देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिंड्रोम के साथ जन्मे बच्चे देखने में तो अलग लगते ही हैं साथ ही इनका मानसिक विकास भी धीमी गति से होता है।

आनंद सिंह
March 21 2022 Updated: March 22 2022 10:01
0 36318
डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिंड्रोम (Down's Syndrome) के साथ जन्मे बच्चे देखने में तो अलग लगते ही हैं साथ ही इनका मानसिक विकास भी धीमी गति से होता है। इन बच्चों को कुछ कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का भी खतरा रहता है। लेकिन यह जरुरी नहीं। कई बच्चे एकदम हेल्दी होते हैं। डाउन सिंड्रोम को 'ट्राइसोमी 21' के नाम से भी जाना जाता है।

डाउन सिंड्रोम के कारण
नॉर्मली बच्चा 46 क्रोमोसोम के साथ पैदा होता है। 23 क्रोमोसोम उसे अपने पिता से और 23 क्रोमोसोम उसे अपनी मां से मिलते हैं। डाउन सिंड्रोम की स्थिति तब होती है जब माता या पिता अतिरिक्त क्रोमोसोम का योगदान करते हैं। जब बच्चे में ये अतिरिक्त 21वां क्रोमोसोम आ जाता है तो उसकी बॉडी में इनकी संख्या 46 से बढ़कर 47 हो जाती है जो डाउन सिंड्रोम की वजह बनता है।

डाउन सिंड्रोम के लक्षण

  • जोड़ों व मांसपेशियों का ढीलापन
  • सिर का आकार पीछे से सपाट होना
  • आंखें ऊपर या बाहर की तरफ या तिरछी होना
  • छोटा और गठीला शरीर
  • जन्म के समय वजन कम होना
  • हाथ चौड़ा लेकिन उंगलियां छोटी होना
  • बुद्धि स्तर काफी कम होना
  • शारीरिक और मानसिक विकास धीमा होना

डाउन सिंड्रोम से जुडी समस्याएँ 

भ्रूण जब गर्भाशय में हो तब सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए जांच के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है या नहीं। गोरखपुर के वरिष्ठ बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर एन सिंह बतातें हैं कि पता लग जाने के बाद भी इसका इलाज मुमकिन नहीं है। इस प्रकार के बच्चों की जन्मजात इम्युनिटी कमज़ोर होती है। ऐसे बच्चों को बोलने की समस्या, स्वास संबंधी रोग, जन्मजात ह्रदय रोग और ब्लड कैंसर जय रोगों का सामना करना पड़ता है। ह्रदय रोग से ग्रसित डाउन्स सिंड्रोम के तकरीबन 50% बच्चों की एक वर्ष की उम्र पहुंचने से पहले मृत्यु हो जाती है। भौतिक विकास कम होता है। 13 से 54% तक डाउन्स वाले बच्चों में हाइपोथायरायडिज्म पाया जाता है। 20% बच्चे आँत या पेट सम्बन्धी रोग से  होतें हैं। सुनने संबंधी परेशानियाँ पायीं गयीं हैं।  

इन बच्चों में जो रोग दिखाई पड़े, उसका इलाज किसी विशेषज्ञ से या उच्च संस्थानों में ही कराना हितकर होगा। इलाज न हो पाने की स्थिति में बच्चे के साथ बुरा बर्ताव करने की जगह उन्हें प्यार दें। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे और वयस्क आज भी सही देखरेख की वजह से अच्छी जिंदगी बिता रहे हैं। डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे नॉर्मल बच्चों की तरह अपना काम खुद से आसानी से कर सकते हैं बस उन्हें घर-परिवार के सपोर्ट की जरूरत होती है। स्पीच, फिजियोथेरोपी का भी सहारा लिया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

लेख विभाग November 12 2022 29222

अगर समय बच्चों के टीके लगवाए जाए और सामान्य सर्दी, फीवर, खांसी, कफ की शिकायत होने पर बच्चों को डॉक्

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39702

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45936

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

एस. के. राणा June 24 2022 28076

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच सक्रिय मरीजों भी तेजी से बढ़ी है। देश में अब 88,284 सक्रिय म

रात में नहीं आती है नींद तो गर्म दूध में घी घोलकर पियें

रात में नहीं आती है नींद तो गर्म दूध में घी घोलकर पियें

श्वेता सिंह September 04 2022 34246

दूध की एक खासियत यह है कि दिन में किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। अलग-अलग समय पर दूध के सेवन

कोरोना संक्रमण की यही रफ्तार रही तो अगले कुछ महीने में हालात भयावह हो सकतें हैं 

कोरोना संक्रमण की यही रफ्तार रही तो अगले कुछ महीने में हालात भयावह हो सकतें हैं 

एस. के. राणा May 03 2022 32509

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,568 नए मामले सामने आ

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

निशुल्क नेत्र शिविर का सांसद सुब्रत पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी November 07 2022 27406

आज क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। वहीं इ

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने घोषित की परीक्षा तिथियां, देखे शड्यूल

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने घोषित की परीक्षा तिथियां, देखे शड्यूल

विशेष संवाददाता July 29 2022 27948

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर तथा टेक्न

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा बहाल करने के लिए जनहित याचिका दाखिल

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा बहाल करने के लिए जनहित याचिका दाखिल

एस. के. राणा May 24 2022 28435

याचिका में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की सुविधा की बहाली उनकी व

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 32686

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और ब

Login Panel