देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग पर केजीएमयू में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन

एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकने संक्रमण की रोकथाम तथा एएमआर के खतरे से बचाव के संदेश दिए। पूरे मार्ग में लगाए गए जागरूकता नारों ने मरीजों तीमारदारों एवं राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य चिकित्सकों स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे तथा एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 01:01
0 49
एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग पर केजीएमयू में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन World Antimicrobial Resistance Awareness Week by KGMU

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के अवसर पर बुधवार को एक भव्य जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन का शुभारंभ विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति प्रो. अंजू अग्रवाल ने प्रशासनिक भवन के समक्ष हरी झंडी दिखाकर किया गया। वॉकथॉन प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर ओपीडी भवन तथा गांधी मेमोरियल एवं संबद्ध चिकित्सालयों के विभिन्न परिसरों से गुजरते हुए कलाम सेंटर पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं बैनर लेकर एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकने संक्रमण की रोकथाम तथा एएमआर के खतरे से बचाव के संदेश दिए।

पूरे मार्ग में लगाए गए जागरूकता नारों ने मरीजों तीमारदारों एवं राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य चिकित्सकों स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के बढ़ते खतरे तथा एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया कि विश्व एएमआर जागरूकता सप्ताह प्रतिवर्ष 18 से 24 नवंबर तक विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर उप-अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. विमला वेंकटेश, कार्यवाहक अधिष्ठाता दंत चिकित्सा संकाय प्रो. नंदलाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. के. ओझा मुख्य कुलानुशासक प्रो. आर. ए. एस. कुशवाहा नर्सिंग संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अमिता पांडेय तथा श्वसन चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस जागरूकता अभियान में लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग एवं संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विद्यार्थी, शोधार्थी, स्वास्थ्यकर्मी तथा विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

एस. के. राणा July 13 2021 27066

देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 34859

रक्त दाताओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान करने से किसी भी

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

विशेष संवाददाता August 03 2022 29685

डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

आयशा खातून March 08 2025 91818

यूनाइटेड नेशन पॉपूलेशन फंड की साल 2022 की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 67% अबॉर्शन असुरक्षित तरीके स

मुम्बई में शुरू हुई जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला, कोरोना से लड़ने में होगी मदद।

मुम्बई में शुरू हुई जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला, कोरोना से लड़ने में होगी मदद।

हे.जा.स. August 05 2021 30069

नायर अस्पताल में शहर की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त ल

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38473

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 32288

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

देश में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला मिला।

एस. के. राणा December 05 2021 28145

देश में ओमिक्रॉन के वेरिएंट के अब तक कुल 3 केस मिल चुके हैं। इससे पहल दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं,

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32460

राजधानी के केजीएमयू ने एक बार फिर स्वास्थ्य जगत में प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। ऐसा पहली बार हुआ है

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 35278

प्रो0 उमा सिंह ने वर्ष 1979 में एम0बी0बी0एस0 एवं वर्ष 1983 में एमएस , जी0आर0मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर स

Login Panel