देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने वाली बीमारी है, जिसके लक्षण 2 से 8 हफ्ते बाद ही नजर आने शुरू होते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 28 2021 Updated: July 28 2021 04:15
0 28852
अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान। बीमारी से थिरक हुआ बच्चा और उसके माता पिता।

लखनऊ। राजधानी स्थित अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से असाध्य से लगने वाले रोग मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम से एक मासूम की जान बचाने में सफलता पाई है। 

मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षण कोविड के संक्रमण के 2-8 हफ्ते बाद नजर आने शुरू होते हैं। यदि इन लक्षणों को समय से न पकड़ा जाए तो बीमारी घातक भी हो सकती है। ऐसे ही एक बच्चे में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम नजर आए और उसके माता-पिता स्वयं डॉक्टर होते हुए भी अपने आपको असहाय पा रहे थे। 

आखिरकार उन्होंने अपोलोमेडिक्स में बच्चे को एडमिट कराया जहां डॉक्टर्स की टीम ने सफलतापूर्वक इलाज करते हुए उसे नया जीवनदान दिया। 

अपोलोमेडिक्स के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन सिंह ने बताया, "जब बच्चा अपोलोमेडिक्स लाया गया तो उसको पिछले चार दिन से तेज बुखार था। दवाएं भी काम नहीं कर रही थीं। मरीज़ को लगातार दस्त हो हो रहा था। पूरे शरीर पर दाने हो चुके थे और कंजक्टिवाइटिस की वजह से आँखें लाल हो चुकी थीं। 

जांच और पूछताछ से पता चला कि फॅमिली में कई सदस्यों को लगभग एक महीना पहले कोविड हो चुका था। गहन जांच के बाद पता चला कि बच्चे को मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएससी) हुआ है। यह एक रेयर डिजीज है लेकिन बहुत घातक है। भर्ती होने के बाद सभी संभव इलाज के बाद भी मरीज़ की हालत बिगड़ती गई। अस्पताल ने उसको वेंटिलेटर पर रखा और जब उसकी सांस और अन्य पैरामीटर्स नार्मल होने लगे तो उसे वेंटिलेटर से हटा लिया गया। मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम की इंटरनेशनल गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बच्चे का इलाज किया गया। 

अपोलोमेडिक्स अस्पताल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने बताया, "5 वर्षीय मरीज़ को कोविड के बाद अत्यधिक तेज बुख़ार, दस्त और बदन पर छाले हो गए थे। बच्चे के माता-पिता स्वयं डॉक्टर हैं लेकिन वे भी उसकी हालत देखकर बुरी तह से निराश हो चुके थे। 

मरीज़ के माता पिता ने उसको अपोलोमेडिक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निरंजन सिंह ने पाया की उसे MISC नाम की घातक बीमारी है। अनेक उतार-चढ़ाव तथा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की टीमवर्क से अंततः मरीज़ का सफल इलाज हुआ और बच्चा अब स्वस्थ है। 

इलाज के दौरान मरीज़ को वेंटिलेटर से हटाते ही उसके हार्ट में दिक्कत आने लगी, तो डॉ निरंजन सिंह, डॉ करण कौशिक और डॉ अनुपम वाख्लू की टीम ने एक बार फिर उसको वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया। 

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने वाली बीमारी है, जिसके लक्षण 2 से 8 हफ्ते बाद ही नजर आने शुरू होते हैं। बच्चे को जब आईसीयू में एडमिट किया गया तो उसनके सभी पैरामीटर्स काफी चिंताजनक थे। यह अपोलोमेडिक्स के हर डिपार्टमेंट का सहयोग था जो बाल रोग विशेषज्ञों को पूरी तरह मिला जिसकी वजह से हम अक्षत को हुई इस घातक बीमारी से बाहर निकाल पाए और आज वह स्वस्थ जीवन जी रहा है।

मरीज़ के पिता डॉ हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मई की रात से अक्षत को बुखार आना शुरू हुआ और हर बीतते पल के साथ उसका बुखार बढ़ता ही जा रहा था। डॉक्टर होने के नाते मैंने अपने जीवन में पहली बार 106 बुखार देखा, वह भी अपने बेटे का। 

उसी रात हम अक्षत को अपोलोमेडिक्स ले आये। अक्षत की हालत देखकर मैं और उसकी मां काफी डरे हुए थे लेकिन अपोलोमेडिक्स के स्टाफ ने लगातार हौसला बढ़ाया और उसके इलाज से सम्बन्धित हर जरूरी जानकारी हमें देते रहे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने की इच्छा पनप रही है: सर्वे

हे.जा.स. November 24 2022 35435

पहली बार इस तरह का सर्वे किया गया है, सर्वे में सामने आया कि बच्चों में जल्दी किशोरावस्था तक पहुंचने

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19985

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1134

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29941

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44278

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की अधूरी पढ़ाई पूरी करवाने का रास्ता खोज रही केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की अधूरी पढ़ाई पूरी करवाने का रास्ता खोज रही केंद्र सरकार

हे.जा.स. March 05 2022 24416

यूक्रेन से लौटे भारतीयों में बड़ी संख्या में छात्र हैं और वह भी वे, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए ग

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

विशेष संवाददाता April 24 2023 29955

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही स

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2020 48812

नीति आयोग ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के लिए कुछ शर्तें तय की हैं. इसके आधार पर सरकार ने 2016 से 3

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32432

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 32553

लोग महामारी के कारण बढे तनाव, बोरियत और अकेलेपन की वजह से शराब और अन्य नशीले पदार्थो का सेवन ज्यादा

Login Panel