देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय

काले दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। फिर चाहें ये चेहरे पर हों या फिर पैरों पर दाग धब्बे हो। चेहरे पर काले दाग-धब्बों का इलाज करने के लिए कई क्रीम, सीरम जैसी चीजें हैं, लेकिन पैरों पर पिग्मेंटेशन के बारे में कम ही लोग बात करते है। वहीं कुछ विशेषज्ञ मानते हैं क‍ि त्‍वचा में गहरे दाग मेलान‍िन के एक जगह पर इकट्ठा होने के कारण होते हैं।

आरती तिवारी
August 20 2022 Updated: August 20 2022 19:40
0 35425
सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय प्रतीकात्मक चित्र

काले दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। फिर चाहें ये चेहरे पर हों या फिर पैरों पर दाग धब्बे हो। चेहरे पर काले दाग-धब्बों का इलाज करने के लिए कई क्रीम, सीरम जैसी चीजें हैं, लेकिन पैरों पर पिग्मेंटेशन के बारे में कम ही लोग बात करते है। वहीं कुछ विशेषज्ञ मानते हैं क‍ि त्‍वचा में गहरे दाग मेलान‍िन के एक जगह पर इकट्ठा होने के कारण होते हैं। त्‍वचा से जुड़े क‍िसी रोग, इन्‍फेक्‍शन या हाइपरप‍िगमेंटेशन की समस्‍या के कारण भी पैर पर काले धब्‍बे नजर आ सकते हैं। इन चीजों का प्रयोग कर दाग धब्बे से छुटकारा पा सकते है।


चीनी से बनाए स्क्रब  - Sugar scrub

ब्यूटी को निखारने के लिए कई समय से शक्कर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पैरों के काले धब्बों को हटाने के लिए शक्कर और जैतून के तेल को अच्छे से मिक्स करें। दोनों को अच्छी तरह मिला लें। एक बार हो जाने के बाद, इसे अपने पैरों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर पैरों को पानी से धो लें। 

 

एलोवेरा का जेल - Aloe vera gel

एलोवेरा में एलॉइन तत्‍व पाया जाता है। इस तत्‍व की मदद से गहरी त्‍वचा को हल्‍का बनाने में मदद म‍िलती है। हाइपरप‍गिमेंटेशन को दूर के ल‍िए इसी तत्‍व को ज‍िम्‍मेदार माना जाता है। पैर में काले धब्‍बे नजर आ रहे हैं, तो रोजाना पैरों को साफ करने के बाद एलोवेरा के ताजे जेल से माल‍िश करें। धीरे-धीरे काले धब्‍बे हल्‍के होने लगेंगे। एलोवेरा लगाने से चोट या इन्‍फेक्‍शन के न‍िशान भी हल्‍के हो जाते हैं। 

 

 खीरे का करें इस्तेमाल  - Use cucumber

सबसे अधिक हाइड्रेटिंग चीजों में से एक, खीरा आपकी स्किन और हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। जब काले धब्बों की बात आती है, तो यह फायदेमंद हो सकता है। इसकी इस्तेमाल करने के लिए खीरे को छीलें और कद्दूकस करके पेस्ट बना लें। इसमें गुलाब जल भी मिला लें। पेस्ट को काले धब्बों पर लगाएं और फिर सामान्य पानी से धो लें।

 

शहद से दूर करें काले धब्बे - Honey to remove dark spots

पैर के काले धब्‍बों की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप शहद (honey) का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। शहद में एक्सफोलिएशन गुण पाया जाता है। एक्‍सफोल‍िएशन एक प्रक्र‍िया है, ज‍िसकी मदद से त्‍वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाया जाता है। अगर आप शहद को काले धब्‍बों पर लगाएंगे तो डेड स्‍क‍िन सेल्‍स न‍िकल जाएंगे और त्‍वचा की रंगत बेहतर होगी। नहाने के बाद आप हल्‍के हाथ से शहद की माल‍िश पैरों पर करें और कुछ देर बाद साफ पानी से त्‍वचा को साफ कर लें।  

 

नींबू का रसकरें इस्तेमाल - Lemon juice

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। नींबू के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट स्किन डैमेज और समय से पहले एजिंग को कम करने में मदद करते हैं। पैरों पर इसे लगाने के लिए एक ताजे नींबू का रस लें। फिर कॉटन बॉल या ईयरबड का इस्तेमाल करके इसे पैरों पर लगाएं।

 

काले धब्‍बों पर लगाएं नार‍ियल तेल  - Apply coconut oil on dark spots

पैर में नजर आ रहे काले धब्‍बों की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप नार‍ियल तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नारियल  के तेल में व‍िटाम‍िन ई मौजूद होता है। व‍िटाम‍िन ई की मदद से पैर में नजर आ रहे काले धब्‍बे या त्‍वचा पर नजर आने वाले न‍िशान को हल्‍का क‍िया जा सकता है। आप नार‍ियल के तेल को रोजाना त्‍वचा पर अप्‍लाई कर सकते हैं। रोज नहाने के बाद आप त्‍वचा पर नार‍ियल का तेल लगाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हुज़ैफ़ा अबरार July 20 2025 21968

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स के एमडी और सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने इस अवसर पर कहा, “अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल,

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

हे.जा.स. April 08 2023 31064

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल का किया उद्घाटन

आरती तिवारी April 03 2023 35895

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वेलसर मेडिसिटी अस्पताल का दीप प्रज्वलित कर औ

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38194

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 29064

यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

हे.जा.स. July 15 2021 28588

केंद्र ने बुधवार को कहा कि कुछ राज्यों में निजी केंद्रों द्वारा कोविड-19 रोधी टीके खरीदने और उन्हें

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

आनंद सिंह March 27 2022 34350

एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना बीमारी से अब किडनी भी डैमेज होने लगी है। अर्थात, कोरोना का सीधी

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

लेख विभाग March 16 2021 54509

इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बा

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

British Medical Journal December 15 2022 26845

Rivaroxaban administered for six additional weeks in patients with isolated distal DVT who had an un

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

श्वेता सिंह August 30 2022 21032

रविवार को टावर ध्वस्त होने से पहले सेक्टर-93ए में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक वायु प्रदूषण का स्तर 10

Login Panel