देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भविष्य में गंभीर लहर की संभावना नहीं है, सरकार मास्क की अनिवार्यता से छूट दे सकती है: डॉ. संजय राय

देश में रोजाना मिल रहे संक्रमण व मृतकों की संख्या अब बेहद कम हैं। इसी लिए मास्क लगाने से कुछ छूट दी जा सकती है। रविवार को भारत में 1761 नए संक्रमित मिले। यह पिछले 688 दिनों में सबसे कम है।

0 29731
भविष्य में गंभीर लहर की संभावना नहीं है, सरकार मास्क की अनिवार्यता से छूट दे सकती है: डॉ. संजय राय प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। देश में रोजाना मिल रहे संक्रमण व मृतकों की संख्या अब बेहद कम हैं। इसी लिए मास्क लगाने से कुछ छूट दी जा सकती है। रविवार को भारत में 1761 नए संक्रमित मिले। यह पिछले 688 दिनों में सबसे कम है। 127 लोगों की मौत भी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 26,240 है।

मास्क अनिवार्यता से छूट मिले
एम्स में वरिष्ठ महामारी रोग विशेषज्ञ  डॉ. संजय राय ने कहा, कोरोना वायरस एक आरएनए वायरस है, जिसमें म्यूटेशन होता ही है। अब तक हजार से अधिक म्यूटेशन हो चुके, जिनमें  पांच चिंताजनक थे।

भारत ने पिछले साल दुर्भाग्य से भयानक दूसरी लहर देखी, जो आज हमारी मजबूती बन चुकी है। प्राकृतिक संक्रमण ज्यादा व लंबे समय रोग प्रतिरोधक क्षमता देते हैं। भविष्य में गंभीर लहर की संभावना नहीं है, सरकार मास्क की अनिवार्यता से छूट दे सकती है।

12 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण पर जोर दें: 
एनटीएजीआई अध्यक्ष (NTAGI President) डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, अधिकतर लोग टीका ले चुके हैं, संक्रमण भी  व्यापक स्तर  पर फैला था, इसलिए अब नई लहर गंभीर स्तर  पर नहीं आ सकती। हालांकि हमें  सुरक्षा कम नहीं   करनी चाहिए, क्योंकि नए वैरिएंट अब भी आ सकते हैं।

दूसरे देशों का डाटा बताता है कि टीका न लेने वाले या आधी डोज लेने वालों में संक्रमण गंभीर बीमारी या मौत की वजह बन रहा है।

भारत से महामारी अब खत्म
महामारी जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया,अब कोई नया वैरिएंट आए, तब भी भारत में नई गंभीर लहर की संभावना कम है। बल्कि ओमीक्रोन से मिले डाटा के आधार पर हमें मान लेना चाहिए कि भारत से महामारी अब खत्म हो चुकी है। हमने पिछली तीन लहर में प्राकृतिक संक्रमण और बड़ी संख्या में टीके की डोज से हाइब्रिड प्रतिरोधक क्षमता पाई है।

90 प्रतिशत तक लोग संक्रमित हो चुके
सफदरजंग अस्पताल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने कहा, देश में सीरोपॉजिटिविटी (Seropositivity) बड़ी मात्रा में है, जो दर्शाता है कि करीब 90 प्रतिशत तक नागरिक कोरोना की चपेट में पहले ही आ चुके हैं। अब मास्क पहनने का नियम बनाए रखना जरूरी नहीं है। प्राकृतिक संक्रमण हमें भविष्य में नई लहर आने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने से बचाने का काम करेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ ।

डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 32673

डेंगू बुखार मादा एडीज  मच्छर के काटने से होता है। ये रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है तथा दिन में

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

एस. के. राणा April 25 2022 39295

‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पिछले 10 साल में काफी कम हुई

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 27144

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

श्वेता सिंह October 31 2022 28220

लखनऊ में एक सप्ताह में 144 डेंगू पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा चंदननगर में 5 और अलीग

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31041

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर सरकार ने दिया जवाब

विशेष संवाददाता January 19 2023 25955

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले रोगियों की बहुत कम संख्या है।

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

विशेष संवाददाता May 02 2023 38815

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की सिलसिला लगातार जारी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

दिव्यांगजनों को बाधा रहित, अनुकूल एवं सुगम परिवेश देना होगा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

दिव्यांगजनों को बाधा रहित, अनुकूल एवं सुगम परिवेश देना होगा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 14 2022 41375

दिव्यांग शरीर वाले लोग ज्ञान, मेधा और तार्किक शक्ति के लिहाज से अन्य सामान्य व्यक्तियों से किसी भी त

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

रंजीव ठाकुर July 29 2021 28497

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28747

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

Login Panel