देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत

राजधानी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खराब रसमलाई भारी पड़ गई और एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए थे जिनमें से एक की रविवार को मौत हो गई है। खराब रसमलाई आलमबाग के संजय स्वीट शॉप से खरीदी गई थी जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

रंजीव ठाकुर
August 16 2022 Updated: August 16 2022 01:42
0 32805
रक्षाबंधन पर रसमलाई बना जानलेवा, छह बीमार एक की मौत प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राजधानी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खराब रसमलाई भारी पड़ गई और एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए थे जिनमें से एक की रविवार को मौत हो गई है। खराब रसमलाई आलमबाग के संजय स्वीट शॉप से मिठाई खरीदी गई थी जिस पर कार्यवाही की जा रही है। 

 

अयोध्या की रीता गौड़ ने रक्षाबंधन पर आलमबाग के संजय स्वीट शॉप से रसमलाई (spoiled sweets) खरीदी थी। इस रसमलाई को पहले उन्होंने पारा स्थित चंद्रोदय नगर में अपने चचेरे भाइयों को खिलाया और उसके बाद यही रसमलाई लेकर वह अपने मायके कृष्णानगर आ गई। यहां वही मिठाई रीता के चाचा, चाची, पिता, मां, भाई ने भी खाई। राखी बांधकर रीता गौड़ लालकुआं में मामा छोटेलाल के घर भी बची मिठाई लेकर गई। 

 

रसमलाई (spoiled rasmalai) खाने के बाद पिता राजकुमार गौड़, मां ज्ञानवती, चाचा राकेश कुमार गौड़, चाची रूपरानी, चचेरे भाई अमित व सुमित, मामा छोटेलाल की हालत बिगड़ गई। इसके बाद राजकुमार, ज्ञानवती, राकेश को बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) व रूपरानी, अमित, सुमित और छोटेलाल को आलमबाग स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान (during treatment) रविवार सुबह चाचा राकेश कुमार गौड़ की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई सुमित व मामा छोटेलाल अब भी अजंता हॉस्पिटल (Ajanta Hospital) में भर्ती हैं।

 

डॉ एसपी सिंह, एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य (Assistant Commissioner Food, FSDA) ने बताया कि जानकारी मिलने केे बाद संजय स्वीट शॉप पर कार्रवाई की गई। यहां से मिठाइयों के छह नमूने (samples of sweets) लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। करीब ढाई क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई है। परिवार की खरीदी रसमलाई का नमूना लेकर भी जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

 

दधिबल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक पारा थाना (Para Police Station) नेे बताया कि अमन कुमार गौड़ की तहरीर पर मिठाई दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29309

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

admin September 22 2022 38950

गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया ग

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24305

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

हे.जा.स. December 14 2021 32663

ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कह

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

हे.जा.स. May 29 2023 33296

हिमांचल प्रदेश सरकार ने मरीजों को रहात देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। नए निर्देश के मुताबिक डॉक

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

रंजीव ठाकुर September 03 2022 29204

मामला ग्रेटर नोएडा का है जहाँ एक बच्चे की चाहत ने पत्नी की जान ले ली है। दंपती ने बच्चे के लिए जिस आ

कोरोना संक्रमण का संकट अंतिम दौर में, बीते दिन 6,561 नए मरीज मिले

कोरोना संक्रमण का संकट अंतिम दौर में, बीते दिन 6,561 नए मरीज मिले

एस. के. राणा March 03 2022 25042

ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,53,620 हो गई। फिलहाल 77,152 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.18% है। 

बर्ड फ्लू पर केंद्र सरकार चौकन्ना दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित।

बर्ड फ्लू पर केंद्र सरकार चौकन्ना दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित।

हे.जा.स. January 06 2021 24299

बर्ड फ्लू का प्रकोप भारत में कोई नई बात नहीं है। देश में 2015 से हर साल सर्दियों के दौरान बीमारी के

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

श्वेता सिंह September 20 2022 27868

सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44355

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

Login Panel