देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

हरियाणा में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

हरियाणा में बीते 8 साल में सबसे ज्यादा मौत दर्ज हुई हैं। 15 नवंबर, 2022 के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 6,382 केस दर्ज हुए हैं और 14 लोगों की जान जा चुकी है. जो बीते 8 साल में सबसे ज्यादा है।

विशेष संवाददाता
November 17 2022 Updated: November 17 2022 03:55
0 45119
हरियाणा में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू सांकेतिक चित्र

हिसार। हरियाणा में डेंगू का कहर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिले के हिसाब से पंचकूला डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पंचकूला में डेंगू के अब तक 1,821 केस दर्ज किए गए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। जो हरियाणा के सभी जिलों में सबसे ज्यादा है, तो वहीं हिसार में 1,208 केस दर्ज हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यमुनानगर में 563 डेंगू के केस दर्ज किए गए हैं और एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। गुरुग्राम में डेंगू से संक्रमितों का आंकड़ा 425 तक पहुंच गया है।

 

बढ़ते डेंगू (dengue) के साथ ही स्वास्थ्य विभाग (health Department) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जहां विभाग डेंगू के लारवा की जांच (examination of larvae) कर रहा है और लोगों को नोटिस जारी कर रहा है, तो वहीं लोगों को जागरूक करने की कोशिश भी की जा रही है। कैथल के CMO डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर डेंगू के अब तक 85 केस दर्ज किए गए हैं और 1,617 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच (sample test) के लिए भेजे गए हैं।

 

आलम ये है कि हरियाणा (Haryana) में बीते 8 साल में सबसे ज्यादा मौत दर्ज हुई हैं। 15 नवंबर, 2022 के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 6,382 केस दर्ज हुए हैं और 14 लोगों की जान जा चुकी है. जो बीते 8 साल में सबसे ज्यादा है। आठ साल पहले साल 2015 में 9,921 केस दर्ज हुए थे और 13 लोगों की मौत हुई थी। साल 2016 से 2020 तक डेंगू के केस (dengue cases) 5 हजार से नीचे ही दर्ज किए गए थे और कोई मौत नहीं हुई थी, लेकिन साल 2021 में 11,835 डेंगू के केस दर्ज हुए और 13 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं और आपको सावधान करने वाले हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

भविष्य में कोविड-19 से निपटने के लिए एक्शन में डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 26 2022 23553

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसे 'पैथोजन्स' की पहचान के लिए एक लिस्ट बनाएगा, जो भविष्य में कोरोना जैसी

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

विशेष संवाददाता March 04 2023 35507

मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लि

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी November 09 2022 29970

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

रंजीव ठाकुर February 23 2021 31384

भारत में बने टीके की गुणवत्ता इसी से साबित हो जाती है कि आज बहुत से देश इस टीके की मांग कर रहे हैं।

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

देश में दम तोड़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे दिन आये पंद्रह हजार कम संक्रमित

एस. के. राणा February 25 2022 27302

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 15 हजार से क

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पताल में बढ़े बुखार और सांस के मरीज

विशेष संवाददाता May 26 2023 42586

वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि लोगों के सावधानी न बरतने से उन्हें बीमारियां चपेट में

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30207

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 25742

विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वि

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा May 14 2021 26340

37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ ह

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

दोहरी स्थानांतरण नीति के खिलाफ दो घंटे कार्य बहिष्कार।

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2021 28378

महासंघ ने मांग किया की उनको चिकित्सा स्वास्थ्य शासन के अनुभाग.7 दिनांक 27 जून-18 के पैरामेडिकल संवर्

Login Panel