











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। देश के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर का टीका बनाने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इसकी सिफारिश कर दी गई है और जल्दी ही गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है।
सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) को लेकर देशभर में अभियान चल रहा है और जगह जगह जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में सर्वाइकल कैंसररोधी टीकाकरण भी हो रहा है लेकिन सरकार द्वारा की गई इस पहल से जल्द ही सर्वाइकल कैंसर टीका आम आदमी की पहुंच में आ सकेगा।
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) को क्यूएचपीवी वैक्सीन (QHpV vaccine) के निर्माण तथा भण्डारण की अनुमति देने की सिफारिश की है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में नियामक मामलों तथा सरकार के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने फरवरी में स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर क्यूएचपीवी वैक्सीन को सार्वजनिक स्वास्थ्य हेतु बनाने की अनुमति मांगी थी। माना जा रहा है कि इससे समय बचेगा और जल्द ही सर्वाइकल कैंसर का टीका (vaccine for cervical cancer) उपलब्ध हो सकता है।
प्रकाश कुमार सिंह के पत्र पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से गैर कोविड-19 टीकों (Covid-19 vaccines) के निर्माण तथा भण्डारण के प्रावधान पर प्रतिक्रिया मांगी है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में सरकार मार्केटिंग अप्रूवल से पहले केवल कोविड से जुड़े हुई दवाओं के निर्माण तथा भण्डारण की अनुमति देती है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने
विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों और जीवनशैली से हृदय रोग विकसित होने की संभावन
वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श
एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप
एक दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान दादा परदारा के समय की है। इस कोरोनाकाल ने मौत का जो दौर दिखाया, व
FDR Nano स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रेडियोलाजिस्ट और इससे जुड़े कर्मचारियों को अस्पताल में आसानी से क
राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना क
विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक
एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल एमएमए फरीदी ने कहा कि 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाती ह
27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

COMMENTS