देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता का लेवल-3 एनआईसीयू समय से पहले जन्मे बच्चों को दे रहा नया जीवन

समय से पहले जन्मे कम वजन वाले बच्चों की जान बचाना बड़ी चुनौती है। ऐसे बच्चों को समय पर इलाज लगातार निगरानी और विशेष देखभाल की ज़रुरत होती है। हमारा प्रयास है हर बच्चे की जरूरत के अनुसार उसे बेहतर उपचार मिले। बच्चे के ठीक होने और उसके आगे के विकास में मां और परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं की मृत्यु दर विश्व के सबसे अधिक आंकड़ों में शामिल है। जन्म के बाद नवजात को संक्रमण से बचाना महत्वपूर्ण है। इन चुनौतियों को ध्यान में रख मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने विश्व के सबसे बड़े नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में विस्तार किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 12:07
0 84
मेदांता का लेवल-3 एनआईसीयू समय से पहले जन्मे बच्चों को दे रहा नया जीवन Dr. Akash Pandita, Director of the Neonatal Intensive Care Unit at Medanta, Lucknow

लखनऊ। भारत में समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं की मृत्यु दर विश्व के सबसे अधिक आंकड़ों में शामिल है। जन्म के बाद नवजात को संक्रमण से बचाना महत्वपूर्ण है। इन चुनौतियों को ध्यान में रख मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने विश्व के सबसे बड़े नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में विस्तार किया। इस एनआईसीयू की मदद से 99 प्रतिशत नवजात शिशुओं की जान बचाने में मदद मिली है। गत 5 वर्षों में यहां 3,000 से अधिक नवजात शिशुओं का इलाज किया गया है। इनमें 500 से अधिक बच्चे समय से पहले जन्मे हैं। कुछ शिशुओं का जन्म के समय वजन मात्र  500–600 ग्राम था, जबकि कुछ का जन्म गर्भावस्था के केवल 25–26 सप्ताह में हुआ था।

आंकड़े भारत में नवजातो की मृत्यु के सबसे आम कारणों में समय से पहले जन्म 30–35 प्रतिशत, संक्रमण 25–30 प्रतिशत जन्म के समय बच्चे का न रोना 20–25 प्रतिशत और जन्मजात विकृतियां (9 प्रतिशत) शामिल हैं। मेदांता का 27 बेड वाला एनआईसीयू इन गंभीर और उच्च मृत्यु दर वाली स्थितियों से निपटने में बेहद मददगार साबित हो रहा है। यह एनआईसीयू समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के इलाज के लिए विशेष सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश पड़ोसी राज्यों और नेपाल से आने वाले बच्चों का गंभीर बीमारियों से  लिए सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।समय से पहले जन्मे बच्चों और संक्रमण के  नवजात शिशुओं के लिए अलग व्यवस्थाएं हैं। इनक्यूबेटर की मदद से बच्चों के शरीर का तापमान उचित स्तर पर बनाए रखा जाता है।

अस्पताल ने क्षेत्र का पहला मदर एंड नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट शुरू किया है, जहां डॉक्टरों की सलाह पर मां-बच्चे को एक साथ रखा जा सकता है। इससे बच्चे को दूध पिलाने और उसकी देखभाल में मां की भागीदारी बढ़ती है। यह क्षेत्र का पहला ई-एनआईसीयू भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से किसी अन्य अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु का इलाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा सकता है।  मेदांता की विशेष सुविधाओं से लैस एनआईसीयू एंबुलेंस शहर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूसरे राज्यों से भी नवजात शिशुओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद करती है।बहुत से  नवजात शिशुओं को जन्म के समय पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है।

ऐसे बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल में विशेष सुविधा है। इस उपचार को थेराप्यूटिक हाइपोथर्मिया या होल बॉडी कूलिंग कहा जाता है, जिसमें निश्चित अवधि तक बच्चे के शरीर का तापमान कम किया जाता है। इससे मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलती है। परसिस्टेंट पल्मोनरी हाइपरटेंशन ऑफ द न्यूबॉर्न (पीपीएचएन) से पीड़ित शिशुओं को सांस से नाइट्रिक ऑक्साइड देने की सुविधा है। इस स्थिति में फेफड़ों में रक्तचाप बढ़ जाता है, जो मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम या अन्य कारणों से हो सकता है। एनआईसीयू में ये सभी सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे बच्चों के लिए सीपीएपी, हाई-फ्रीक्वेंसी वेंटिलेशन और अन्य श्वसन सहायता की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एलआईएसए तकनीक के माध्यम से कुछ समय से पहले जन्मे बच्चों को एक पतली ट्यूब की मदद से दवा दी जाती है। इसके अलावा, हृदय और मस्तिष्क की जांच नसों के माध्यम से पोषण देने तथा नवजात को अस्पताल लाने के लिए विशेष वाहन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मेदांता लखनऊ के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के डायरेक्टर डॉ. आकाश पंडिता ने कहा समय से पहले जन्मे कम वजन वाले बच्चों की जान बचाना बड़ी चुनौती है। ऐसे बच्चों को समय पर इलाज लगातार निगरानी और विशेष देखभाल की ज़रुरत होती है। हमारा प्रयास है हर बच्चे की जरूरत के अनुसार उसे बेहतर उपचार मिले। बच्चे के ठीक होने और उसके आगे के विकास में मां और परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. आकाश पंडिता के नेतृत्व में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिषेक पॉल कंसल्टेंट डॉ. अंकिता परमार की टीम नवजात शिशुओं का इलाज करती है। विभाग में माता-पिता की काउंसलिंग कंगारू मदर केयर और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी बच्चों के वजन एवं विकास की नियमित जांच की सुविधा उपलब्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

विशेष संवाददाता September 13 2022 47559

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को भी खतरा होता है। मंकीपॉक्स पर हुई अन्य स्टडीज के डेटा का आकलन भी किया ग

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

लेख विभाग November 08 2022 37242

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आरती तिवारी June 11 2023 31383

लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने रक्तदान शिविर को न सिर्फ बढ़ावा देने में सहयोग

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31838

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

अबुज़र शेख़ October 04 2022 34132

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब हॉस्पिटल पर छापा मारने पहुंची तो वहा पर कई अनियमितताएं सामने आयी

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

हे.जा.स. November 02 2025 6398

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार,

'हर घर दस्तक' अभियान की समीक्षा करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री।

एस. के. राणा November 11 2021 19556

कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

श्वेता सिंह September 26 2022 54938

कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां डाॅक्टर स्टेरोइड इंजेक्शन का सहारा ले सकता है। इसके अलावा कोहनी में

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,324 नए मामले मिले

एस. के. राणा May 01 2022 37890

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 79 हजार

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

लेख विभाग March 16 2021 55181

इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बा

Login Panel