देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया इंडस टॉवर्स के एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क का उद्घाटन

स्वास्थ्य के आंकलन द्वारा जाँच किए जाने के बाद तत्काल टेलीमेडिसिन और प्रेस्क्रिप्शन दिए जाएंगे। उद्घाटन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा मैं लखनऊ जिले के साथ इस गठबंधन के लिए इंडस टॉवर्स को बधाई देता हूँ।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 08 2022 Updated: December 08 2022 04:09
0 29615
सीएम योगी ने किया इंडस टॉवर्स के एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इंडस टॉवर्स के एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क का उद्घाटन किया

लखनऊ। राजधानी मेंं इंडस टॉवर्स के एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क का उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। इंडस टॉवर्स का यह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर अभियान लखनऊ जिले के जरूरतमंद स्थानों पर सामाजिक आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को प्राथमिक व प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। 


इंडस टॉवर्स (Indus Towers) पहले चरण में लखनऊ में जिला आयुक्त कार्यालय के साथ साझेदारी में 20 एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क (Advanced Digital Health Kiosks) स्थापित करेगा और अन्य जिलों में 30 से ज्यादा कायोस्क स्थापित करेगा। हर कायोस्क में एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी क्षमताएं होंगी और यहां 60 से ज्यादा गैर खतरनाक एवं खतरनाक मानकों की जाँच तत्काल की जा सकेगी। एचडी कैमरा (HD cameras) और माईक्रोफ़ोन (microphones) जैसे उन्नत गुणों के साथ मेडिकल इंटरनेट (Medical Internet) ऑफ थिंग्स आईओटी डिवाईसेज़ द्वारा डेटा की प्रोसेसिंग में मानव त्रुटि को कम करने के लिए स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मानकों की स्ट्रीमिंग और सुगम व ऑटोमैटिक कैप्चरिंग संभव हो सकेगी। 


स्वास्थ्य के आंकलन द्वारा जाँच किए जाने के बाद तत्काल टेलीमेडिसिन (telemedicine) और प्रेस्क्रिप्शन दिए जाएंगे। उद्घाटन पर उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister ) ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा मैं लखनऊ जिले के साथ इस गठबंधन के लिए इंडस टॉवर्स को बधाई देता हूँ। ये एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क जनसमूह और कमजोर वर्गों को किफायती और आसान हैल्थकेयर प्रदान करने के यूपी सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं। चीफ ऑफ रैगुलेटरी एवं सीएसआरए इंडस टॉवर्स मनोज कुमार सिंह ने कहा भारत में सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स (telecom circles) में मौजूद रहते हुए इंडस टॉवर्स उन समुदायों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हम काम करते हैं। 


यह अभियान लखनऊ में पहले चरण में जब हम 20 कायोस्क की स्थापना का काम पूरा कर लेंगे और 30 से ज्यादा अतिरिक्त कायोस्क के साथ यूपी के अन्य हिस्सों में विस्तार करेंगे, तब समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार लेकर आएगा। इंडस खासकर उन लोगों जिन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं के समय पर इलाज के लिए बीमारियों को पहचानने में मदद कर नेशनल डिजिटल हैल्थ मिशन ( National Digital Health Mission) के लक्ष्य पूरा करने की ओर प्रयास कर रहा है।


इस अवसर पर नीरज सिंह सर्किल सीईओ यूपी ईस्ट इंडस टॉवर्स ने कहा मौजूदा डिजिटल युग में जहां कनेक्टिविटी तत्काल मिलती है, सही सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (healthcare provider) की सेवा केवल एक क्लिक की दूरी पर है। एडवांस्ड डिजिटल हैल्थ कायोस्क डिजिटल टेक्नॉलॉजी का लाभ उठाने के लिए इंस्टॉल किए जा रहे हैं, ताकि गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। 


इंडस टॉवर्स को जिला आयुक्त कार्यालय लखनऊ के साथ साझेदारी करने की खुशी है ताकि लखनऊवासियों को टेक्नॉलॉजी की शक्ति द्वारा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इंडस टॉवर्स विभिन्न सीएसआर गतिविधियों संलग्न है क्योंकि कंपनी संगठनों, कर्मचारियों, ग्राहकों, अंशधारकों और सामुदायिक सदस्यों के बीच साझा मूल्य बढ़ाने में यकीन करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

लेख विभाग August 01 2023 34999

मॉनसून लगातार करवट ले रहा है। इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव हुआ संपन्न

अबुज़र शेख़ November 21 2022 28979

डॉ. सरिता सिंह को वित्त सचिव के पद पर चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अनिल कुमार

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

आरती तिवारी June 01 2023 28030

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश प

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 09 2022 30756

डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44444

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

एस. के. राणा February 15 2022 31474

केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

होली से पहले इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी March 07 2023 33178

शहर के कैमिस्टों के मुताबिक पिछले 45 दिनों में खुदरा काउंटरों पर एंटी एलर्जी दवाओं की बिक्री में लगभ

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

हे.जा.स. March 30 2022 30828

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर औ

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों को नया जीवन देने में मिलती है मदद: डॉ. मयंक सोमानी

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2026 0

दुर्घटनाओं बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। ऐसे में स्वैच

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

टीबी की जाँच में तेजी लाने को तैनात होंगे सैम्पल ट्रांसपोर्टर

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 48264

डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए

Login Panel