देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित बत्रा अस्पताल और रिसर्च सेंटर में मंकीपॉक्स केसों के लिए 10-10 रूम के आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है।

एस. के. राणा
August 05 2022 Updated: August 06 2022 00:01
0 28817
दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम  सीएम अरविन्द केजरीवाल

नयी दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली में एक नाइज़ेरियन मंकीपॉक्स संक्रमित था। इससे दिल्ली सरकार की चिंताएं बढ गयी हैं। सरकार के चिकित्सा अधीक्षक नर्सिंग होम ने 3 निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए कम से कम 10 आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश दिए हैं। इनमें 5 रूम मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामलों के प्रबंधन के लिए और 5 आइसोलेशन रूम (isolation rooms) मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों के लिए होंगे। 


दिल्ली सरकार (isolation rooms) ने पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग एक्सटेंशन में स्थित कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित बत्रा अस्पताल और रिसर्च सेंटर में मंकीपॉक्स (monkeypox) केसों के लिए 10-10 रूम के आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। तीनों ही अस्पतालों (hospitals) में 5-5 रूम संदिग्ध मरीजों के लिए और 5-5 रूम संक्रमितों के लिए रखने होंगे। 


केंद्र सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय टास्क फोर्स       

बता दें कि, दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। केंद्र सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए अब पांच सदस्यीय एक टास्क फोर्स का गठन (task force) कर दिया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य डॉ. वीके पॉल इस पांच सदस्यीय टास्क फोर्स की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा बायोटेक्नोलॉजी विभाग सचिव और फार्मा सेक्टर से जुड़े शीर्ष अधिकारी भी इसका हिस्सा होंगे। बताया गया है कि यह टास्क फोर्स मंकीपॉक्स बीमारी (monkeypox disease) की रोकथाम के साथ ही इसके इलाज और टीकाकरण को लेकर दिशानिर्देश तय करेगी। भविष्य में किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने और सरकारी कामकाज में देरी से बचने के लिए ही अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े इन अधिकारियों को एक साथ टीम में रखा गया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34226

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

हे.जा.स. September 03 2021 28207

कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

रंजीव ठाकुर May 12 2021 25288

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

अब गोरखपुर के मरीज गोरखपुर में ही ठीक होते हैं: डॉ. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह December 07 2025 6034

बच्चे ही देश का भविष्य है। यही कल के नेहरू या मोदी होंगे। मैं तो अपने करियर की शुरुआत से ही बच्चों क

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

रायबरेली एम्स में अब आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगा इलाज

श्वेता सिंह September 25 2022 49684

इसके साथ ही एम्स को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। एम्स प

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता January 10 2023 30209

स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार नवजात बच्चों से लेकर 5 साल तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण लगाने का कार

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

हे.जा.स. September 07 2021 30170

कंपनी ने कहा कि वह लगभग 140 देशों और क्षेत्रों में दवा का व्यावसायीकरण करना चाहती है, जिसमें टीबी से

पीरियड के दौरान पेनकिलर का सेवन बिना चिकित्सकीय परामर्श के नही करें।

पीरियड के दौरान पेनकिलर का सेवन बिना चिकित्सकीय परामर्श के नही करें।

लेख विभाग November 29 2021 36363

बहुत सारी महिलाये अपने जीवन में पीरियड के दौरान दर्द का अनुभव करती है। यह दर्द पेट के निचले हिस्से म

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40238

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

एस. के. राणा March 03 2022 30466

शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि देश जल्द ही कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट में आ सकता है। शोध में सा

Login Panel