देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं होता बल्कि इसे कंट्रोल करके रखना पड़ता है: डॉ सी आर रावत

बीपीकॉन 2022, पूरे देश से डॉक्टर्स यहाँ आएं हैं और हाइपरटेंशन को लेकर मंथन हो रहा है। आगरा से आए डॉ सी आर रावत से हेल्थ जागरण ने खास बातचीत की।

रंजीव ठाकुर
September 11 2022 Updated: December 29 2025 17:15
0 175587

लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू में चल रही है। पूरे देश से डॉक्टर्स यहाँ आएं हैं और हाइपरटेंशन को लेकर मंथन हो रहा है। आगरा से आए डॉ सी आर रावत से हेल्थ जागरण ने खास बातचीत की।

 

डॉ सी आर रावत ने कहा कि देश और विदेश में लगभग आधी आबादी ब्लड प्रेशर (blood pressure) से पीड़ित है ये एक विडंबना है। 50% वयस्क आबादी में लगभग 40 से 42% लोग इससे पीड़ित हैं। एक तिहाई लोगों को मालूम ही नहीं कि उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत है। बाकी बचे दो तिहाई में एक तिहाई ही इलाज (blood pressure treatment) करवाते हैं और एक तिहाई इसे मजाक में उड़ा देते हैं। जो एक तिहाई ट्रीटमेंट लेते हैं वो इलाज आधा-अधूरा करवाते हैं। मुश्किल से 5 या 10%लोग ही ट्रीटमेंट लेते हैं।

 

डॉ रावत ने कहा कि ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारी है जो सर से लेकर पैर तक इफैक्ट करती है। इससे फालिस (phalis) मार सकता है, आँखों की रोशनी (eyesight loss) जा सकती है, हार्ट अटैक (heart attack), गुर्दों की बीमारी (kidney disease), पैरों में दर्द हो सकता है। इन सबसे बचने के लिए प्रॉपर डाइग्नोसिस (proper diagnosis) की जरूरत है।

 

एक और विडंबना है कि लोग एक-दो महीने ब्लड प्रेशर की दवा (BP medicine) खाते हैं फिर उन्हें लगता है कि वह ठीक है, तो दवाई छोड़ देते है। इसके दो साल बाद उन्हें फालिस (brain strok) का अटैक पड़ जाता है। ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं होता बल्कि इसे कंट्रोल करके रखना पड़ता है। हां, कभी दवाई घटानी पड़ती है तो कभी बढ़ानी पड़ती है।

 

हाइपरटेंशन (Hypertension) से बचने की सलाह देते हुए डॉ सी आर रावत ने कहा कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जाँच करवाते रहे। इसे आर्थिक और सामाजिक तौर पर गम्भीरता से ले। प्रॉपर ट्रीटमेंट (BP treatment) ले और अपने आप को इस रोग से बचाए। पहले एक दवा होती थी लेकिन अब नयी दवाएं ईजाद हो चुकी हैं। अब शुरू से ही मल्टीपल ड्रग्स (multiple drugs) दी जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बिलासपुर में पीएम मोदी ने किया AIIMS का उद्घाटन

बिलासपुर में पीएम मोदी ने किया AIIMS का उद्घाटन

विशेष संवाददाता October 06 2022 35832

देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है। बिल

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

हे.जा.स. December 29 2020 24033

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 45105

राजस्थान में अब अन्य राज्यों के मुक़ाबले सबसे तेज फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन होगा। फार्मासिस्टों के

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

हे.जा.स. June 11 2021 32721

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एस. के. राणा May 04 2023 33135

एम्स के आम सर्जरी विभाग और मैक्सिलोफेशिल सर्जरी के सहयोग यह जटिल आपरेशन किया जा सका। इसमें सर्जरी वि

केंद्र सरकार ने

केंद्र सरकार ने 'टोमैटो फ्लू' को लेकर जारी की एडवाइजरी

आरती तिवारी August 24 2022 28548

देश में टोमैटो फ्लू के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26833

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

लंपी वायरस की जांच के लिए प्रयोगशाला तैयार

लंपी वायरस की जांच के लिए प्रयोगशाला तैयार

विशेष संवाददाता September 08 2022 29094

हिसार में गोवंश में फैली लंपी बीमारी की जांच के लिए लुवास में प्रयोगशाला तैयार हो गई है। जहां एलएसडी

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

हे.जा.स. October 03 2023 234528

ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

पाकिस्तान में फिर पोलियो ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. September 18 2022 34102

पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म

Login Panel