देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजार 900 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं।

एस. के. राणा
August 20 2022 Updated: August 20 2022 20:33
0 29967
देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जारी है लेकिन रोजाना मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजार 900 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं, नए मामलों के दर्ज होने के बाद अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 01 हजार 166 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है. ये 4.21 प्रतिशत तक पहुंचा है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से 36 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,289 हो गई है। इनमें केरल के छह मरीजों की  कोरोना से मौत हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है।

 

बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में जिन 30 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से पांच-पांच मरीजों की मौत महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल, तीन-तीन मरीजों की मौत छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा कर्नाटक, दो-दो मरीजों की मौत बिहार, पंजाब और राजस्थान तथा एक-एक मरीज की मौत हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

 

राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1,417 केस सामने आए है। इस दौरान 3 मरीजों ने कोरोना से जान गंवा दी है। वहीं एक दिन में 2,094 कोविड मरीज ठीक हुए है. राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 6,146 है।

 

Updated by Aarti Tiwari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29887

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29855

उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब

बहुत काम का है केला ।

बहुत काम का है केला ।

लेख विभाग June 28 2021 58844

केला अधिक प्यास लगने की समस्या, जलन, चोट लगने पर, आंखों की बीमारी में लाभ पहुंचाता है। केला से कान क

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35023

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34565

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

रंजीव ठाकुर July 12 2022 27727

घर पर रहते हुए अभिभावक किस तरह से अपने और दिव्यांग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सदृढ़ रखे तथा पुनर्व

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 05 2022 48491

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

लक्ष्य पूरा : प्रदेश में 23.26 लाख किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 196

स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों स्वास्थ्य केंद्रों और समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं टीकाकरण गतिविधियो

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को बनाया गया डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल

श्वेता सिंह November 15 2022 37849

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार संक्रमित क्षेत्रों की मॉनीटीरिंग कर रही है। आईएमए के डॉक

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31463

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

Login Panel