिक बुद्धिमान होते हैं: डॉ पवन यादव 

रंजीव ठाकुर May 19 2022 48047

स्पर्म या एग बैंकिंग के सवाल का जवाब देते हुए डॉ पवन यादव ने कहा कि हमारे यहां मिक्सिंग या बदल जाने

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

एस. के. राणा June 10 2022 39265

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

Digital disparities among healthcare workers in typing speed between generations, genders, and medical specialties

British Medical Journal December 22 2022 34480

Important differences were reported in typing proficiency between age groups, professions, and medic

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38431

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट मोड

विशेष संवाददाता March 15 2023 25640

बीते कुछ महीनों से जुकाम बुखार के केस ओपीडी में सबसे ज्यादा तेज बुखार खांसी जुखाम गला बंद होने के सा

रैह्पसोडी - 2022: पहले दिन फॉर्मल ड्रेस कोड में डॉक्टर बने एक्टर

रंजीव ठाकुर September 23 2022 29858

केजीएमयू का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 कन्वेंशन सेन्टर में शुरू हुआ। क

Login Panel