देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स विजेताओं का ऐलान।

प्रत्येक विजेता को एक लाख रूपये, एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। कार्ल स्टोर्ज़ सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के विजेता को एक एंडोस्कोप भी देगा

0 28433
स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स विजेताओं का ऐलान। द ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के डॉक्टर्स।

लखनऊ। द ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिज़िशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (गैपियो) ने सालाना गैपियो अवॉर्ड्स 2020 के विजेताओं की घोषणा की है, जिन्होंने स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशेष श्रेणियों में पुरस्कार के विजेताओ में श्री प्रवीण अग्रवाल (श्री प्रवीण अग्रवाल फाउन्डेशन)- डॉ प्रताप सी रेड्डी फिलान्थ्रोपी अवॉर्ड के लिए, डॉ रोहिणी हांडा- डॉ आईए मोदी अवॉर्ड के लिए, डॉ नवीन डांग, गैपियो एक्सीलेन्स इन डायग्नॉस्टिक्स अवॉर्ड के लिए, डॉ मालीगेल रामकृष्णा गिरीनाथ, गैपियो कार्ल स्टोर्ज़ सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के लिए एवं डॉ वीएस नटराजन, गैपियो लाईफटाईम अचीवमेन्ट अवॉर्ड के लिए शामिल हैं।

प्रत्येक विजेता को एक लाख रूपये, एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। कार्ल स्टोर्ज़ सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के विजेता को एक एंडोस्कोप भी देगा। डॉ मदन मोहन रेड्डी को गांवों में जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट सहित आर्थोपेडिक केयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए गैपियो स्पेशल अप्रेसिएशन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा  यंग कैटेगरी में पुरस्कार के विजेताओं में डॉ सोनाली एम खोबरगाड़े और डॉ पूर्वी पारिख (संयुक्त विजेता) डॉ आई ए मोदी अवॉर्ड के लिए, डॉ निशांत हुसैन अहमद, गैपियो एक्सीलेन्स इन डायग्नॉस्टिक्स अवॉर्ड के लिए, डॉ सुशोवन बेनर्जी, गैपियो एक्सीलेन्स इन रेडियोलोजी/ रेडिएशन थेरेपी अवॉर्ड के लिए, डॉ भावुक गर्ग, गैपियो कार्ल स्टोर्ज़ सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के लिए शामिल हैं। जिन्हें पचास हजार रूपये, एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।  पुरस्कार 20 फरवरी को ग्लोबल इंडियन फिज़िशियन्स कॉन्ग्रेस में दिए जाएंगे। डॉ प्रताप सी रेड्डी, फाउंडर प्रेज़ीडेन्ट, गैपियो और चेयरमैन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने कहा, ‘‘पुरस्कार विजेताओं द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय मूल के फिज़िशियनों का उत्साह अपने आप में बेजोड़ है और इसे सम्मानित किया जाना चाहिए। दुनिया भर में ऐसे उल्लेखनीय कार्यों के असंख्य उदाहरण हैं जो हर भारतीय को गौरवान्वित करते हैं। डॉ अनुपम सिब्बल, प्रेज़ीडेन्ट, गैपियो और ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप और सीनियर कन्सलटेन्ट पीडिएट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट और हेपेटोलोजिस्ट ने कहा, ‘‘लिवर ट्रांसप्लान्ट से लेकर अग्रणी कार्डियक सर्जरी और र्युमेटोलोजी में अत्याधुनिक लैब सेवाओ, गैरिएट्रिक केयर और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थ्रोप्लास्टी तक, पुरस्कार विजेताओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व किया है। 

यंग फिज़िशियन कैटेगरी पर बात करते हुए डॉ नंदकुमार जयराम, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, गैपियो और सीईओ एवं चेयरमैन कोलम्बिया एशिया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘यंग कैटेगरी में पुरस्कार विजेता युवा भारतीय फिज़िशियनों की महत्वाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति करते हैं, जो चुनौतियों को स्वीकार कर अकादमिक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखभाल के क्षेत्र में सुधार लाते हैं। डॉ सुधीर पारिख, महासचिव गैपियो और 7 चैयरमैन एवं प्रकाशक, पारिख वर्ल्ड वाईड मीडिया और आईटीवी गोल्ड 24गुणा7 टीवी चैनल यूएसए ने कहा, 53 देशों में अपनी मौजूदगी के साथ गैपियो भारतीय मूल के 1.4 मिलियन फिज़िशियनों को एक ही मंच पर लाता है। आने वाले साल में मजबूत, कनेक्टेड फिज़िशियन समुदाय के निर्माण के लिए हमारी गतिविधियों को विस्तारित किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सौंदर्या राय December 25 2021 47124

फटे होंठों से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फि

अच्छी  सेहत के लिए जरूर खाएं ये हाई फाइबर फूड्स

अच्छी सेहत के लिए जरूर खाएं ये हाई फाइबर फूड्स

लेख विभाग December 14 2022 31678

फाइबर शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ये पाचन संबंधित समस्या से बचाने का काम करता ह

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34666

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

NHM का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 17 फरवरी तक चलेगा

NHM का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 17 फरवरी तक चलेगा

आरती तिवारी February 07 2023 38594

NHM के महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि 2030 तक फाइलेरिया को खत्म करना है, अगर एक भी व्यक्ति छूटेगा

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35333

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

किडनी ट्रांसप्लांट से दो युवकों को बचाया हिम्स अस्पताल ने: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार September 22 2022 54693

हिम्स अस्पताल ने हाल ही में गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित और लंबे समय से डायलिसिस पर चल रहे दो

असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं

असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं

लेख विभाग June 29 2022 31380

अगर गर्भपात सुरक्षित न हो तो ऐसी स्थिति में यह शारीरिक, मानसिक विकार के साथ महिला या किशोरी की मौत क

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31550

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30431

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

हुज़ैफ़ा अबरार February 26 2022 45375

इस सर्जरी में क्षतिग्रस्त एऑर्टा को बदलना था, तो मरीज के शरीर के खून को 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक नीचे

Login Panel