देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान बालिका गृह में साफ सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अधीक्षिका रीता टम्टा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 11 2021 Updated: June 11 2021 04:55
0 29768
निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण। राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण करते निदेशक।

लखनऊ। तीसरी लहर से प्रदेश के बालगृहों में आवासित बच्चों और महिलाओं को बचाते हुए उन्हें सामान्य रूटीन में विकास तथा पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग पूरी तत्परता से कार्यरत है। बालगृहों में उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के सिलसिला गुरुवार 10 जून को भी जारी रहा जिसकी कमान विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने स्वयं संभाली।

उन्होंने आज लखनऊ स्थित राजकीय बालिका गृह व विशेषीकृत बालिकाओं हेतु आश्रय गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से उनके रूटीन तथा समस्याओं संबंधी बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान बालिका गृह में साफ सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अधीक्षिका रीता टम्टा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा "कोरोना से बच्चों तथा महिलाओं का बचाव गृहों की शीर्ष प्राथमिकता है ऐसे में अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए, किसी के भी द्वारा की गई छोटी सी लापरवाही बच्चों व महिलाओं सहित स्टाफ तथा उनके परिवार को भी जोखिम में ला सकती है, जिम्मेदारी से भागने वाले अधिकारियों व कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी"।

विभाग के सलाहकार नीरज मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव द्वारा गृहों के निरंतर निरीक्षण के निर्देश निदेशालय तथा मंडलों के समस्त अधिकारियों को दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान इन बिन्दुओं पर दिया जा रहा ध्यान :
- व्यक्तिगत तौर पर बच्चों से बात करना व उनकी जरूरतों की पूर्ति का निर्देश देना
- बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की रिपोर्ट व व्यक्तिगत देखरेख योजना की समीक्षा करना
- विशेष देखरेख व आवश्यकता वाले बच्चों की व्यक्तिगत देखरेख योजना की समीक्षा करना
- महिला कल्याण विभाग के सभी कर्मचरियों तथा 18 साल से अधिक की महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा और यदि टीका नहीं लगा है तो शिविर लगाकर जल्दी से जल्दी टीकाकरण की व्यवस्था पर चर्चा
- बच्चों को क्वारनटीन व आइसोलेट किये जाने की व्यवस्थाओं और स्थिति की समीक्षा
- संस्थाओं में मूलभूत आवश्यकताओं की सप्लाई और पूर्ति की समीक्षा
- बच्चों के मनोरंजन, व्यायाम, योग व वेंटिलेशन आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा
- स्टाफ और बच्चों द्वारा मास्क, सामाजिक दूरी व हाथ धोने सहित अन्य कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन की समीक्षा
- आवासित बच्चों को अपने परिवार से बातचीत के लिए रोस्टर की स्थिति, संसाधनों, डिजिटल माध्यमों की उपलब्धता की समीक्षा, जैसे- वीडियो चैट या व्हाट्सएप आदि
- बच्चों के साथ समूह बैठक कर बातचीत करना और उनसे गृहों के संचालन के लिए सुझाव प्राप्त करना
- गृहों के सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की समीक्षा करना
- कोविड प्रभावित बच्चों व स्टाफ की चिकित्सा और देखरेख की समीक्षा

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

आनंद सिंह March 13 2022 175971

डा. आरएन सिंह मानते हैं कि संपूर्ण स्तनपान का प्रतिशत 80% से ऊपर ले जाना होगा। जगह-जगह मदर्स मिल्क ब

स्ट्रोक एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है: डा.निर्मल सूर्या
दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

एस. के. राणा March 07 2022 34856

दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पतालों में साढ़े छह साल में औसतन करीब 70 बच्चों की हर महीने

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42173

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

सास ने दामाद को किडनी दान किया, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2025 5453

हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दा विंची एक्सआई रोबोट की मदद से रोबोटि

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया अस्पताल दौरा

हे.जा.स. April 05 2023 30836

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 396 है। पंजाब में हर

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41250

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

सौंदर्या राय February 08 2022 33781

इस लेख में हम योगासन के 12 तरीके बताएँगे जिससे वे अपने शरीर को बेहद आकर्षक आकार में ढालना सकती हैं।

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

आरती तिवारी September 09 2023 24437

संचारी रोगों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 28233

पयामे इंसानियत फोरम द्वारा विभाग के रोगियों को फल वितरण किया गया। इस संस्था से अब्दुल कासिम एवं अन्य

Login Panel