देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर सम्मेलन में लगभग 700 चिकित्सा विशेषज्ञ, शिक्षक व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अलग अलग सेशन में लेंगे भाग लेंगे।

हे.जा.स.
April 08 2023 Updated: April 09 2023 09:36
0 31274
अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल में G20 के ऑफिशियल इंगेजमेंट ग्रुप C 20 यानी सिविल 20 का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने किया। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल (Amrita Hospital) के मेडिकल कॉलेज का भी शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय विद्युत और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह चौटाला सहित सभी विधायक भी मौजूद रहे। दो दिवसीय C 20 शिखर सम्मेलन में लगभग 700 चिकित्सा विशेषज्ञ (medical specialist), शिक्षक व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अलग अलग सेशन में लेंगे भाग लेंगे।

सम्मेलन के दौरान कोविड-19 के बाद हेल्थ के मामले में सामने आई चुनौतियों और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नीतियां तय की जाएंगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज जहां जी-20 के ही दूसरे प्रारूप C20 के तहत स्वास्थ्य (Health) और पर्यावरण को लेकर सेमिनार का शुभारंभ हुआ है l उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सिर्फ एक देश का विषय नहीं बल्कि पूरी दुनिया का विषय है जिस पर यहां चिंतन होगा l उन्होंने कहा कि आज यहां अमृता हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज  (Medical college ) का भी उद्घाटन किया गया है और यह खुशी की बात है कि फरीदाबाद में पहले ही दो मेडिकल कॉलेज हैं और अब एक और मेडिकल कॉलेज यहां शुरू हो गया है जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (health facilities) मिलेंगी l

साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद (Ayurveda) और योगा को भी बढ़ावा दे रहे हैं और इसे गांव ग्राम तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाइटिशियन और योगा इंस्ट्रक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ सके और लोग स्वस्थ रह सकेंl कोरोना पर पूछे प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जाहिर सी बात है कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है और इसे रोकने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं । भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने को एडवाइजरी जारी की जा रही है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23397

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39203

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

सीओपीडी के मरीज ठण्ड में सुबह की सैर करने से बचे : डा. ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32867

सीओपीडी का सबसे सही इलाज इन्हेलर है इससे दवा सिर्फ आपके फेफडों में जाती है और मुहं में जो दवा का इफे

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

आनंद सिंह April 07 2022 33504

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह का नौवां

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27505

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

मोटापा और स्टेरॉयड बन रहे बांझपन की वजह

मोटापा और स्टेरॉयड बन रहे बांझपन की वजह

आरती तिवारी September 03 2023 31778

डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि इंफर्टिलिटी में फेलेपियन ट्यूब की जांच बहुत अहम है। यह ट्यूब बंद होने पर

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

आनंद सिंह December 10 2025 5446

सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जा

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता October 08 2022 31668

खिलखिलाहट एंबुलेंस को बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाएगा और इसके पीछे मुख्य मकसद परिवार और

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

अबुज़र शेख़ November 20 2022 30823

पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद

नाक से खून और बुखार फिर कुछ घंटों में मौत, फिर नए वायरस ने दी दस्तक !

नाक से खून और बुखार फिर कुछ घंटों में मौत, फिर नए वायरस ने दी दस्तक !

हे.जा.स. February 12 2023 33881

कोरोना महामारी ने दुनियाभर के लोगों को परेशान तो किया ही है, लेकिन इस बीच एक नई अज्ञात बीमारी ने अफ्

Login Panel