देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा

शोधकर्ताओं ने OSA से पीड़ित 2,093 रोगियों के डेटा का मिलान किया, जिसमें OSA का पता न लगने से 5 साल पहले कैंसर का पता चलना और नियंत्रित समूह में OSA का होना लेकिन कैंसर नहीं होने की स्थिति शामिल थी।

श्वेता सिंह
September 07 2022 Updated: September 07 2022 01:39
0 30461
रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा प्रतीकात्मक चित्र

अक्सर रात को नींद पूरी हो पाने की वजह से ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं की सूची में एक और नाम जुड़ा गया है। हाल ही में स्पेन में यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी (ईआरएस) इंटरनेशनल कांग्रेस में प्रस्तुत किए गए एक अध्ययन में ये सामने आया है कि वे लोग, जिन्हें ओब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) था उनमें कैंसर का बढ़ा हुआ खतरा पाया गया है। 

 

इतना ही नहीं OSA से जुड़े दूसरे अध्ययन में ये पाया गया कि OSA की वजह से बुजुर्गो में सोचने ती शक्ति कम होने से भी जुड़ी हुई है। अध्ययन के मुताबिक, 74 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग याददाश्त संबंधी टेस्ट में भी काफी पीछे रहे। एक तीसरे अध्ययन (study) में ये पाया गया कि वे मरीज, जिन्हें गंभीर रूप से OSA था उनकी नसों में रक्त के थक्के (clotting) बनने का खतरा बहुत ही ज्यादा था, जो कि विशेष रूप से एक जानलेवा स्थिति है।

 

बता दें कि OSA एक आम नींद विकार (disorder) है, जिसमें सोते वक्त व्यक्ति को आंशिक और पूरी तरह से वायुमार्ग में बाधा महसूस होने लगती है। इतनी ही नहीं रोगी रात में कई बार सांस तक नहीं ले पाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को तेज-तेज खर्राटे, हांफना, दम घुटना (suffocation) और दिन में नींद आने की परेशानी होने लगती है। ऐसा माना जाता कि 7 से 13 फीसदी लोग इस स्थिति से प्रभावित हैं।

 

शोधकर्ताओं ने शरीर के आकार, अन्य स्वास्थ्य समस्याओं और लोगों के सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे कारकों को देखा, जो नतीजों को प्रभावित कर सकते थे। शोधकर्ताओं ने OSA से पीड़ित 2,093 रोगियों के डेटा का मिलान किया, जिसमें OSA का पता लगने से 5 साल पहले कैंसर का पता चलना और नियंत्रित समूह में OSA का होना लेकिन कैंसर नहीं होने की स्थिति शामिल थी। उन्होंने OSA की गंभीरता का आंकलन एपनिया हाइपोपिनिया इंडेक्स से किया। इसमें सोते वक्त सांस लेने में कितनी बार दिक्कत हुई उसकी संख्या को देखा जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

पुरुषों को अवसादरोधी दवा देने से घरेलू हिंसा से निपटने में मदद मिल सकती है: शोध

हे.जा.स. December 07 2025 4200

अवसादरोधी दवा सेर्ट्रालाइन मस्तिष्क में सेरोटोनिन की कार्यप्रणाली को बढ़ाकर काम करती है, जो आवेग निय

कानपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, लोगों ने घरों के बाहर चिपकाए पोस्टर

कानपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, लोगों ने घरों के बाहर चिपकाए पोस्टर

श्वेता सिंह August 25 2022 32867

कानपुर में संक्रामक बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं। जिसके कारण लोगों में डर और दहशत का आलम भी द

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36420

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

विश्व सीलिएक डिजीज अवेयरनेस डे पर मेदांता हॉस्पिटल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर May 17 2022 42587

सीलिएक रोग एक इम्यून रिएक्शन है जो कि ग्लूटेन युक्त आहार ( गेंहू, जौ, और राई ) खाए जाने पर रोग प्रति

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र एक रुपए में दिखाइए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर्स को

रंजीव ठाकुर August 21 2022 62570

बढ़ती महंगाई के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर आई है। शहर के एसएन मेडिकल कालेज में मात्र ए

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

विशेष संवाददाता November 23 2022 27183

अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48003

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

कफ सिरप से 300 बच्चों की मौतों को लेकर डब्ल्यूएचओ अलर्ट

हे.जा.स. January 25 2023 25994

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सोमवार को जारी बयान में दवा निर्माताओं से केवल फार्मास्युटिकल-ग्रेड स

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता July 30 2023 35270

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीना सिंह ने बताया कि आंख में परेशानी को लेकर आने वाल

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

एस. के. राणा June 16 2022 27840

जून महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 8,822, 14 जून को

Login Panel