देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में सुप्रीम कोर्ट, 32 में से 10 जज कोरोना पॉजिटिव

मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा।

एस. के. राणा
January 19 2022 Updated: January 20 2022 01:54
0 26736
कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में सुप्रीम कोर्ट, 32 में से 10 जज कोरोना पॉजिटिव प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट पर कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। देश की सर्वोच्च अदालत के दस जज इसकी चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि महामारी के संक्रमण ने कामकाज को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के संक्रमित होने की दर 30 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। हल्के लक्षण वालों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। चीफ जस्टिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के 32 जजों में से अब तक 10 जज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा, "दो संक्रमित न्यायाधीशों (जस्टिस के एम जोसेफ और पीएस नरसिम्हा) ने निगेटिव होकर फिर से काम करना शुरू कर दिया है।" वर्तमान में आठ जज कोविड से संक्रमित हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 

डॉ. श्यामा गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एक मेडिकल टीम संक्रमित न्यायाधीशों और कर्मचारियों की चिकित्सा आवश्यकताओं की देखभाल के लिए लगभग चौबीसों घंटे काम कर रही है। हर दिन करीब 100-200 आरटी-पीसीआर जांच कर रही है। संक्रमण दर लगातार 30% के आसपास है। सूत्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लगभग 1500 कर्मचारियों में से 400 ने अब तक महामारी की तीसरी लहर में सकारात्मक परीक्षण किया है।

मेडिकल टीम के डॉक्टर भी कोविड पॉजिटिव
सुप्रीम कोर्ट में सीजीएचएस केंद्र में पांच डॉक्टरों में से तीन ने सकारात्मक परीक्षण किया है। उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है। इससे डॉ. गुप्ता की टीम पर दबाव बढ़ गया है। 9 जनवरी को चार न्यायाधीशों ने सकारात्मक परीक्षण किया था। एक हफ्ते के भीतर संक्रमित जजों की संख्या दोगुनी हो गई है।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सकारात्मकता दर लगातार दो दिनों तक 5% से ऊपर रहने पर रेड अलर्ट घोषित किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के बीच सकारात्मकता दर पिछले दो दिनों से लगभग 25% बनी हुई है। यह सीजेआई रमना के लिए नई चिंता का विषय है। वे लगातार सभी न्यायाधीशों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

चीन से फिर बजी खतरे की घंटी, BQ.1 वैरिएंट के कारण बढ़े केस

हे.जा.स. November 24 2022 29145

चीन में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। नेशनल हेल्थ ब्यूरो द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार क

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

एस. के. राणा May 10 2021 26238

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.7

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

एस. के. राणा December 08 2022 29237

दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33417

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

हे.जा.स. February 03 2022 33571

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी August 21 2022 45213

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा क

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

चूहों के दिमाग में इंसानी ब्रेन सेल्स

हे.जा.स. October 19 2022 32260

मानव मस्तिष्क को समझने और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए, वैज्ञानिक नए नए प्रयोग करते

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2021 35428

नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो त

कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति

कोरोना महामारी के कारण नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा विश्व, अमीर देश गरीब देशों की नर्सों की कर रहे नियुक्ति

एस. के. राणा January 25 2022 39331

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने के बाद धनी देशों ने गरीब देशों से नर्सों की भर्ती को तेज

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

लेख विभाग May 14 2023 39359

हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइ

Login Panel