देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट।

अमेरिका में 76 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। फ्रांस में दैनिक 1,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

एस. के. राणा
December 29 2021 Updated: December 29 2021 23:58
0 36291
दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में कोरोना विस्फोट अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत अन्य देशों में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हालात पिछली लहर जैसी होने वाली है। ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1,29,471 मामले सामने आए हैं वहीं अमेरिका में साप्ताहिक संक्रमण में 57.7 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में 76 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। फ्रांस में दैनिक 1,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिका में दो लाख से ऊपर कोरोना के दैनिक केस
अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है। यहां रोज आने वाले नए मामलों में 76 फीसदी ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। सोमवार को एक दिन में 2,13,050 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 20 दिसंबर को एक हफ्ते में रोजाना औसतन 149525 नए मामले सामने आए थे। 27 दिसंबर को एक हफ्ते में प्रतिदिन औसतन 235856 नए मामले आ रहे हैं। यानी साप्ताहिक संक्रमण में 57.7 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के अनुसार, अमेरिका में बच्चों में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने के केस चार गुना तक बढ़े हैं। जो चिंताजनक हैं। सीडीसी ने आइसोलेशन की अवधि को दस से पांच दिनों तक कम करने की सिफारिश करता है। जिनमें संक्रमण के लक्षण न हो और जो पांच दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद अगले पांच दिनों तक अपने आसपास किसी भी व्यक्ति की उपस्थिति के दौरान मास्क पहनकर रहेंगे।

ब्रिटेन में रिकॉर्ड कोरोना केस
ब्रिटेन में हर दिन कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 129,471 नए मामले सामने आए हैं। अगर एक हफ्ते के मामलों पर नजर डालें तो लगभग 7,63,295 लोग संक्रमित हुए हैं यानी प्रतिदिन एक लाख मामले सामने आ रहे। आंकड़ों के मुताबिक 25 दिसंबर को 113,628 नए मामले, 26 दिसंबर को 107,468 और 27 दिसंबर को 98,515 नए संक्रमण दर्ज किए गए। हालांकि, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक चौकाने वाला फैसला लिया है। जॉनसन ने सामान्य रूप से जश्न मनाने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर किसी तरह के नए प्रतिबंध नहीं लगाने का निर्णय लिया है।

फ्रांस ने की नए नियमों की घोषणा
फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए सोमवार को कुछ नए नियम लागू करने की घोषणा की, हालांकि नव वर्ष से पहले कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए गए। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने बताया कि अगले सप्ताह से बंद केंद्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दो हजार और खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पांच हजार लोग ही शामिल हो पाएंगे। संगीत समारोहों के दौरान लोगों से अपनी जगह पर बैठे रहने की अपील की गई है। बार में लोगों के खड़े होने की भी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों, खेल केंद्रों और सार्वजनिक परिवहनों में खाने और पीने की सुविधाओं पर प्रतिबंध होगा। अगर संभव हो तो सप्ताह में तीन दिन घर से कार्य करने की सलाह दी गई है। ये नए नियम कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेंगे। फ्रांस में एक दिन में सर्वाधिक 1,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया
अर्जेंटीना में भी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को छह महीने में पहली बार एक दिन में बीस हजार नए मामले सामने आए हैं। 26 दिसंबर को जहां 7623 मामले आए थे। वहीं, 27 दिसंबर को 20263 नए मामले सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन राज्यों में एक दिन में 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण

ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण

हे.जा.स. April 06 2022 38330

कोरोना के इस नए वेरिएंट XE ने दुनिया में तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसकी संक्रमण रफ्तार इतनी तेज है

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

अखण्ड प्रताप सिंह May 30 2023 57035

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के कार्यकाल के लिए WHO के बाहरी

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21743

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

आनंद सिंह December 10 2025 5439

सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जा

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

हे.जा.स. November 20 2021 30827

रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही

कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच।

कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच।

हे.जा.स. October 20 2021 48022

कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक नियमित आधार पर डब्ल्यूएचओ को आंकड़े उपलब्ध करा रहा है और डब्ल्यूएचओ

नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर का अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ कैंसिल

नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर का अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ कैंसिल

एस. के. राणा September 29 2022 28645

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि क्योंकि कुछ पोस्ट ग्रेजुएट डीएनबी संस्थ

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

रंजीव ठाकुर May 28 2022 29160

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मि

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एनटीपीसी में डॉक्टरों के 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए

एस. के. राणा March 02 2022 36064

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने GDMO, मेडिकल स्पेशलिस्ट और अन्य सहित 97 पदों क

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

हे.जा.स. February 09 2023 30593

विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु, जीवाणु, फफून्दी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावो

Login Panel