देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही वह स्वस्थ रहें। ऐसे में कुछ प्यूरी रेसिपी यहां हम बता रहे हैं जो आपके काम आ सकती हैं। ये सभी 6 से 1 साल तक के बच्चे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं।

लेख विभाग
October 23 2022 Updated: October 23 2022 00:06
0 42383
छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

शिशु को 6 महीने के होने तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाया जाता है और यही उसके लिए पोषण का एकमात्र आधार होता है। इतने समय तक मां को बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलने की चिंता नहीं होती है लेकिन जैसे ही बच्चा 6 महीने का होता है उसकी डाइट को लेकर परेशान होने का सफर शुरू हो जाता है।

 

हर पेरेंट्स (parents) अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ (growth) हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही वह स्वस्थ रहें। ऐसे में कुछ प्यूरी रेसिपी (recipe) यहां हम बता रहे हैं जो आपके काम आ सकती हैं। ये सभी 6 से 1 साल तक के बच्चे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं। बच्चे (baby) को भूख लगने पर आप इन्हें फटाफट तैयार कर सकते हैं।

 

रागी का दलिया - Ragi Porridge

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो चम्मच रागी, आधा चम्मच छोले या स्प्राउट्स, चुकंदर या गाजर के कुछ टुकड़े, 1/4 चम्मच गुड़ और एक चम्मच घी या मक्खन। अब एक कटोरी लें और उसमें रागी डाल दें। इसमें थोड़ा पानी डालें और रागी को मिक्स कर लें। फिर इसमें स्प्राउट्स (sprouts) या छोले और सब्जियां डालें। अब इसे कुकर में डालकर दो सीटी लगा लें। इसके ठंडे होने पर इसमें गुड़ डालें और इसे पीस लें। अब इसमें घी डालकर बच्चे को खिलाएं।

 

एप्पल प्यूरी - Apple Puree

इसे बनाने के लिए सेब (apple) को अच्छे से धोएं और फिर छील कर टुकड़े करें। अब एक गाजर का टुकड़ा लें और फिर इसे स्टीमर में डाल कर कुछ देर के लिए स्टीम करें। एर तरफ संतरा (orange) लें और इसका रस निकालें। अब स्टीम करी चीजों को, संतरे के रस और एक चुटकी हल्दी के साथ ब्लेंड करें। बेबी को खिलाएं।

 

दाल-चावल प्यूरी - Lentil-Rice Puree

बेबी के लिए आप दाल चावल (rice) की प्यूरी बना सकती हैं। इसके लिए मूंग की दाल और चावल को नमक हल्दी के साथ मिक्स करके उबालें। फिर जब ये पक जाए तो इसे ठंडा करें और ब्लेंड करें। अब इस पर घी डालें और फिर इसे बेबी को खिलाएं।

 

ओट्स प्यूरी - Oats Puree

10 से 12 महीने के बच्चे को ओट्स (oats) प्यूरी खिला सकते हैं। इसके लिए ओट्स को दूध में अच्छे से उबाल लें और फिर इसे ब्लेंड (blend) करें। इसे बेबी को खिलाएं। चाहें तो इसमें छोटा टुकड़ा गुड़ का मिला सकते हैं।

 

पपीते की प्यूरी - Papaya Puree

बेबी को पपीते की प्यूरी खिला सकते हैं। पपीता हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए पपीते को अच्छे से धोएं और फिर दो स्लाइस को ब्लेंडर (blender) में डालें। अब आप इसे मां का दूध या फॉर्मुला मिल्क, दही (curd) के साथ मिक्स करें। प्यूरी तैयार करें और बेबी को खिलाएं। ये उन बच्चों के लिए अच्छी है जिन्हें मां के दूध से हटकर कुछ खाने को मिल रहा है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 87969

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33036

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

कोविड रोधी टीका:  संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

कोविड रोधी टीका: संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28123

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। कोविड टीकाकरण से

तन और मन को स्वस्थ्य रखने का वैज्ञानिक आधार है सही तरीके से किया गया उपवास

तन और मन को स्वस्थ्य रखने का वैज्ञानिक आधार है सही तरीके से किया गया उपवास

लेख विभाग April 02 2022 32243

उपवास वैसे तो कई प्रकार के होते हैं। कोई सुबह उपवास रखता है, कोई रात को। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि

केजीएमयू में सभी ओपीडी शुरू। 

केजीएमयू में सभी ओपीडी शुरू। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 37256

मरीजों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही देखा जाएगा। आरटीपीसीआर या ट्रू नैट रिपोर्ट मान्य होगी

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27285

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

विशेष संवाददाता February 14 2023 34627

डॉक्टर मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब हर रोज

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

एस. के. राणा March 09 2022 26703

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

विटामिन ए की जबरदस्त कमी के कारण कुशीनगर में लोगों में दृष्टदोष!

आनंद सिंह April 13 2022 31539

पूरा मामला इसलिए गंभीर है कि जो बच्चा जन्म से ही सब कुछ सही देख रहा था, उसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीर

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30769

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

Login Panel