देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान संबंधी अपडेट में कहा कि डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 के मामले बढ़ने की जानकारी डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों से सामने आई है।

0 32660
डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण  के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतीकात्मक

संयुक्त राष्ट्र/ जिनेवा, 14 जुलाई (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आगाह किया है कि कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के साथ जोड़कर देखी जा रही अधिक संक्रामकता से मामले काफी हद तक बढ़ने की और स्वास्थ्य प्रणालियों पर अधिक दबाव डालने की आशंका है खासकर टीकाकरण का दायरा अधिक नहीं होने के लिहाज से।

डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को जारी अपने कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान संबंधी अपडेट में कहा कि डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 के मामले बढ़ने की जानकारी डब्ल्यूएचओ के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों से सामने आई है।

मंगलवार 13 जुलाई तक, कम से कम 111 देशों, क्षेत्रों एवं इलाकों ने डेल्टा स्वरूप के मिलने की पुष्टि की है और इसके बढ़ने की आशंका है जो आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर हावी स्वरूप बन जाएगा।

इसने कहा, “डेल्टा स्वरूप के साथ जुड़ी बढ़ी हुई प्रसार क्षमता से मामले काफी हद तक बढ़ने और स्वास्थ्य ढांचों पर अत्यधिक दबाव डालने की आशंका है, खासकर टीका कम लगाए जाने के संदर्भ में।”

दुनिया भर में, अल्फा स्वरूप के 178 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में पुष्टि हुई है जबकि बीटा स्वरूप 123 देशों में और गामा स्वरूप 75 देशों में सामने आया है।

अपडेट मे कहा गया कि डेल्टा स्वरूप की संक्रामक क्षमता अब तक पहचाने गए चिंता वाले अन्य स्वरूपों (वीओसी) की तुलना में कहीं ज्यादा है।

इसमें कहा गया, “बढ़ी हुई संक्रामकता का मतलब है कि यह आने वाले महीनों में दुनिया भर में प्रमुख स्वरूप बनने वाला है।”

इसने कहा कि ज्यादा संक्रामक स्वरूपों के सामने आने के साथ ही जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों (पीएचएसएम) में राहत एवं उनका अनुचित उपयोग और सामाजिक मेल-जोल में वृद्धि तथा कई देशों में टीकाकरण की कम दर कुछ देशों में मामलों में वृद्धि, अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत तथा मौत का कारण बन रही हैं।

अपडेट में कहा गया, “इसके अलावा, दुनिया के बड़े हिस्से में, महामारी विज्ञान निगरानी, परीक्षण और जीनोम सीक्वेंसिंग में अंतराल बना हुआ है, और यह समय पर ढंग से वर्तमान और भविष्य के रूपों के प्रभाव की निगरानी और आकलन करने की हमारी क्षमता को सीमित करता है।” 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 39018

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

दिल्ली में पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या स्थिर

हे.जा.स. January 12 2022 31216

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया कि ‘‘बेहद कम’’ संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और

स्कूटी पर ड्रिप और बोतल चढ़ाकर मां अपने मासूम बच्चे को ले गई अस्पताल, नहीं मिली एंबुलेंस

विशेष संवाददाता May 21 2023 24455

ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

विशेष संवाददाता March 11 2023 23931

देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केरल, दिल्ली के बाद बिहार में भी मंकी पॉक्स ने दी दस्तक

केरल, दिल्ली के बाद बिहार में भी मंकी पॉक्स ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता July 27 2022 26511

देश में मंकी पॉक्स संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में तीन मांमले मिलने के बाद दिल्ली में स

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

एस. के. राणा August 21 2022 29927

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इसकी जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

लेख विभाग October 15 2023 193004

उपवास के दौरान, व्यक्तियों द्वारा सब कुछ या कुछ भोजन छोड़ा जा सकता है। व्रत धार्मिक कर्मकांड के अनुस

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

हे.जा.स. April 22 2022 25666

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ 9 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

रंजीव ठाकुर June 13 2022 41842

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 28573

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का

Login Panel