देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टी.बी.उन्मूलन पर बैठक।

प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 225 करोड रुपए टीबी से ग्रसित रोगियों के खातों में स्थानांतरित किये गये हैं।

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टी.बी.उन्मूलन पर बैठक। टी.बी.उन्मूलन पर वर्चुअल बैठक।

लखनऊ। केजीएमयू में बुधवार को राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम एनटीईपी हेतु कार्यरत कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर केजीएमयू के कुलपति लेज (रि.) डा बिपिन पुरी ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन मेंं टी.बी. स्टाफ की ट्रेनिंग और शोध पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि केजीएमयू के सारे डिपार्टमेंट और डेंटल विभाग को भी राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में जोडऩा चाहिए और टी.बी. रोगियों को गोद लेना चाहिए। उन्होंने टी.बी. नोटिफिकेशन पर भी जोर दिया। 

इस अवसर पर डा सूर्यकान्त ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में 53 मेडिकल कॉलेज एनटीईपी से जुड़े हैं जो टी.बी. उन्मूलन हेतु टी.बी. रोगियों के उपचार शोध, शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु कार्यरत हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 225 करोड रुपए टीबी से ग्रसित रोगियों के खातों में स्थानांतरित किये गये हैं। 

केजीएमयू ने टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लिया है। 52 बच्चे रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग द्वारा गोद लिए गए हैं तथा पेडियाट्रिक एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने भी बच्चों को गोद लिया है। टीबी ग्रसित बच्चों को कई स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा भी रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के प्रयास से गोद लिया है। 

उत्तर प्रदेश में एमडीआर टी.बी. के इलाज हेतु 22 केंद्र हैं इन केंद्रों को प्रशिक्षित करने का काम भी केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग करता है। उत्तर प्रदेश में डिफिकल्ट टू ट्रीट टी.बी. क्लीनिक अर्थात कठिन टी.बी. का इलाज कैसे करें शुरू की गई है। इसमें प्रदेश एवं देश के राष्ट्रीय स्तर के टी.बी. एक्सपर्ट होते हैं तथा अपनी राय देते हैं इसमें टी.बी. के इलाज में क्या कठिनाइयां आ रही हैं उसका निदान देते हैं। 

डा दर्शन कुमार बजाज केजीएमयू नोडल ऑफिसर एनटीईपी ने टीबी के नवीनतम उपचार पर एक व्याख्यान दिया। 

इस कार्यक्रम में रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के डा अजय कुमार वर्मा, डा आनंद श्रीवास्तव, डा ज्योति बाजपेई, डा अंकित कुमार, रेजिडेंट डॉक्टरों एवं डॉट्स स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डा ज्योति वाजपेई ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महंगाई की मार, अप्रैल से जरूरी दवाएं हो जाएंगी महंगी

महंगाई की मार, अप्रैल से जरूरी दवाएं हो जाएंगी महंगी

एस. के. राणा March 29 2023 33175

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दवाओं के दाम लगभग 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि, यह दूस

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24458

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43465

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

लेख विभाग January 22 2021 21976

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

आरती तिवारी June 26 2023 27869

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार के मामले सामने आए है।

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 39920

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

हे.जा.स. February 07 2022 32838

ओटावा में सप्ताहांत में फिर से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंधों का विरोध कर रहे ‘‘स

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मांनिटरिंग के लिए टीम गठित

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मांनिटरिंग के लिए टीम गठित

विशेष संवाददाता December 09 2022 26217

संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डा रमनेश मूर्ति न

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता February 08 2023 36962

कुमाऊं का सबसे बड़ा महिला अस्पताल हल्द्वानी है। हर रोज यहां सैकड़ों गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

एस. के. राणा January 25 2022 36033

देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। ड

Login Panel