देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान और यूनिसेफ की धातु परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण विषय पर वैज्ञानिक कार्यशाला  

बच्चों और गर्भवती महिलाओं में पाँच भारी धातुओं सीसा कैडमियम पारा मैंगनीज़ और सेलेनियम के संपर्क का आंकलन कर रहा है। इस कार्य के अंतर्गत पेयजल हल्दी मिर्च और धनिया पाउडर जैसे मसालों सिंदूर काजल और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधनों तथा कंद फसलों हरी पत्तेदार सब्जि़यों अनाजों और दालों में भी सीसे के स्तर की जाँच की जा रही है। गर्भावस्था शैशवावस्था और प्रारंभिक बाल्यावस्था इस दृष्टि से सबसे संवेदनशील अवधि होती हैं। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वसनीय, तुलनीय और गुणवत्ता-सुनिश्चित धातु डेटा तैयार करने हेतु एक साझा ढाँचा विकसित करना था।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 23:17
0 84
लोहिया संस्थान और यूनिसेफ की धातु परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण विषय पर वैज्ञानिक कार्यशाला  

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ द्वारा यूनिसेफ तथा संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से मेटालोमिक्स: धातु परीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश में सीसा जोखिम आंकलन एवं पहचान अध्ययन के अंतर्गत आयोजित की गई। यह एक राज्यव्यापी अध्ययन है, जो डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा प्रदेश सरकार तथा यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से संचालित किया जा रहा है और वर्तमान में प्रगति पर है। यह अध्ययन बच्चों और गर्भवती महिलाओं में पाँच भारी धातुओं सीसा कैडमियम पारा मैंगनीज़ और सेलेनियम के संपर्क का आंकलन कर रहा है। इस कार्य के अंतर्गत पेयजल  हल्दी मिर्च और धनिया पाउडर जैसे मसालों सिंदूर काजल और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधनों तथा कंद फसलों हरी पत्तेदार सब्जि़यों अनाजों और दालों में भी सीसे के स्तर की जाँच की जा रही है।

सभी परीक्षण इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज़्मा मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक द्वारा किए जा रहे हैं। कार्यशाला में कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका की डॉ. कैथरीन शिलिंग ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हुई। उन्होंने नमूना संग्रह एवं तैयारी से लेकर उपकरण द्वारा विश्लेषण परिणामों की व्याख्या गुणवत्ता आश्वासन एवं गुणवत्ता नियंत्रण तथा रिपोर्टिंग तक की पूरी विश्लेषणात्मक प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के संरक्षण तथा डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर के सह-संरक्षण में हुआ। प्रो. डॉ. अमित कौशिक डॉ. आरएमएलआईएमएस आयोजन अध्यक्ष तथा डॉ. निर्मल सिंह यूनिसेफ सह-आयोजन अध्यक्ष रहे। डॉ. मिली सेंगर लोहिया एवं डॉ. परवेज़ आलम यूनिसेफ ने क्रमश: आयोजन सचिव एवं सह-आयोजन सचिव का दायित्व निभाया।

कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें सीएसआईआर-भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान लखनऊ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश आईआईटी कानपुर स्वास्थ्य विभाग के वैज्ञानिक व शोधकर्ता तथा डॉ. लोहिया के संकाय सदस्य रेजि़डेंट चिकित्सक प्रयोगशाला वैज्ञानिक और फील्ड इन्वेस्टिगेटर शामिल रहे। कार्यक्रम में पाँच तकनीकी सत्र हुए जिनमें प्रत्येक सत्र के साथ व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। धातुएँ उनका संपर्क तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर प्रभाव उपयुक्त विश्लेषण विधियों का चयन आईसीपी-एमएस एएएस एवं आईसीपी-ओईएस नमूना संग्रह से विश्लेषण हेतु घोल तैयार करने तक संदूषण नियंत्रण सहित उपकरण संकेत से अंतिम परिणाम तक कैलिब्रेशन डिटेक्शन लिमिट एवं सांद्रता की गणना क्यूए/क्यूसी डेटा जारी करना एवं उ प्र में इसका उपयोग सीसा कैडमियम और पारा जैसी भारी धातुएँ कम मात्रा में स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकती हैं।

गर्भावस्था शैशवावस्था और प्रारंभिक बाल्यावस्था इस दृष्टि से सबसे संवेदनशील अवधि होती हैं। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वसनीय, तुलनीय और गुणवत्ता-सुनिश्चित धातु डेटा तैयार करने हेतु एक साझा ढाँचा विकसित करना था। यह डेटा संपर्क के स्रोतों की पहचान करने तथा उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु साक्ष्य-आधारित जन-स्वास्थ्य कार्रवाई में सहायक होगा। कार्यशाला का शुभारंभ उद्घाटन सत्र एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ तथा समापन पोस्ट-टेस्ट और प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 29733

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हम टीकाकरण में अन्य राज्यों से काफी आगे हैं, लेकिन लोगों में लापरवाही

लोकबंधु अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के साथ बढ़ गई ये सुविधाएं

रंजीव ठाकुर August 30 2022 32245

लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का स्थानांतरण रद्द होते ही विकास कार्यों न

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

रंजीव ठाकुर August 28 2022 22632

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

January 24 2021 22272

इस अग्निकांड से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने हर मजदूर के परिजनों को 25-25 लाख रुपये

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

आजमाएं, नेल पॉलिश रिमूव करने के ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग October 24 2022 98986

अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना हो और नेल पॉलिश रिमूवर की बोतल खाली हो गई है तो ऐसी स्थिति में

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

ओमिक्रोन के खिलाफ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्रभावी समाधान: गुरू मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2022 104367

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृत

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2022 34127

अस्पताल के महानिदेशक डा. महेश गोयल ने कहा कि  बेहतर स्वास्थ्य (health) के लिए यह जरूरी है कि लोगों क

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30973

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

लेख विभाग January 15 2023 33059

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 37202

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

Login Panel