देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देने के अलावा इमरजेंसी कंडीशन में मरीज को पहली ट्रीटमेंट भी देता है जिसे 'फर्स्ट ऐड' कहते हैं।

अखण्ड प्रताप सिंह
December 06 2021 Updated: December 06 2021 00:40
0 61390
पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी। प्रतीकात्मक

पैरामेडिकल एक मेडिकल कोर्स है जिसे करने वाला विद्यार्थी अस्पताल में एक सहायक चिकित्सक के रूप में कार्य करता है जो मूल रूप से प्राथमिक चिकित्सा और ट्रॉमा सेवाएं प्रदान करता है। इसके आलावा इमरजेंसी स्थिति में मेडिकल केयर प्रोवाइडर के रूप में कार्य करता है। 

पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद विद्यार्थी हेल्थकेयर के क्षेत्र में चले जाते हैं। पैरा मेडिकल फील्ड निम्नलिखित हैं।

▪︎  डायग्नोसिस
▪︎  रेडियोग्राफी 
▪︎  फिजियोथैरेपी
▪︎  लैबोरेट्री टेक्निशियन 
▪︎  एमआरआई ( MRI ) टेक्निशियन
▪︎  नर्सिंग केयर असिस्टेंट
▪︎  रेडियोलॉजी असिस्टेंट
▪︎  नर्सिंग असिस्टेंट
▪︎  एंबुलेंस अटेंडेंट
▪︎  डेंटल असिस्टेंट
▪︎  ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देने के अलावा इमरजेंसी कंडीशन में मरीज को पहली ट्रीटमेंट भी देता है जिसे 'फर्स्ट ऐड' कहते हैं। हॉस्पिटल में इमरजेंसी कंडीशन में ज्यादातर पैरामेडिकल स्टाफ ही मौजूद होता है।

पैरामेडिकल के लिए योग्यता (Eligibility for Para Medical courses)

कुछ ऐसे पैरामेडिकल कोर्स है जो आप दसवीं कक्षा पास करने के बाद कर सकते हैं और कुछ ऐसे कोर्स है जो कि 12वीं कक्षा में बायोलॉजी वाले स्टूडेंट कर सकते हैं। पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए कुछ कॉलेज द्वारा प्रवेश परीक्षा करवाई जाती हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कॉलेजेस है जो आपको मेरिट बेस पर पैरामेडिकल कोर्स करवाते हैं।

पैरामेडिकल कोर्स लिस्ट (List of Para Medical Courses)
 
1. सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्सेज- सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्सेज करने की समय सीमा 6 महीने से 2 साल तक की होती है। यह कुछ सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्सेज की सूची है :

▪︎  सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट
▪︎  सर्टिफिकेट इन x-ray टेक्निशियन
▪︎  सर्टिफिकेट इन नर्सिंग केयर असिस्टेंट 
▪︎  सर्टिफिकेट टेक्नीशियन लैब असिस्टेंट
▪︎  सर्टिफिकेट EGC एंड CT स्कैन टेक्निशियन 
▪︎  सर्टिफिकेट इन रूलर हेल्थ केयर
▪︎  सर्टिफिकेट इन डायलिसिस टेक्निशियन 
▪︎  सर्टिफिकेट इन एचआईवी एंड फैमिली एजुकेशन 
▪︎  सर्टिफिकेट इन होम बेस हेल्थ केयर


2. पैरामेडिकल में डिप्लोमा ( कोर्स 10 वीं के बाद पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की सूची) - पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स की समय सीमा 1 से 3 साल तक की होती है यह कुछ डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्सेज है :

▪︎  डिप्लोमा इन रूरल हेल्थ केयर
▪︎  डिप्लोमा इन ओ.टी टेक्निशियन 
▪︎  डिप्लोमा इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी
▪︎  डिप्लोमा इन X-Ray टेक्नोलॉजी 
▪︎  डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी
▪︎  डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीनिस्ट
▪︎  डिप्लोमा इन फिजियोथैरेपी 
▪︎  डिप्लोमा इन नर्सिंग केयर असिस्टेंट

3. पैरामेडिकल कोर्सेज बैचलर डिग्री (12वीं के बाद पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की सूची) - पैरामेडिकल कोर्स बैचलर डिग्री कोर्स को करने की समय सीमा 3 से 4 साल की होती है। यह कुछ बैचलर डिग्री कोर्स  की सूची है :

▪︎  बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी 
▪︎  बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी 
▪︎  बैचलर आफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी 
▪︎  बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी 
▪︎  बीएससी इन X-Ray टेक्नोलॉजी
▪︎  बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
▪︎  बीएससी इन ऑप्टोमेट्री 
▪︎  बीएससी इन न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी 
▪︎  बीएससी इन डायलिसिस थेरेपी
▪︎  बीएससी नर्सिंग
▪︎  बीएससी इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
▪︎  बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी 
▪︎  बीएससी इन एनएसथीसिया टेक्नोलॉजी 
▪︎  बीएससी इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी

4. पैरामेडिकल पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सेज - पैरामेडिकल पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सेज को करने की समय सीमा 2 साल होती है। यह कुछ पोस्ट ग्रैजुएट पैरामेडिकल कोर्सेज की सूची है :

▪︎  पी.जी डिप्लोमा इन मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ
▪︎  पी.जी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट
▪︎  पी.जी डिप्लोमा इन जेरीटरिक मेडिसिन
▪︎  एम.एस.सी नर्सिंग 
▪︎  मास्टर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी
▪︎  मास्टर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 
▪︎  मास्टर ऑफ पैथोलोजी टेक्नोलॉजी
▪︎  मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री एंड ओपथैहेलमिक टेक्नोलॉजी
▪︎  मास्टर ऑफ वैटनर्री एंड पब्लिक हेल्थ
▪︎  मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी
▪︎  मास्टर को फार्मेसी
▪︎  मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी 
▪︎  मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन

5. इसके अलावा पैरामेडिकल में विशेष कोर्स भी करवाये जाते है जैसे -

▪︎  मेडिकल एमरजैंसी
▪︎  फार्मोकोलॉजी
▪︎  बेसिक लाइफ सपोर्ट

पैरामेडिकल कोर्स कितने साल का होता है ?

पैरामेडिकल कोर्स कितने साल का होगा यह निर्भर करता है कि आप डिप्लोमा कर रहे हैं या डिग्री या फिर मास्टर डिग्री कर रहे हैं। आमतौर पर डिप्लोमा की अवधि 6 महीने से 2 साल तक की होती है वही बैचलर डिग्री की अवधि 3 साल से 4 साल तक की होती है और पोस्ट ग्रैजुएट की अवधि 2 साल तक की होती है। 

पैरामेडिकल कोर्स एडमिशन (Admission in Para Medical Courses)

पैरामेडिकल कोर्स एडमिशन लेने के लिए आपकी बारहवीं कक्षा पास होनी चाहिए इसके साथ साथ आपके बोर्ड में 50% अंक होने चाहिए। उसके बाद आपको अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन के के लिए अप्लाई करना होगा। पैरामेडिकल कोर्स में आपको बहुत सारे कोर्स मिल जाएंगे जो हमने ऊपर बताए हैं आप अपनी रुचि के हिसाब से पैरामेडिकल कोर्स चुन सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

विशेष संवाददाता September 02 2022 28854

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों को शिक्षा के माध्‍यम से सकारात्‍मक और सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने क

डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें

डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें

रंजीव ठाकुर September 08 2022 43362

राष्ट्रीय पोषण माह पर एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पियाली भट्टाचार्य ने स्तनपान और बच्चो

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अब एक डॉक्टर का एक ही जगह दिखेगा बोर्ड

अनिल सिंह January 31 2023 40923

सीएमओ ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 15 दिनों में आवेदन नहीं आए, तो स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से नि

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

हे.जा.स. October 03 2023 234416

ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

लेख विभाग October 07 2021 30577

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आमतौर पर दीर्घकालिक होता है। यह एक बहुत आम विकार है जो कोलन (बड़ी आंत) को प्

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

प्रदेश में घट रहें हैं कोरोना संक्रमण के मामलेऔर इससे होने वाली मौत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 23280

कल एक दिन में कुल 1,25,670 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,85,78,777 सैम्पल की जांच की

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग से आई राहत भरी खबर

विशेष संवाददाता October 25 2022 28160

हर दिन बढ़ते डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं। ऐसे में मौसम में हो रहे बदलाव

लीवर फेलियर का 50 से 60 प्रतिशत कारण शराब का सेवन है: डॉ अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2415

अपोलोमेडिक्स की व्यापक लिवर सेवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हर उम्र के लोगों‌ के  साथ-सा

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

हे.जा.स. October 28 2022 25747

चीन में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए. बीते 14 दिनों में वुह

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

हे.जा.स. November 29 2022 31239

कोरोना महामारी से अभी दुनिया को ठीक तरह से राहत भी नहीं मिली थी कि इसी बीच अब कैमल फ्लू के खतरे को ल

Login Panel