देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी।

एक नई स्टडी में मलेरिया रोगियों में मुख्य रूप से फेफड़े, आंतों के म्यूकस (श्लेष्म) झिल्ली में संक्रमण के प्रतिकार (Retribution) में बनी एंटीबॉडी (antibody)का पता चला है।

हे.जा.स.
November 06 2021 Updated: November 07 2021 02:43
0 30590
मलेरिया के खिलाफ वैक्सीन विकसित होने की संभावना बढ़ी। प्रतीकात्मक

न्यूयॉर्क। मेडिकल साइंस का इतना विकास होने के बाद भी विकासशील देशों में मलेरिया मौतों के प्रमुख कारणों में से एक बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत मलेरिया के कारण होती है। इनमें से दो-तिहाई मौतें तो पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों की होती है।

मलेरिया (Malaria) के बारे में अब तक यह कहा जाता रहा है कि इसमें खून और लिवर संक्रमित होता है। एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, एक नई स्टडी में मलेरिया रोगियों में मुख्य रूप से फेफड़े, आंतों के म्यूकस (श्लेष्म) झिल्ली में संक्रमण के प्रतिकार (Retribution) में बनी एंटीबॉडी (antibody)का पता चला है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (University of Maryland) के रिसर्चर्स के मुताबिक, इससे इस बात की जानकारी मिलेगी कि इंसानी शरीर मलेरिया संक्रमण के विरुद्ध किस प्रकार से प्रतिरोध करता है, जिससे इस बीमारी का नया इलाज या टीका विकसित करने में मदद मिल सकती है। एनपीजे वैक्सींस (N P J Vaccines) जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, शोध टीम ने एंटीबाडी की जांच के लिए मलेरिया ग्रस्त 54 वयस्कों के ब्लड सैंपल लिए थे। इन प्रतिभागियों को प्रयोगशाला में इंट्रावेनस (सूई के जरिये) या मच्छर से कटा कर मलेरिया संक्रमित किया गया।

रिसर्चर्स ने पश्चिम अफ्रीका के माली में रहने वाले 47 बच्चों के भी ब्लड सैंपल का परीक्षण किया। इन बच्चों को मलेरिया टीका के ट्रायल के सूचीबद्ध किया गया था, जो अध्ययन के दौरान संक्रमित हुए थे। शोधकर्ताओं ने मलेरिया संक्रमित वयस्क प्रतिभागियों के ब्लड सैंपल में आईजी ए (IgA) नामक एंटीबाडी काफी मात्रा में पाया। 10 प्रतिभागी बच्चों में भी आईजी ए (IgA) एंटीबाडी का स्तर वयस्कों के समान पाया गया।

स्टडी में क्या निकला
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के स्कूल ऑफ मेडिसिन (School of Medicine in University of Maryland ) में बाल संक्रामक रोगों की एसोसिएट प्रोफेसर एंड्रिया बेरी (Andrea Berry) ने बताया कि हमें नहीं पता कि आईजी ए (IgA) एंटीबाडी किस प्रकार से विकसित हुई, लेकिन हमारा मानना है कि ये मलेरिया संक्रमण के शुरुआती दौर में हुआ होगा। बच्चों और वयस्कों में इस प्रकार के अंतर के बारे में कई संभावित स्पष्टीकरण दिए जा सकते हैं। बेरी ने कहा कि हो सकता है कि बच्चों का इम्यून सिस्टम मलेरिया पैरासाइट के विरुद्ध वयस्कों की तुलना में अलग ढंग से प्रतिकार करता हो या फिर संभव है कि आईजी ए (IgA) एंटीबाडी सिर्फ मलेरिया के पहले संक्रमण के दौरान बनी हो।

एसोसिएट प्रोफेसर एंड्रिया बेरी (Andrea Berry) ने आगे बताया कि वयस्क प्रतिभागियों के बारे में शोधकर्ताओं को मालूम था कि वे पहली बार संक्रमित हुए, जबकि बच्चों के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं थी कि उन्हें पहले कभी संक्रमण हुआ था या नहीं। इसके साथ ही वयस्कों में संक्रमण और उनके सैंपल कलेक्शन के समय में भी समानता थी, जबकि बच्चों के बारे में इसकी जानकारी नहीं थी कि उन्हें कब संक्रमण हुआ। उन्हें तो प्रयोग के दौरान आकस्मिक रूप से संक्रमण हुआ था।

आगे की जांच में क्या होगा
बेरी ने कहा कि अब वे इसकी जांच कर सकते हैं कि क्या आईजी ए (IgA) एंटीबाडी मलेरिया पैरासाइट को लिवर या लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स- RBC) में जाने से रोकता है। इस बात की भी पड़ताल की जाएगी कि आईजी ए (IgA) एंटीबाडी मलेरिया संक्रमण में किस प्रोटीन को निशाना बनाता है और क्या ये वैक्सीन विकसित करने के उपयुक्त हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

एस. के. राणा December 07 2022 42430

इस पहल ने 3 वर्ष से भी कम समय-सीमा में दुनिया के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले टेलीमेडिसिन प्लेटफॉ

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 26082

डेंगू मादा प्रजाति एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर से फैलता है। इसके अंडे एक वर्ष तक जीवत रह सकते हैं। सूखा

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29281

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

आनंद सिंह April 01 2022 24940

कोरोना के संकट में आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है। आयुर्वेद के विद्यार

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 25371

कोटा में 'हेपेटाइटिस ए' का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हॉस्टल में रहनेवाले कोचिंग छात्रों के हेपेटाइटि

कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

श्वेता सिंह September 20 2022 28585

चिंताजनक बात है कि अब मुख कैंसर की चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं। जेके कैंसर संस्थान में तीन वर्ष

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 36852

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

अपेंडिसाइटिस के बारे में गलत धारणाएं प्रचलित हैं, डॉ देवदूत सोरेन से समझिये इसका कारण, बचाव और इलाज

अपेंडिसाइटिस के बारे में गलत धारणाएं प्रचलित हैं, डॉ देवदूत सोरेन से समझिये इसका कारण, बचाव और इलाज

लेख विभाग February 21 2022 26989

अपेंडिसाइटिस तब होता है जब यह अंग संक्रमित होता है, और अधिक संभावना है जब इसे निकाल लिया जाता है। ठी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल लोहिया का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32819

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल लोहिया का निरी

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29976

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

Login Panel