देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए RPF और गुजरात राज्य पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके माध्यम से अंग को निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि प्रत्यारोपण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 01 2026 Updated: August 01 2026 00:24
0 798
 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन   First-ever transport of a live heart by train in India

गोरखपुर। भारतीय रेल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित हृदय (Live Heart) का सफलतापूर्वक परिवहन किया। सूरत से अहमदाबाद तक हृदय को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पहुंचाया गया। इस हृदय का प्रत्यारोपण यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटरअहमदाबाद में किया जाएगा। यह अत्यंत संवेदनशील और समयबद्ध जीवनरक्षक अभियान भारतीय रेल गुजरात राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण रहा।

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर तक सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए RPF और गुजरात राज्य पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके माध्यम से अंग को निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि प्रत्यारोपण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद वेद प्रकाश ने कहा यह भारतीय रेल के लिए अत्यंत गर्व और संतोष का क्षण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से एक जीवित हृदय को सूरत से अहमदाबाद तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया गया। ऐसे जीवनरक्षक मिशन में समय का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है। भारतीय रेल RPF गुजरात राज्य पुलिस और चिकित्सा टीमों के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने इस अभियान को सफल बनाया। किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में भारतीय रेल की भूमिका निभाना हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का सर्वोच्च दायित्व है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की गति समयपालन और विश्वसनीयता ने इस जीवनरक्षक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय रेल केवल यात्रियों और माल के परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन एवं जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता में भारतीय रेल के विभिन्न विभागों, RPF, गुजरात राज्य पुलिस चिकित्सकों अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी एवं त्वरित समन्वय के कारण यह चुनौतीपूर्ण जीवनरक्षक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रेल की त्वरित सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाओं के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

लेख विभाग November 15 2021 21934

ठंड के मौसम में लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है।

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

लेख विभाग June 09 2022 47818

काली खांसी (Whooping cough) नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को सामान्यत: प्रभावित करता है। यह विशेषकर ए

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39677

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

आयुष्मान भारत योजना बनी गरीबों के लिए संजीवनी

आयुष्मान भारत योजना बनी गरीबों के लिए संजीवनी

एस. के. राणा January 04 2023 31294

" इस योजना को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए भारत सरकार ने जन औषधि दिवस मार्च 2025 तक देश म

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

काकोरी सीएचसी पर तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम आयोजित |

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 25303

तम्बाकू का सेवन फेफड़ों को कमजोर करता है | कोरोना का वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है जो कि जानल

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

आरती तिवारी June 27 2023 25600

फैमली क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25309

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 38328

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26050

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

Rivaroxaban treatment for six weeks versus three months in patients with symptomatic isolated distal deep vein thrombosis

British Medical Journal December 15 2022 26971

Rivaroxaban administered for six additional weeks in patients with isolated distal DVT who had an un

Login Panel