देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें

राष्ट्रीय पोषण माह पर एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पियाली भट्टाचार्य ने स्तनपान और बच्चों को छह माह तक तथा छह माह बाद के आहार की महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

रंजीव ठाकुर
September 08 2022 Updated: September 08 2022 02:28
0 43341
डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राष्ट्रीय पोषण माह पर एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पियाली भट्टाचार्य ने स्तनपान और बच्चों को छह माह तक तथा छह माह बाद के आहार की महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

 

एसजीपीजीआई (SGPGI) की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ (Senior Pediatrician) डॉ पियाली भट्टाचार्य (Dr. Piyali Bhattacharya) ने बताया कि बच्चा दिन में अगर छह से आठ बार पेशाब कर रहा है, स्तनपान (breastfeeding) के बाद दो घंटे अच्छी तरह से सो रहा है और बच्चे का वजन 15 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि उसका पेट पूरी तरह से भर रहा है, उसकी जरूरत के मुताबिक़ माँ का दूध पर्याप्त मात्रा में उसे मिल रहा है। इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता माँ और परिवार के सदस्यों को यह बताना सुनिश्चित करें कि बच्चे का पेट माँ के दूध से भर रहा है और वह भूखा नहीं है। इसलिए उसे बोतल से कतई दूध न दें।

 

डॉ पियाली का कहना है कि बच्चों में वजन न बढ़ने का मुख्य कारण पर्याप्त मात्रा में माँ का दूध (mother's milk) न मिलना, आयु के अनुसार ऊपरी आहार की मात्रा एवं गुणवत्ता में कमी, बच्चे का बार-बार संक्रमण से ग्रसित होना, खान-पान में साफ-सफाई की कमी, पेट में कीड़े और चिकित्सीय समस्याएं हैं। इसके अलावा यदि बच्चा बीमार है और उसे खाना देना बंद कर देते हैं तो भी बच्चा कुपोषित हो सकता है।

डॉ पियाली का कहना है कि बच्चों को कुपोषण (children malnutrition) से बचाने के लिए जरूरी है कि शीघ्र स्तनपान (first hour of birth) कराएँ, छह माह तक केवल स्तनपान कराएँ और छह माह पूरे होते ही ऊपरी आहार (feeding diet) देना शुरू कर दें। ऊपरी आहार के साथ दो साल तक स्तनपान जारी रखें। आयु के अनुसार भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाएं। बच्चे को घर का बना और अच्छे से पका हुआ पौष्टिक खाना (nutritious food) दें।

 

बच्चे को छह माह की आयु के बाद ऊपरी आहार शुरू करने पर यदि ऊपर का  दूध (feeding milk) दे रहे हैं तो उसमें पानी न मिलाएं। माँ और परिवार के सदस्य बच्चे को गाय, भैंस, बकरी के दूध में पानी मिलाकर इसलिए देते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह दूध बच्चे के लिए भारी होगा जबकि ऐसा नहीं है। ऊपर का दूध बोतल से न देकर कटोरी - चम्मच से ही दें और यह सुनिश्चित करें कि कटोरी और चम्मच पूरी तरह साफ हों।

 

इसके साथ ही बच्चे के खाने में भी बहुत अधिक पानी न मिलाएं क्योंकि खाने में यदि पानी की मात्रा ज्यादा होगी तो बच्चे का पेट तो जल्दी भर जाएगा लेकिन उसे पौष्टिक तत्व नहीं पिल पाएंगे। खाना बनाने और बच्चे को खिलाने में साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि साफ - सफाई के अभाव में बच्चे को बार-बार संक्रमण हो सकता है और वह बीमार पड़ सकता है। खाना हमेशा ढककर रखें। माँ के नाखून कटे होने चाहिए तथा बच्चे को हमेशा उबला हुआ पानी पीने को दें। बच्चे को चूसने के लिए चुसनी न दें। चिकित्सक की सलाह पर बच्चे को पेट से कीड़े निकालने की दवा दें। कोई भी समस्या होने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से ही इलाज कराएं।

 

डॉ पियाली का कहना है कि इसके अलावा बच्चों के कुपोषण का एक और कारण माँ का कुपोषित (mother malnutrition) होना है क्योंकि अगर माँ कुपोषित होगी तो बच्चा भी कुपोषित होगा।  इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता माँ के सुपोषण पर भी ध्यान दें। उन्हें भी संतुलित और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दें।   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

एस. के. राणा June 24 2022 28076

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच सक्रिय मरीजों भी तेजी से बढ़ी है। देश में अब 88,284 सक्रिय म

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

प्रदेश सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

हुज़ैफ़ा अबरार April 10 2022 35106

सरकारी मेडिकल संस्थान व अस्पताल में इलाज पर खर्च होने वाली रकम की कोई बाध्यता नहीं होगी जबकि प्राइवे

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

विशेष संवाददाता September 08 2022 28207

NMC ने यूक्रेन के एकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम को मान्यता दे दी है। इसके तहत ऐसे छात्रों को अपना बचा

सरकारी अस्पताल में बाहर से दवाई लिखने वाले डॉक्टरों की खैर नहीं!

सरकारी अस्पताल में बाहर से दवाई लिखने वाले डॉक्टरों की खैर नहीं!

आरती तिवारी June 03 2023 49721

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिचौली स्थिति 100 शैया युक्त जिला अस्पताल का मुआयना क

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

खराब जीवनशैली ही नहीं वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा, ऐसे करें बचाव

लेख विभाग August 27 2022 23687

भारत में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आगे आने वाले समय में डायबिटीज समेत और भी कई ब

यूपी एनएचएम में निकली 5505 पदों पर भर्ती

यूपी एनएचएम में निकली 5505 पदों पर भर्ती

रंजीव ठाकुर July 21 2022 49037

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 5505 पदों पर भर्ती करेगा और इसमें आर

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40231

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 24206

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से हुई पहली मौत

हे.जा.स. April 12 2023 40633

चीन में एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। H3N8 वायरस मानव में दुर्लभ है, यह पक्षियों में आम है, लेकिन

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41692

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

Login Panel