देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर गोविंद गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से ट्यूमर और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने से संबंधित सर्जरी के स्पेशलिस्ट हैं।

विशेष संवाददाता
September 12 2022 Updated: September 12 2022 22:51
0 29846
ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर डॉक्टर गोविंद नंदकुमार, बेंगलुरु

बेंगलुरु। डॉक्टर को भगवान का दर्ज़ा गलत नहीं दिया गया है। बेंगलुरु में एक डॉक्टर ने इसकी ताज़ा नजीर पेश की है। बेंगलुरु का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे एक डॉक्टर रोड पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो डॉक्टरों की कर्तव्यपरायणता को सिद्ध करने के लिए काफी है।

 

दरअसल बीती 30 अगस्त को मणिपाल अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉ गोविंद नंदकुमार सरजापुर (Sarjapur) - मराठाहल्ली खंड में कार से बीच ट्रैफिक में फंस गए। इस दौरान वे पहले से तय पित्ताशय की थैली (gallbladder) की सर्जरी करने के लिए जा रहे थे। इसके बाद डॉक्टर ने बिना परवाह किए ही बीच ट्रैफिक के बीच पैदल ही दौड़ लगा दी। करीब 3 किलोमीटर दौड़कर वे अस्पताल (hospital) पहुंचे और मरीज की सर्जरी की।

 

बताया जा रहा है कि सर्जरी (surgery) अच्छी रही और मरीज को समय पर छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर गोविंद नंदकुमार ने कहा कि मैं हर दिन सेंट्रल बेंगलुरु से मणिपाल हॉस्पिटल सरजापुर जाता हूं, जो साउथ ईस्ट बेंगलुरु में है। उन्होंने बताया कि सर्जरी वाले दिन मैं समय पर घर से निकल गया था। अस्पताल में मेरी टीम पूरी तरह से सर्जरी के लिए तैयार थी। इसी दौरान मैं अचानक हैवी ट्रैफिक में फंस गया। मुझे लगा कि मैं समय पर नहीं पहुंच पाऊंगा, इसलिए कार (car) को ड्राइवर के पास छोड़ दी और बिना कुछ सोचे अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी।

 

बता दें कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology) सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्यादा सफल ऑपरेशन (operation) कर चुके हैं। डॉक्टर गोविंद गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से ट्यूमर और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने से संबंधित सर्जरी के स्पेशलिस्ट हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21800

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट्स से चीन में हड़कंप

हे.जा.स. October 11 2022 44298

ओमिक्रॉन के BF.7 वैरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से चेतावनी जारी की गई है। खबरों के मुताबिक यह सब व

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 28790

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होन

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

कोरोना संक्रमण: राहत का दौर, एक दिन में आये 14 हजार 623 नए मामले

एस. के. राणा October 20 2021 28292

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में कोरोना के 19 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों का घटना भी

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 35880

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

श्वेता सिंह October 22 2022 34217

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ हो

मेडिकल की पीजी प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद कराये एम्स: सुप्रीम कोर्ट 

मेडिकल की पीजी प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद कराये एम्स: सुप्रीम कोर्ट 

अखण्ड प्रताप सिंह June 11 2021 33445

परीक्षा के कारण उम्मीदवारों को हो रही दिक्कत और कोविड ड्यूटी के कारण कई डॉक्टरों के परीक्षा केंद्रों

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर May 27 2022 35648

सिगरेट पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ दे

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

लेख विभाग February 21 2021 42281

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तर

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

हे.जा.स. May 18 2023 23604

डॉक्टर की नृशंस हत्या के मद्देनजर, केरल सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छा

Login Panel