देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ गई है। एक रोबोट से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों का दबाव बढ़ने पर दूसरा रोबोट खरीदने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मई में दूसरा आ जायेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 11 2022 Updated: February 11 2022 13:25
0 109669
एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में प्रतीकात्मक

लखनऊ। रोबोट से सटीक और सुरक्षित ऑपरेशन से पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी (robotic surgery) की मांग बढ़ गई है। 100 से ज्यादा मरीज प्रतीक्षा सूची (waiting list) में हैं। शासन की मंजूरी मिलने के बाद संस्थान प्रशासन ने दूसरे रोबोट की खरीदारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। मई में दूसरे रोबोट (robot) से ऑपरेशन (operation ) शुरू होंगे। संस्थान परिसर स्थित लाइब्रेरी के पास ऑपरेशन थियेटर बनकर तैयार है। पीडियाट्रिक सर्जरी (pediatric surgery) समेत दूसरे विभाग के ऑपरेशन रोबोट से होंगे। हॉल में पांच डॉक्टर कोच्चि से प्रशिक्षण ले चुके हैं।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ गई है। एक रोबोट से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों का दबाव बढ़ने पर दूसरा रोबोट खरीदने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मई में दूसरा आ जायेगा।

हॉल में इन्होंने लिया प्रशिक्षण
डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि हाल में छह डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण केरल के कोच्चि से लिया है। इनमें पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार व डॉ. अंकुर मंडेलिया, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राजन सक्सेना डॉ. आशीष कुमार इसके अलावा इंडो क्राइन सर्जरी विभाग के डॉ. ज्ञान चन्द शामिल हैं। डॉ. ज्ञान पीजीआई के पहले डॉक्टर हैं जो कोरिया से रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण ले चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक ऑपरेशन का मौका नहीं मिला है।

100 मरीज प्रतीक्षा सूची में
संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि 100 से ज्यादा मरीज रोबोटिक सर्जरी के इंतजार में हैं। इनमें दिल (heart), थायराइड ट्यूमर (thyroid tumors), पेट के ट्यूमर, गांठ (lumps), प्रोस्टेट (prostate), गुर्दा (kidney), गॉल ब्लैडर पथरी (gall bladder stones) और गुर्दा प्रत्यारोपण (kidney transplant) के मरीज शामिल हैं।

इन विभागों के ऑपरेशन हो रहे
पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि गैस्ट्रो सर्जरी, सीवीटीएस, इंडोक्राइन सर्जरी, यूरोलॉजी विभाग के करीब 150 ऑपरेशन हो चुके हैं। अब पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के ऑपरेशन इसी माह से शुरू होंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

रैपिड फीवर सर्वे का चौथा राउंड शुरू

आरती तिवारी July 03 2023 31024

फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू बीमारी को लेकर जिले में रैपिड फीवर का चौथे राउंड का

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2025 8559

गायनकॉलजी विभाग ने 219 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग ने 137, यूरोलॉजी विभाग ने 109

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30742

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

आरती तिवारी October 10 2022 39093

लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के अंदर मौ

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

हे.जा.स. September 03 2022 32116

कोविड-19 के साथ जीने का मतलब यह नहीं कि हम यह मान लें कि महामारी ख़त्म हो चुकी है। इसी तरह यह मान ल

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

आरती तिवारी June 27 2023 29818

बदायूं जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहौल बना

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

रंजीव ठाकुर July 18 2022 25485

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाल

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

गर्मी में रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी, ध्यान रखें ये बातें

लेख विभाग April 11 2023 29515

गर्मी के मौसम से हमारा शरीर डी हाइड्रेट हो जाता है और ऐसे मौसम में ना कोई काम करने का मन करता है ना

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार January 09 2022 28837

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलव

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 30761

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

Login Panel