देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकिन यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता। इसलिए आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 21 2022 Updated: June 21 2022 20:16
0 30880
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।  योग' से पूरी मानवता को जोड़ना ही 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का उद्देश्य है। यह आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता का प्रदाता है। ये बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में कहीं।  

उन्होंने कहा कि योग का पहला नियम अनुशासन से जुड़ा है। योग हमें अनुशासन में बांधकर, निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग हम सभी को एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर ले जाने का कार्य करता है, इसीलिए तन और मन की आरोग्यता सुनिश्चित करने व आध्यात्मिक चेतना की जागृति का माध्यम 'योग' आज 'विश्व निधि' बन चुका है।

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकिन यदि शरीर आरोग्य नहीं है तो धर्म का कोई भी साधन सफल नहीं हो सकता। इसलिए आइए, सभी लोग 'योग करें, निरोग रहें।

उन्होंने 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों एवं साधकों को हार्दिक बधाई दिया और बताया कि दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 75,000 स्थानों पर योगाभ्यास संपन्न हुआ है। योगाभ्यास के  इन कार्यक्रमों से राज्य के 05 करोड़ से अधिक लोगों ने जुड़कर योग किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 742

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रंजीव ठाकुर September 14 2022 46087

डॉ संदीप नायक दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जन्स में से एक बन गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

ल्यूपिन, टीबी एलायंस ने टीबी के इलाज के लिए नये थेरेपी की खातिर हाथ मिलाया।

हे.जा.स. September 07 2021 30170

कंपनी ने कहा कि वह लगभग 140 देशों और क्षेत्रों में दवा का व्यावसायीकरण करना चाहती है, जिसमें टीबी से

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

हे.जा.स. December 21 2021 36265

अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड टीका लगवाया है उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने

कोविड-19 मृतकों के परिजनों को समय से भुगतान नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़ 

कोविड-19 मृतकों के परिजनों को समय से भुगतान नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़ 

एस. के. राणा July 18 2022 36439

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी दावेदार को मुआवजा राशि का भुगतान न किए जाने या फिर उनका दावा ठुकराए

सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता

सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 504

सर्दियों की गुलाबी ठंड का इंतजार हर किसी को रहता है। गर्म चाय सुबह की सैर और सर्दियों के खास पकवान इ

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

विशेष संवाददाता July 28 2022 27329

ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाने में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कोविड

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2026 3640

इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप 7.33 लाख टीबी रोगियों की पहचान हुई। साथ ही राज्य में लगभग 1.69 लाख

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32243

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

हे.जा.स. December 29 2020 23949

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट

Login Panel