देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती है। कई बार पुरुषों को ड्राई ऑर्गेज्म भी होता है, जिसमें न के बराबर वीर्य स्खलित होता है या फिर होता ही नहीं है। वहीं, महिलाओं में ऑर्गेज्म के दौरान स्खलन हो भी सकता है और नहीं भी।

लेख विभाग
January 31 2023 Updated: January 31 2023 03:30
0 92604
यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख प्रतीकात्मक चित्र

स्वास्थ्य मनुष्य में सेक्स एक आवश्यक आवश्कता है। सेक्स के तौर तरीकों के बारे कोई निश्चित नियम नहीं बनाये जा सकतें हैं लेकिन सेक्स क्रियाओं की परणीति चरमसुख के रूप में होती है। जिसको अंग्रेजी में ऑर्गेज्म कहतें है। ऑर्गेज्म स्त्री और पुरुष दोनों में संतुष्टि का कारण बनता है। अगर कोई भी साथी चरमसुख से असंतुष्ट होगा तब आपसी संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता ही।  

 

प्रश्न उठता है कि आखिर चरमसुख यानी ऑर्गेज्म (Orgasm) किसे कहते हैं? ऑर्गेज्म का मतलब और अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है। सामान्य रूप से  इसे यौन संबंध के दौरान होने वाली उत्तेजना (arousal) का शिखर स्तर कहा जाता है। इसमें आपको शरीर, पेल्विक मसल्स (pelvic muscles), नसों (nerves) और जननांग (genitals) व उसके आसपास एक मजबूत औऱ ताकतवर सेंसेशन महसूस होती है, जो कि एक इरोटिक टेंशन (erotic tension) के रिलीज होने के साथ खत्म होती है। यह प्रक्रिया पुरुष (men) और महिला (women) में अलग-अलग अवधि तक रह सकती है।

 

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन (semen ejaculation) से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती है। क्योंकि, सेक्स ऑर्गेज्म फैक्ट्स (Sex Orgasm Facts) के अनुसार कई बार पुरुषों को ड्राई ऑर्गेज्म भी होता है, जिसमें न के बराबर वीर्य स्खलित होता है या फिर होता ही नहीं है। वहीं, महिलाओं में ऑर्गेज्म के दौरान स्खलन हो भी सकता है और नहीं भी।

 

ऑर्गेज्म मॉडल क्या है - What is the orgasm model

विशेषज्ञों के मुताबिक ऑर्गेज्म प्राप्त करता एक प्रक्रिया है, जो कि अलग-अलग फेज से होकर गुजरती है। पश्चिमी देशों के विद्वानों ने मुख्यतः दो प्रकार के ऑर्गेज्म मॉडल के बारे में बताया है। 

  1. मास्टर एंड जॉनसन्स फोर-फेज मॉडल (Master and Johnson’s Four-Phase Model) और
  2. कप्लान्स थ्री-स्टेज मॉडल (Kaplan’s Three-Stage Model)

 

मास्टर एंड जॉनसन्स फोर-फेज मॉडल के मुताबिक, चरमसुख के चरणों में एक्साइटमेंट, प्लेटियो, ऑर्गेज्म और रेसोल्यूशन होते हैं। वहीं, कप्लान्स थ्री-स्टेज मॉडल के मुताबिक ऑर्गेज्म के चरणों में डिजायर (desire), एक्साइटमेंट (excitement) और ऑर्गेज्म होते हैं। आइए, मास्टर एंड जॉनसन्स फोर-फेज मॉडल के मुताबिक चरणों के बारे में जानते हैं।

  1. एक्साइटमेंट स्टेज उस स्थिति को कहा जाता है, जब जननांगों में ब्लड सप्लाई बढ़ जाती है और आपके शरीर का ब्लड प्रेशर और हृदयगति बढ़ने लगती है।
  2. प्लेटियो स्टेज में यह प्रक्रिया थोड़ी आगे बढ़ती है और जननांगों के पास, पेल्विक मसल्स और शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करने लगती है। जिससे शरीर में मसल्स टेंशन बढ़ती है और महिलाओं में स्तनों और पुरुषों में टेस्टिकल्स आदि का आकार भी बढ़ने लगता है।
  3. ऑर्गेज्म स्टेज में पेल्विक मसल्स में लगातार एक संकुचन और सेंसेशन महसूस होने लगती है, जो कि द्रव्य स्खलन के साथ खत्म हो सकती है। कई मामलों में द्रव्य स्खलित नहीं होता है।
  4. इसके बाद आखिरी स्टेज यानी रेसोल्यूशन महिला और पुरुष में अलग-अलग होता है। जहां पुरुष एक बार ऑर्गेज्म प्राप्त करने के कुछ सेकेंड से लेकर कुछ दिन के बाद ही ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकता है, वहीं महिला एक के बाद दूसरा ऑर्गेज्म प्राप्त कर सकती है। लेकिन, आमतौर पर ऑर्गेज्म प्राप्त करने के बाद शरीर के वापिस सामान्य स्थिति में आने की प्रक्रिया को रेसोल्यूशन कहा जाता है।

 

ऑर्गेज्म के प्रकार - Types of orgasm

चरमसुख निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं। जैसे-

  1. कॉम्बिनेशन या ब्लेंडेड ऑर्गेज्म
  2. मल्टीपल ऑर्गेज्म
  3. प्रेशर ऑर्गेज्म
  4. रिलेक्सेशन ऑर्गेज्म
  5. टेंशन ऑर्गेज्म
  6. जी-स्पॉट ऑर्गेज्म
  7. फैंटेसी ऑर्गेज्म
  8. क्लिटोरियल ऑर्गेज्म
  9. वजायनल ऑर्गज्म
  10. एनल ऑर्गेज्म, आदि

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट

अखण्ड प्रताप सिंह April 06 2023 28502

कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वहीं दिल्लीन के 4 सबसे बड़े अस्पतालों में भी तैयारी

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

हे.जा.स. November 20 2020 21568

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत का कुल खर्च कम है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। यह कठिन  संसाधनों से आता है औ

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45936

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

अब दिल्ली में खुल सकेंगे नए फार्मेसी कॉलेज पीसीआई की रोक को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया निरस्त

एस. के. राणा March 09 2022 26682

दिल्ली हाईकोर्ट ने अकादमिक वर्ष 2020-21 से नये फार्मेसी कॉलेज खोलने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

विशेष संवाददाता March 05 2023 35106

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 2025 तक कैंसर के मामले 12.7% बढ़ जाएंगे। पिछले कुछ सालों म

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

आरती तिवारी January 12 2023 33361

प्रदेश के 21 जिला अस्पतालों में 32-32 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू जल्द बनकर तैयार होंगे। बलरामपुर और क

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विशेष संवाददाता May 29 2023 40799

म्यूटेंट-6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 728

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हे.जा.स. March 12 2023 29089

हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

आरती तिवारी June 27 2023 29804

बदायूं जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहौल बना

Login Panel