देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएंगे, विशेष रूप से वह महिलाएं जो वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए उनके अन्दर हिचक रहती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2021 Updated: November 04 2021 18:28
0 36603
सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन। आपरेशन करने वाले सहारा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम।
लखनऊ। गोरखपुर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती, ईशा चौहान को कई साल से सांस फूलने की शिकायत थी और उसे हल्का सीने में दर्द रहता था। तब मरीज ने गोरखपुर के एक चिकित्सक की सलाह ली तो उसके वाल्व में कुछ खराबी बतायी गयी। करीब 11 साल तक उनकी दवा चलती रही। उन्होंने सोचा कि जब वह बड़ी हो जाएंगी तब ऑपरेशन करवा लेंगी। ऑपरेशन के लिहाज से जब वह बड़ी हो गयी, लेकिन कोविड की वजह से वह पिछले 1 साल से ऑपरेशन के लिए कोशिश कर रही थी, पर करवा नहीं पा रही थी।
मरीज के पिता ने अच्छे अस्पताल को तलाशना शुरू किया तो उनके एक परिचित ने बताया कि सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में डा. विशाल श्रीवास्तव अच्छे कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं और उनके जानने वाले का सफल इलाज कर चुके हैं। इसके बाद मरीज ने डॉ. विशाल श्रीवास्तव से ओपीडी में परामर्श लिया तो उन्होंने इको की जांच करवाई।
मरीज को पूर्व में भी सभी चिकित्सकों ने वाल्व रिप्लेसमेंट की सलाह दी थी, क्योंकि ऐसे मरीजों में इसका इलाज रिप्लेसमेंट से ही सम्भव था। डा. विशाल श्रीवास्तव, सहारा हॉस्पिटल में कई मरीजों का वाल्व रिपेयर कर सफलतापूर्वक आपरेशन चुके हैं। डा.विशाल ने मरीज के पिता को दो ऑप्शन दिये, इसमें पहला लाइफटाइम का वाल्व रिपेयर करा सकते हैं या 20 साल वाला वाल्व रिपेयर करा सकते हैं। तब पिता और बेटी ने डाक्टर की सलाह पर वाल्व रिपेयर करवाने का निश्चय किया।
11 अक्टूबर को मरीज को भर्ती कराया, जहां 13 अक्टूबर को डा. विशाल श्रीवास्तव ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया, हालांकि यह ऑपरेशन बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, परन्तु इसमें मरीज को दो चीजों से बहुत बड़ा फायदा होने वाला था। पहला कि उसकी दवाई बंद हो जाती जो खून पतला करने के लिए जीवन भर खाने के लिए मरीजों को अक्सर दी जाती हैं और उसका बहुत ज्यादा साइड इफेक्ट्स होता है। दूसरा फायदा यह हुआ कि उसको जीवन भर के लिए वाल्व रिपेयर करने की वजह से भविष्य में आने वाले समय में न ही उसको किसी तरह का कंसीव करने में या प्रेगनेंसी में दिक्कत का सामना करना पड़ता। 
डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएंगे, विशेष रूप से वह महिलाएं जो वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए उनके अन्दर हिचक रहती है। कई महिलाएं तो इस समस्या की वजह से कंसीव न कर पाने का सोचकर डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं। डा. विशाल ने मरीज का हार्ट वाल्व को रिपेयर कर मरीज को न केवल नया जीवन दिया अपितु उसके आने वाले जीवन को जीने के लिए जिंदगी की राह भी आसान कर दी ताकि उसका वैवाहिक जीवन भी अच्छी तरह से जी सकें। मरीज के परिजन बहुत ही खुश थे और उन्होंने दिल से यहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी की सोच हर प्रकार के मरीजों को हर स्तर पर लाभान्वित करने की रही है। इसी स्वप्न व सोच को पूरा करते हुए सहारा हॉस्पिटल नित नये आयाम स्थापित कर रहा है और यहां का कार्डियोथोरेसिक विभाग अतिकुशल अनुभवी चिकित्सकों की टीम व अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और बेहतर चिकित्सा उचित दर पर निरंतर उपलब्ध करवा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

विशेष संवाददाता September 01 2022 33732

भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक का नया प्रयोग किया

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32729

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

पढ़िए पैरा मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह December 06 2021 61390

पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थी को पैरामेडिक कहा जाता है। एक पैरामेडिक हेल्थकेयर की सर्विस देन

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28735

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21238

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

सीओपीडी के मरीज ठण्ड में सुबह की सैर करने से बचे : डा. ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 32853

सीओपीडी का सबसे सही इलाज इन्हेलर है इससे दवा सिर्फ आपके फेफडों में जाती है और मुहं में जो दवा का इफे

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

अलग अधिनियम ना मिलने से चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश

रंजीव ठाकुर July 12 2022 47777

न्यू ड्रग्स मेडिकल डिवाइसेज एण्ड कॉस्मेटिक बिल 2022 को लेकर देश का चिकित्सा उपकरण उद्योग निराश हैं औ

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 28742

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32767

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. August 07 2022 29787

शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

Login Panel