देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं

अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन में छपी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की रिसर्च में इशारा किया गया है कि यह हरकत चीन के सर्जन्स की ओर से ही की गई है। यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च के लिए चीन के वैज्ञानिक जर्नल्स की 2838 रिपोर्ट्स की समीक्षा की।

हे.जा.स.
April 08 2022 Updated: April 08 2022 04:03
0 37567
दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही  कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं 2006 में ताइपे में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी चीन में अंग निकालने की सांकेतिक प्रदर्शनी करते हुए

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम (Australia research team ) ने चीन में मौत की सज़ा पाए कैदियों के बारे में एक दिल-दहला देने वाली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों की संख्या में सर्जन्स और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों पर मौत की सजा पाए कैदियों (death row prisoners) के दिल और अहम अंग निकालने और उन्हें मरता छोड़ने के आरोप लगे हैं। डॉक्टर यह काम कैदी को सजा दिए जाने से पहले ही कर लेते थे। यानी गोली मारने, फांसी या मौत के इंजेक्शन दिए जाने से पहले ही जेल में कैदी की मौत हो चुकी होती थी। 

कहां से हुआ चीन में इस गोरखधंधे का खुलासा?
अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन (American Journal of Transplantation) में छपी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (Australian National University ) की रिसर्च में इशारा किया गया है कि यह हरकत चीन के सर्जन्स की ओर से ही की गई है। यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च के लिए चीन के वैज्ञानिक जर्नल्स की 2838 रिपोर्ट्स की समीक्षा की। इसमें 71 केस स्पष्ट तौर पर ऐसे सामने आए, जहां कैदी को सजा दिए जाने से पहले ही उसके दिल या फेफड़े निकाल लिए गए और उनके ब्रेन डेड होने से पहले ही वे मौत की कगार पर पहुंच गए। 

जिन 71 केसों का इस रिसर्च में जिक्र किया गया है, वे 1980 से लेकर 2015 के बीच में सामने आए। गौरतलब है कि यही वह समय था, जब चीन ने मौत की सजा पाए कैदियों के अंग निकालने को आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया था। इससे पहले तक माना जाता था कि चीन में होने वाले अधिकतर ऑर्गन ट्रांसप्लांट सजा पा चुके कैदियों के अंगों के जरिए ही होता था। चीनी जेलों में इस दौरान जरूरत के मुताबिक कैदियों के मरने के बाद उनके अंगों को निकाला जा सकता था। 

क्या हैं ऑर्गन ट्रांसप्लांट की अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस?
दुनियाभर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट (organ transplant) को कानूनी वैधता तभी मिलती है, जब इसके लिए पहले से अंग दान करने वाले व्यक्ति की संस्तुति ले ली जाती है। नियमों के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर से अंग लेने का यह काम सिर्फ उसकी मौत के बाद ही किया जा सकता है और लिए गए अंगों की पूरी जानकारी व्यक्ति के परिजनों को सौंपना जरूरी है। 

स्टडी को पब्लिश करने वाले रिसर्चरों का क्या कहना है?
इस स्टडी में शामिल रहे पीएचडी रिसर्चर मैथ्यू रॉबर्टसन (Matthew Robertson) के मुताबिक, चीनी सर्जन्स ने फायरिंग स्कवॉड या इंजेक्शन के जरिए मारे जाने वाले कैदियों का फायदा उठाने के लिए पहले ही उनके अहम अंगों को निकालने का काम किया, जिससे उनकी मौत सजा मिलने से पहले ही निश्चित हो जाती थी। यानी सजा देने वाले अब सरकारी संस्थांओं से जुड़े अफसरों की जगह सीधे डॉक्टर हो गए थे। और लोगों को मारने का तरीका और भी भयावह था- सीधा उनका दिल निकाल लेना। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 24930

बच्चों में डायरिया, उल्टी-दश्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आँखें लाल होना या सिर व शरीर में दर्द हो

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29665

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 1743

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। प

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44476

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

Dr Google v Dr Real: Is it unethical to dismiss patients who self-diagnose?

हे.जा.स. November 02 2025 4242

Self-diagnosis reflects a shift toward patient empowerment, driven by digital access and systemic ga

डेंगू की न तो कोई दवा है और न ही कोई वैक्सीन, बचाव ही एकमात्र उपाय

रंजीव ठाकुर May 17 2022 38843

महानिदेशक ने बताया कि डेंगू से लड़ने की तैयारी के क्रम में अब ब्लाक स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई ग

इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की शुरूआत

इंदौर में कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल की शुरूआत

विशेष संवाददाता November 02 2022 89464

इंदौर में एक और बड़े अस्पताल की शुरुआत हुई है। बांबे अस्पताल, अपोलो, मेंदाता जैसे बड़े अस्पतालों के

राजधानी में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज।

राजधानी में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज।

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 27019

रविवार को 15 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। तीन मरीजों का ऑपरेशन कर जान बचाने की कोशिश की गई है। 24 घंटों

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101971

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

श्वेता सिंह October 21 2022 21925

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ

Login Panel