देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

बादाम को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर यूबीबी लाइट से त्वचा की अंदरूनी रूप से रक्षा करने में मदद मिल सकती है।

लेख विभाग
June 03 2021 Updated: June 03 2021 00:55
0 29113
सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम।  प्रतीकात्मक

खान-पान में पौष्टिक और सेहतमंद खाद्य पदार्थों का चुनाव त्वचा की सेहत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। आल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया की ओर से वित्त पोषित नए अध्ययन में पहला क्लिनिकल साक्ष्य पेश किया गया कि बादाम खाने से सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाव के लिए त्वचा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) के शोधकर्ताओं ने कहा कि क्या रोज बादाम खाने से यूवीबी किरणों से बचाव किया जा सकता है और  स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है। 

लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ़ मेडिसिन, क्विनिकल न्यूट्रिशन डिविजन के चीफ और मुख्य जांचकर्ता डॉ. झाओपिंग ली, एमडी, पीएचडी, नेबताया कि इसी खास स्टडी में यह भी दिखाया गया कि 12 हफ्तों तक रोजाना कुछ बादाम खाने से एमईडी में सुधार आया, जो यूवीवी प्रतिरोध का मापक है। युवा एशियाई महिलाओं की एमईडी में सुधार देखा गया। इस अध्ययन के नतीजों से पता चला कि रोजाना अपने आहार में बादाम को शामिल कर हमें यूवीबी किरणों के खिलाफ स्किन के अंदरूनी सुरक्षा कवच को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।”  

मेडिकल डायरेक्टरऔर कॉस्मेटोलॉजिसस्ट, डा. गीतिका मित्तल गुप्ता बताती हैं कि मैं सभी  भारतीय महिलाओं को  काफी दृढ़ता से यह सुझाव देती हूँ कि वह मुट्ठी भर बादाम को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें। महिलाएँ अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए जो भी उपाय अपना रही हैं, उसके अलावा उन्हें यह उपाय भी अपनाना चाहिए।” 

दिल्ली के मैक्स हेल्थकेयर में डाइटेटिक्स विभाग की रीजनल हेड रितिका समद्दाके अनुसार “स्टडी के नतीजों से यह महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि रोजाना के भोजन में बादाम को शामिल करके पौष्टिक भोजन करने की आदत से यूवीबी एक्सपोजर के सामने अपनी त्वचा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। 

न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसलटेंट, शीला कृष्णस्वामी कहती हैं कि, “सेहत के अनगिनत लाभ हासिल करने के लिए रोजाना बादाम खाना सदियों से हमारी परंपरा का अंग रहा है। इससे दिल की सेहत तो अच्छी रहती ही है और स्किन भी चमकदार बनती है। भारत में महिलाओं को रोज के भोजन में बादाम की मात्रा बढ़ानी चाहिए और उन्हें अच्छी और चमकदार त्वचा के लिए रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाना सुनिश्चित करना चाहिए।”

रोजाना बादाम खाने से युवा एशियाई महिलाओं के यूवीबी प्रतिरोध मे सुधार आया। इन महिलाओं ने करीब 12 हफ्ते तक रोजाना बादाम खाया था। इस नतीजे से यह संकेत मिलता है कि बादाम को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर यूबीबी लाइट से त्वचा की अंदरूनी रूप से रक्षा करने में मदद मिल सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

लेख विभाग May 20 2023 49874

लीची खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी से लेकर हाइड्रेशन तक लीची आपके स्वास्थ्य को

भारत को दुनिया का मेडिकल का हब बनने की तैयारी, मेडिकल टूरिज्म ड्राफ्ट तैयार

भारत को दुनिया का मेडिकल का हब बनने की तैयारी, मेडिकल टूरिज्म ड्राफ्ट तैयार

एस. के. राणा October 08 2022 27635

मेडिकल वैल्यू ट्रैवल प्लान के तहत दुनिया के 61 देशों को चुना गया है, ताकि वहां के मरीज भारत में आकर

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35527

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

जीतेंद्र कुमार November 07 2022 26914

राजस्थान के बाडमेर में एक युवक की अखबार पढ़ते-पढ़ते हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं बिहार के गोपालगंज

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर May 27 2022 35711

सिगरेट पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ दे

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 31184

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

जन्म के समय बच्चे के पास पीडियाट्रिशियन का होना क्यों जरूरी है?

रंजीव ठाकुर June 04 2022 48628

ट्रेनिंग प्रोग्राम में फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई जिसमें प्रदेश भर से आए पीडियाट्

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

रंजीव ठाकुर July 29 2022 33777

राजधानी के अपोलो अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन के बाद लिवर का आधा हिस्सा सफलतापूर्वक निकला गया है। लिवर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

आरती तिवारी December 20 2022 34934

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी।

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी।

एस. के. राणा May 18 2021 38851

यह दवा कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उम्मीद की किरण ले कर आई है। यह देश के वैज्ञानिक कौशल का अनुपम

Login Panel