देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रही हड्डियों की बीमारियाँ: डॉ जी पी गुप्ता

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होता है तब हार्मोनल बदलाव होता है जिसके कारण हड्डियां खोखली होने लगती है।

रंजीव ठाकुर
May 28 2022 Updated: May 29 2022 00:15
0 35083

लखनऊ। पुरुषों और महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को लेकर समस्या बढ़ती जाती है। महिलाओं को घुटनों में दर्द बना रहता है और अब अधिकांशतः हड्डियों का जाल कमजोर होने से आस्टियोपोरिसिस नामक बीमारी होने लगी है। पुरुषों में रीढ़ की हड्डी, कंधे और गर्दन में दर्द बना रहता है।

पुरुषों तथा महिलाओं में हड्डियों से सम्बन्धित होने वाले रोगों और उनके उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ जी पी गुप्ता ने हेल्थ जागरण को महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए।

डॉ जी पी गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में मेनोपॉज (menopause) के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होता है तब हार्मोनल बदलाव (hormonal changes) होता है जिसके कारण हड्डियां खोखली होने लगती है। लगभग हर महिला इस उम्र तक एक या दो बच्चों को जन्म दे चुकी होती है। बच्चों को हड्डियां मां से ही मिलती है और बच्चे को दूध पिलाने से मां के शरीर में कैल्शियम की कमी होती जाती है। कई बार महिलाएं कुपोषण (malnutrition) का शिकार भी होती है। पहले परिवार को खिलाने के बाद खुद खाती है और बच्चे को जन्म देना, उसे दूध पिलाना, इन सभी कारणों से महिलाओं में विटामिन (vitamins), मिनरल्स (minerals) इत्यादि की कमी होने लगती है और हड्डियों को लेकर समस्याएं देखने में आती हैं। इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात है कि महिलाएं ज्यातातर जमीन पर बैठे हुए काम करती है जिससे घुटनों पर ज्यादा जोर पड़ता है। ये सब कारण है जिससे महिलाओं की हड्डियां (bones) कमजोर होने लगती है और दर्द शुरू हो जाता है। 

हेल्थ जागरण से बातचीत करते हुए डॉ जी पी गुप्ता ने महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर महिलाएं घर में रहती है, सूरज की रोशनी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलती है तो विटामिन डी (vitamin D) की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए धूप, दूध से बने पदार्थ और विटामिन डी, या कैल्शियम की गोलियां (calcium tablets) ली जा सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना होगा और परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य तथा पोषण का ध्यान रखना होगा। 

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं व्यायाम (exercise) नहीं करती है तो मेनोपॉज के बाद उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि नियमित व्यायाम करें और अपने लिए भी पौष्टिक आहार ग्रहण करें। अगर फिर भी बीमारी बढ़ रही है तो इसके लिए दवाएं आती है जिनको लेने से शरीर में आवश्यक तत्वों की प्रतिपूर्ति हो जाती है। 

महिलाएं मेनोपॉज के बाद नियमित हड्डियों की जांच करवाती रहें और यदि आस्टियोपोरोसिस हो गया है तो जीवन भर सम्भाल कर चले, उठे बैठे, जिससे कि हड्डी टूटने का खतरा ना रहे, क्योंकि इस बीमारी के बाद हड्डियां जुड़ती नहीं है। दवाएं (Medicines) और इंजेक्शन दोनों आते हैं, लेकिन चिकित्सक के परामर्श से महीने या साल भर के लिए इलाज लिया जा सकता है।

पुरुषों की बात करें तो जीवनशैली तथा मोबाइल, कम्प्यूटर या कुर्सी पर बैठ कर काम करने से रीढ़ की हड्डी (spine), कंधे और गर्दन में दर्द बना रहता है। इसका प्रमुख कारण है कि जब आप ज्यादा समय तक अपने किसी भी ज्वाइंट या लिम्ब को अनयूजुअल रखतें हैं तो दर्द शुरू हो जाएगा। ऐसी पोजीशन से हड्डियों और मांसपेशियों पर प्रेशर बनता है। मोबाइल देखते समय शोल्डर, नेक और एल्बो अनयूजुअल पोजीशन में रहते हैं जो आगे चलकर बीमारी का कारण बनते हैं। इससे बचने के लिए मोबाइल इत्यादि का सीमित उपयोग करें। जितना जरूरी हो उतनी बात या काम करें और स्पीकर का इस्तेमाल करें। मांसपेशियों तथा कंधे, गर्दन और जोड़ों के लिए नियमित व्यायाम करें। इसके अलावा विटामिन डी, कैल्शियम की कमी होना, शुगर (sugar) बढ़ी होना, धूम्रपान (smoking) और शराब (smoking) का सेवन भी हड्डियों को कमजोर करता है। 

तो ये थे बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent) डॉ जी पी गुप्ता जो आर्थोपेडिक विषय के विशेषज्ञ हैं। हेल्थ जागरण लगातार आपको स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहा है। हेल्थ जागरण से नियमित रूप से जुड़े और लगातार नयी जानकारियां देखते रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

विशेष संवाददाता June 03 2022 29549

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 42762

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

British Medical Journal March 10 2023 63459

The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सौंदर्या राय February 25 2022 77923

लड़कियाँ अपने कमर को शेप में रखने के लिए अधिक जागरूक होतीं हैं। कमर को शेप में लाने के लिए हेल्दी डाइ

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

अनिल सिंह October 29 2022 29624

वर्तमान में जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 83 है। तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। विभाग ने

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

लेख विभाग October 16 2021 25946

एक चौथाई से अधिक रोगियों को सांस लेने में कठिनाई होती थी। सीने में दर्द और धड़कन भी आम तौर पर रिपोर्

मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल 

मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल 

रंजीव ठाकुर July 08 2022 26536

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियां और लापरवाही के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। मृतक डॉक

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 54734

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कैंसर चिकित्सा इकाई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा र

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 27714

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 27787

जिले में फ्री स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों का चेकअप

Login Panel