देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में माड्यूलर ओटी का लोकार्पण किया

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के दौरे के दौरान स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। हमेशा की तरह उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।

रंजीव ठाकुर
June 13 2022 Updated: June 13 2022 02:42
0 52501
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में माड्यूलर ओटी का लोकार्पण किया माड्यूलर आपरेशन थियेटर्स का लोकार्पण करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के दौरे के दौरान स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। हमेशा की तरह उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हाल चाल पूछा।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में 277.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो माड्यूलर आपरेशन थियेटर्स (उच्चीकृत) का लोकार्पण किया।

इसके बाद वह वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल चाल पूछने लगे। कई मरीजों ने दिक्कतें बताई तो उन्होंने डॉक्टर्स को निर्देशित किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि दवा समय से मिल रही है कि नहीं! डॉक्टर्स का व्यवहार ठीक है कि नहीं! उन्होंने मरीजों और परिजनों को कहा कि प्रदेश सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

वहीं अस्पताल के सम्विदा कर्मचारियों ने भी उनसे अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले छः महीने से वेतन नहीं मिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले का शीघ्रता से निराकरण करेंगे। कुछ कमियां हैं जिनको जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा।
इसके बाद डॉक्टर्स से बातचीत करते हुए मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मरीज को भगवान मान कर उनकी सेवा करनी चाहिए। डॉक्टर के रिश्ते मरीज के साथ अच्छे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए सारे स्वास्थ्य विभाग को मिल कर काम करना होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

एस. के. राणा February 06 2022 29055

स्टडी के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोगों में उच्च-गुणवत्ता वाले एंडीबॉडी का निर्म

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21240

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29699

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

विशेष संवाददाता December 30 2022 24197

स्वास्थ्य मंत्री ने तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि आने वा

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग December 25 2022 27906

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

आरती तिवारी August 31 2022 30313

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बा

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

विशेष संवाददाता August 31 2022 30942

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर

विश्व मलेरिया दिवस पर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

विश्व मलेरिया दिवस पर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

हे.जा.स. April 25 2023 29196

मलेरिया-डेंगू के नियंत्रण की दिशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा और जिला मले

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39259

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27629

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

Login Panel