देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर 2 में डेंगू की पुष्टि हुई है। ताजगंज में भी कल डेंगू का एक मरीज मिला था।

आरती तिवारी
September 09 2022 Updated: September 09 2022 05:22
0 27200
आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा सांकेतिक चित्र

आगरा। कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर 2 में डेंगू की पुष्टि हुई है। ताजगंज में भी कल डेंगू का एक मरीज मिला था। इन मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। आगरा में डेंगू फैलने की आशंका बढ़ गई है। पिछले दो दिन में 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

 

आगरा में सबसे पहले खेरागढ़ में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के बाद वह मरीज ठीक हो गया। गत दिवस ताजगंज निवासी मोहित जैन को डेंगू की शिकायत होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। गुरुवार को नगला पदी क्षेत्र में रह रहे एक परिवार के तीन बच्चे बीमार हो गए। उनमें दो बच्चों में डेंगू पुष्टि हो गई है। तीसरा बच्चे में भी डेंगू के लक्षण हैं, उसे भी डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

 

निजी लैब को डेंगू रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश 

मुख्य चिकित्साधिकारी (chief medical officer) डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सभी निजी लैब को डेंगू की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो रिपोर्ट नहीं भेज उनका नोटिस दिया जाएगा। डेंगू के मरीज सामने आने पर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College), जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक ब्लाक पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को भी सक्रिय कर दिया गया है। 

 

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों पर ध्यान देना जरूरी 

  • साफ पानी में मच्छर का लार्वा विकसित न होने पाए।
  • कूलर का पानी हर पांच दिन में बदलते रहें।
  • अब उमस का मौसम है, बिना पानी के कूलर चलाएं तो बेहतर होगा।
  • मच्छर काटने न पाए इसके लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • सभी खिड़की, दरवाजे आदि पर जाली लगाएं।
  • छत पर कबाड़ आदि में पानी न भरने पाए।
  • आसपास पानी एकत्रित न होने दें, साफ-सफाई का ध्यान रखें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

लेख विभाग May 11 2023 25854

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31172

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

श्वेता सिंह November 08 2022 32733

श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 86 लोगों को डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच करने के बाद निशु

पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को 3 माह देनी होगी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं

पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को 3 माह देनी होगी सरकारी अस्पतालों में सेवाएं

आरती तिवारी July 02 2023 31813

पीजी कोर्स करने वालों छात्रों के लिए नया नियम लागू किया गया है। सरकारी संस्थानों में पीजी कोर्स करने

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 3920

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

लेख विभाग October 04 2022 26084

कार्डियोलॉजिस्ट स्वप्निल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अ

केजीएमयू के शोध छात्र की ’’पर्यावरण एवं तम्बाकू’’ पर लिखी कविता नेशनल समिट में हुयी चयनित

केजीएमयू के शोध छात्र की ’’पर्यावरण एवं तम्बाकू’’ पर लिखी कविता नेशनल समिट में हुयी चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 22986

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि अनुज कुमार पाण्डेय

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने सीनियर रेजिडेंट के हजारों पदों पर निकाली वैकेंसी

विशेष संवाददाता November 17 2022 87003

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास गवर्नमेंट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज ऑफ आंध्

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53099

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

राजस्थान में ओमिक्रोन संक्रमित नौ मरीज हुए ठीक, आयी पॉजिटिव रिपोर्ट।

हे.जा.स. December 10 2021 30775

प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की सेहत में लगा

Login Panel