देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करेगा, बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है ।”

हुज़ैफ़ा अबरार
June 11 2021 Updated: June 11 2021 01:45
0 40423
कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण। प्रतीकात्मक

लखनऊ। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में “टूगेदर फ़ॉर क्वालिटी इंस्टिट्यूशनल केयर” के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से मंडलवार बाल देखरेख संस्थाओं एवं जिला बाल संरक्षण इकाइयों को कोरोना से बचाव के लिए की जाने वाली जरूरी व्यवस्थाओं के विषय में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया । 

24 मई से नौ जून के मध्य ज़ूम के माध्यम से ‘कोविड तैयारी, चुनौतियाँ और प्रबंधन पर यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया । नौ दिवसों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 18 मण्डलों एवं 75 जिलों ने प्रतिभाग किया । विशेषज्ञ प्रशिक्षकों में स्मिता, अंकित, पालोमी व स्नेहा शामिल रहीं । निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करेगा, बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है ।” 

 उक्त प्रशिक्षण राज्य स्तर पर गठित कोविड वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप के देखरेख में संपादित किया गया । इसमें प्रदेश की 160 बाल देखरेख संस्थाओं एवं 19 विशेष दत्तक ग्रहण इकाइयों के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया । 

बाल देखरेख संस्थाओं में कोविड से बचाव के लिए सरल एवं महत्वपूर्ण प्रणालियों का निर्माण करना एवं उसका पालन किये जाने पर आधारित इन कार्यक्रमों में किशोर न्याय अधिनियम के तहत हर तरह की कार्यप्रणालियों को सजग रूप से पालन करने, व्यक्तिगत देखरेख योजना, संस्थाओं का निरीक्षण एवं संबन्धित प्रारूप पर निरीक्षण रिपोर्ट, मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख एवं परामर्शदाताओं की उपस्थिति, उपलब्धता सुनिश्चित करना, डॉक्टर की उपस्थिति आदि विषय शामिल थे । 

इसके साथ ही वर्तमान में कोविड महामारी से बचाव हेतु संस्थाओ में एस.ओ.पी. (मानक संचालन प्रक्रिया) एवं कोविड से बचाव के लिए कमेटी का निर्माण जो कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित करेगी एवं जमीनी स्तर पर आ रही दुविधाओं एवं परेशानियों की सूचना ज़िला निरीक्षण समिति या संबन्धित अधिकारी तक पहुंचाने का कार्य करेगी ।    
    
नौ दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने किया । उन्होंने कहा  "विभाग के लिए बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है । उन्होंने संस्थाओं तथा कार्मिकों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के निर्देश दिये ।” 

विभाग के सलाहकार नीरज मिश्रा ने कहा- "यह प्रशिक्षण बच्चों को कोविड की तीसरी लहर से बचाव में अहम भूमिका निभाएगा ।” 

प्रशिक्षण के दौरान निदेशालय से अन्य अधिकारी बृजेन्द्र सिंह निरंजन, पुनीत मिश्रा, अनु सिंह सहित मंडल स्तर के अन्य उप निदेशक मौजूद रहे ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

एस. के. राणा November 24 2022 28556

डब्ल्यूएचओ द्वारा प्राथमिकता वाले रोगजनकों की इस लिस्ट में कोविड-19, इबोला वायरस, मारबर्ग वायरस, लस्

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

लंपी वायरस: यूपी में टीम-9 का गठन व नोडल अधिकारी नामित, टोल फ्री नम्बर जारी

रंजीव ठाकुर August 25 2022 31730

लंपी वायरस पर प्रभावी नियंत्रण व बचाव के लिए पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने टीम-9 का गठन करते हुए विश

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

रंजीव ठाकुर August 05 2022 32815

इस पाठ्यक्रम में गंभीर मरीजों की देखभाल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) से

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

हे.जा.स. February 09 2021 729442

भारत में विदेशी निवेश के लिए फार्मास्यूटिकल्स शीर्ष -10 आकर्षक क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने बताय

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

एस. के. राणा May 05 2023 39622

सफदरजंग अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुभव गुप्ता ने कहा, ‘‘सबसे पहले चिकित्सकों की टीम

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत का आरोप

विशेष संवाददाता April 20 2023 30452

स्वास्थ्य विभाग लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। फिर भी झोलाछाप डॉक्टर

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31543

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

February 13 2021 26990

टीका लगवाने के बाद एडीजी ने डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली संस्था का आभार जताया।

भारत में वयस्कों के लिए जल्द ही मिलने वाली है टीबी की वैक्सीन

भारत में वयस्कों के लिए जल्द ही मिलने वाली है टीबी की वैक्सीन

श्वेता सिंह September 13 2022 28979

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अभी हाल ही में ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ की डिजिटल तरीके

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

अबुज़र शेख़ October 13 2022 26510

2 दिसंबर 2021 को अमृतसर की एएनजी लाइफ साइंस इंडिया कंपनी द्वारा एमॉक्सीसिलिन ट्रॉयहाईड्रेट विद कैल्

Login Panel